Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: 90 हजार युवाओं ने देखा उद्यमी बनने का सपना, बैंकों ने अटकाए आवेदन; ब्याज मुक्त ऋण योजना की रफ्तार सुस्त
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - 90 हजार युवाओं ने देखा उद्यमी बनने का सपना, बैंकों ने अटकाए आवेदन; ब्याज मुक्त ऋण योजना की रफ्तार सुस्त

जयपुरयोजना

90 हजार युवाओं ने देखा उद्यमी बनने का सपना, बैंकों ने अटकाए आवेदन; ब्याज मुक्त ऋण योजना की रफ्तार सुस्त

By The Public Hub
Last updated: May 6, 2026
3 Min Read

प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ वर्तमान में केवल कागजों और सरकारी फाइलों तक ही सीमित नजर आ रही है। स्वरोजगार की उम्मीद में आवेदन करने वाले 90 हजार से अधिक युवाओं के साथ यह एक मजाक बनकर रह गया है, क्योंकि अब तक केवल 60 युवाओं को ही वास्तव में लोन मिल पाया है।

आंकड़ों की जुबानी, योजना की विफलता

इसी साल 12 जनवरी को शुरू हुई इस योजना के तहत युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण (Interest-Free Loan) देने का लक्ष्य रखा गया था। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर से 90 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया और कुल 4427 करोड़ रुपये के लोन की मांग की। उद्योग विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 2074 करोड़ रुपये से जुड़े 42,500 आवेदन मंजूर कर बैंकों को भेज दिए, लेकिन बैंकों के स्तर पर यह प्रक्रिया बेहद धीमी रही।

15 जिलों में एक भी लोन मंजूर नहीं

हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के 15 जिले ऐसे हैं जहां बैंकों ने एक भी आवेदन स्वीकार नहीं किया है। इन जिलों में कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, बूंदी, भिवाड़ी, हनुमानगढ़, डीग, नागौर, सलूम्बर, ब्यावर, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर और बालोतरा शामिल हैं। जहां जयपुर ग्रामीण से सबसे अधिक 4349 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं भिवाड़ी जैसे क्षेत्रों में यह संख्या सबसे कम (44) रही।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस पूरे मामले पर उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैंकों के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग विभाग के आयुक्त के अनुसार, जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर बैंकर्स कमेटी की बैठक करने के लिए कहा गया है। साथ ही राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के साथ मीटिंग कर लंबित आवेदनों पर जल्द से जल्द ऋण राशि जारी करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

योजना का लक्ष्य पहले वर्ष में 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करना था, लेकिन आवेदनों की भारी संख्या के मुकाबले बैंकों की सुस्ती ने हजारों युवाओं के स्टार्टअप और व्यापार शुरू करने के सपने को अधर में लटका दिया है।

TAGGED:Banking DelayGovernment Scheme StatusIndustrial Department NewsInterest Free LoanStartup Loan IndiaUnemployment IssueYouth EntrepreneursYouth Self Employment Scheme
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

रिकॉर्ड वसूली या जनता पर ‘टैक्स टेरर’? जयपुर नगर निगम ने वसूले ₹186 करोड़; पर गलत पैमाइश और ‘इंसानों समेत’ दुकान सील करने के लगे गंभीर आरोप

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जयपुर नगर निगम की तिजोरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।…

जयपुरशहरी विकास विभाग
April 6, 2026

सिस्टम में ‘सेंधमारी’: एक ने की फर्जी एंट्री, दूसरे ने वेरिफिकेशन और तीसरे ने दी अप्रूवल; 1,738 निरस्त नंबर फिर सक्रिय

जयपुर आरटीओ प्रथम में 3-डिजिट वाले फैंसी नंबरों को लेकर हुए बैकलॉग एंट्री घोटाले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए…

जयपुर
April 25, 2026

सालों से फाइलों में दबा मास्टर ड्रेनेज प्लान: बजट के रोड़े से निगम व जेडीए के बड़े प्रोजेक्ट्स ठप

जयपुर। ऐतिहासिक और आधुनिकता का बेजोड़ संगम कहा जाने वाला जयपुर शहर अब मानसून आते ही पानी की निकासी के…

जयपुरजयपुर विकास प्राधिकरण
May 18, 2026

काली कमाई पर पुलिस का कड़ा प्रहार: नशा माफिया ने तस्करी के पैसों से गांव में खरीदी थी 3.5 बीघा जमीन, दिल्ली से हुआ कुर्की का आदेश

जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करों और संगठित नशा माफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) की नीति पर काम…

अपराधजयपुर
May 20, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?