Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: काली कमाई पर पुलिस का कड़ा प्रहार: नशा माफिया ने तस्करी के पैसों से गांव में खरीदी थी 3.5 बीघा जमीन, दिल्ली से हुआ कुर्की का आदेश
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अपराध - काली कमाई पर पुलिस का कड़ा प्रहार: नशा माफिया ने तस्करी के पैसों से गांव में खरीदी थी 3.5 बीघा जमीन, दिल्ली से हुआ कुर्की का आदेश

अपराधजयपुर

काली कमाई पर पुलिस का कड़ा प्रहार: नशा माफिया ने तस्करी के पैसों से गांव में खरीदी थी 3.5 बीघा जमीन, दिल्ली से हुआ कुर्की का आदेश

By The Public Hub
Last updated: May 20, 2026
5 Min Read

जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करों और संगठित नशा माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति पर काम करते हुए प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक और ऐतिहासिक व बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित काली कमाई पर करारा प्रहार किया है।

Contents
2021 की एक जब्ती से खुली थी तस्कर के साम्राज्य की पोलपैतृक गांव में खरीदी थी 1.05 करोड़ की जमीन, अब लगा सरकारी बोर्डमेवाड़ से मारवाड़ तक फैला था नशे का बड़ा नेटवर्क

पुलिस ने मेवाड़ से मारवाड़ तक नशे का नेटवर्क चलाने वाले कुख्यात तस्कर ललित सिंह उर्फ ललित आंजना द्वारा तस्करी के पैसों से खरीदी गई करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विशेष धारा 68 एफ (1) के तहत फ्रीज (कुर्क) करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

2021 की एक जब्ती से खुली थी तस्कर के साम्राज्य की पोल

343 किलो डोडा-चूरा के साथ पकड़ा गया था गुर्गा एसपी बी. आदित्य ने इस पूरी कार्रवाई की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि इस मामले की जड़ें साल 2021 से जुड़ी हैं। 30 सितंबर 2021 को छोटीसादड़ी पुलिस थाना टीम ने गश्त के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका था। तलाशी में उस गाड़ी से 17 कट्टों में भरा कुल 343 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी वीरू उर्फ विरेन्द्र आंजना को गिरफ्तार किया था।

सख्ती से पूछताछ करने पर वीरू ने कबूला कि यह अवैध डोडा-चूरा ललित सिंह उर्फ ललित कुमार पुत्र सुवालाल आंजना (निवासी बसेड़ा, छोटीसादड़ी) के कहने पर लाया जा रहा था। इस वारदात के बाद से ही मुख्य सरगना ललित आंजना लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कड़े प्रयासों के बाद पिछले साल 25 अप्रैल 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

पैतृक गांव में खरीदी थी 1.05 करोड़ की जमीन, अब लगा सरकारी बोर्ड

आरोपी ललित आंजना के जेल जाने के बाद एसपी बी. आदित्य के कड़े मार्गदर्शन में छोटीसादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की अवैध संपत्तियों की ‘गोपनीय वित्तीय जांच’ (Financial Investigation) शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस के सामने यह तथ्य आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की सुनियोजित तस्करी से जो काली कमाई अर्जित की थी, उसका निवेश अपने पैतृक गांव ‘बसेड़ा’ में 3.5 बीघा कृषि भूमि खरीदने में किया था। वर्तमान में इस भूमि का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंका गया है। चूंकि आरोपी ललित के पास इस करोड़ों की संपत्ति को खरीदने का कोई भी वैध आय स्रोत (Valid Source of Income) नहीं था, इसलिए पुलिस ने इसके स्थाई फ्रीजिंग का पुख्ता और विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया।

इस प्रस्ताव को भारत सरकार के अधिकृत ‘कंपिटेंट अथॉरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट’, नई दिल्ली को भिजवाया गया, जिसे अथॉरिटी द्वारा विधिवत स्वीकार कर लिया गया है। इस आदेश के प्राप्त होने के बाद थानाधिकारी छोटीसादड़ी द्वारा उस फ्रीज की गई भूमि पर आधिकारिक तौर पर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए हैं। अब इस संपत्ति का कोई उपयोग, खरीद या बेचान नहीं किया जा सकेगा।

मेवाड़ से मारवाड़ तक फैला था नशे का बड़ा नेटवर्क

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ललित आंजना बेहद शातिर और अंतर-जिला स्तर का आदतन तस्कर है। वह लंबे समय से राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र से डोडा-चूरा लाकर मारवाड़ क्षेत्र के बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, पाली और सिरोही जिलों के तस्करों को भारी मात्रा में सप्लाई करने के बड़े नेटवर्क का संचालन कर रहा था। आरोपी के खिलाफ जिला सिरोही, पाली और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस द्वारा पूर्व में ही कोर्ट में चालान पेश किए जा चुके हैं।

TAGGED:Chhotisadri Police StationDoda Chura Smuggling Network.Drug Smuggler Lalit AnjanaNDPS Act Section 68 FOperation Trinetra RajasthanPratapgarh Police ActionProperty Seized Rajasthan PoliceSP B Aditya Pratapgarh
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

गैंगस्टर्स को फॉलो करना पड़ा महंगा: राजस्थान पुलिस ने 270 इनामी और 712 टॉप-10 अपराधियों को दबोचा

जयपुर। राजस्थान से संगठित अपराध और गैंगस्टर राज को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे…

अपराधजयपुर
May 14, 2026

RPSC मेंबर कटारा का ‘महा-पाप’: 60 लाख में बेचा कृषि विज्ञान का पेपर, भांजे के लिए ली भूगोल की ‘डील’

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की शुचिता को एक बार फिर उसके ही एक पूर्व सदस्य ने कलंकित किया है।…

अपराध
May 11, 2026

राजस्थान RTI लॉटरी का परिणाम घोषित: 33 हजार स्कूलों में बच्चों के फ्री एडमिशन का रास्ता साफ

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की बहुप्रतीक्षित लॉटरी गुरुवार को जयपुर…

जयपुर
March 12, 2026

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली सालगिरह आज: जयपुर में जुटेगा सैन्य नेतृत्व, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख भरेंगे हुंकार

भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक 'ऑपरेशन सिंदूर' की आज पहली सालगिरह है। ठीक एक साल पहले,…

जयपुर
May 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?