Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: सिस्टम में ‘सेंधमारी’: एक ने की फर्जी एंट्री, दूसरे ने वेरिफिकेशन और तीसरे ने दी अप्रूवल; 1,738 निरस्त नंबर फिर सक्रिय
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - सिस्टम में ‘सेंधमारी’: एक ने की फर्जी एंट्री, दूसरे ने वेरिफिकेशन और तीसरे ने दी अप्रूवल; 1,738 निरस्त नंबर फिर सक्रिय

जयपुर

सिस्टम में ‘सेंधमारी’: एक ने की फर्जी एंट्री, दूसरे ने वेरिफिकेशन और तीसरे ने दी अप्रूवल; 1,738 निरस्त नंबर फिर सक्रिय

By The Public Hub
Last updated: April 25, 2026
3 Min Read

जयपुर आरटीओ प्रथम में 3-डिजिट वाले फैंसी नंबरों को लेकर हुए बैकलॉग एंट्री घोटाले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाबू जहांगीर अली खान से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कर्मचारियों और दलालों के गठजोड़ ने पुराने और समाप्त हो चुके वाहन नंबरों को दोबारा सक्रिय कर नए वाहनों पर फैंसी नंबर के रूप में चढ़ा दिया ।

ट्रक का नंबर बना ‘कार’ का वीआईपी नंबर

गांधीनगर थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, नंबर RNB-0055 जो 13 अक्टूबर 1981 को एक ट्रक के लिए पंजीकृत हुआ था और जिसकी वैधता 1996 में समाप्त हो चुकी थी, उसे 2025 में सिस्टम में बदलकर एक विली जीप (मोटर कार) पर सक्रिय कर दिया गया ।

जांच के सनसनीखेज आंकड़े:

जांच के दौरान 2,129 वाहनों के रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें सामने आया कि प्रक्रिया में न तो वैध नवीनीकरण हुआ और न ही मूल मालिक से वैध हस्तांतरण । फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड और वाहन का प्रकार बदला गया:

  • 701 वाहन: इनके चेसिस नंबर में आंशिक या आधा परिवर्तन किया गया ।
  • 317 वाहन: इनका रिकॉर्ड 1981 और 2016 दोनों ही रिकॉर्ड में गायब मिला ।
  • 18 वाहन: दुपहिया या ट्रकों को चौपहिया वाहनों (Cars) में बदल दिया गया ।
  • 371 वाहन: इनके पंजीयन की मूल तिथि रिकॉर्ड में नहीं मिली ।
  • 74 वाहन: इनमें एक साथ तीन बड़े बदलाव (स्वामी का नाम, चेसिस और पंजीयन तिथि) पाए गए ।
  • 1,738 वाहन: जो 31 जनवरी 2018 के बाद निरस्त हो चुके थे, उन्हें बैकलॉग के जरिए दोबारा सक्रिय किया गया ।

फर्जीवाड़े का ‘नेटवर्क’: किसने, कितनी बार की ‘मदद’?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, बैकलॉग एंट्री, वेरिफिकेशन और अप्रूवल का खेल अलग-अलग स्तरों पर खेला गया ताकि रिकॉर्ड को वैध बनाया जा सके ।

मुख्य संलिप्त कर्मचारी और उनके आंकड़े:

कर्मचारी/अफसरबैकलॉग एंट्रीवेरिफिकेशनअप्रूवल (रिकॉर्ड)चेसिस बदलावअप्रूवल (चेसिस)
शिव दाधीच182––––
दिवेश बला168––––
नीना सुखीजा100––––
सुरेश कुमार तनेजा921318256–
अयूब खान1312495–136
जहांगीर अली खान027979179193
राज सिंह–782928–
रमेश चंद्र मीणा––54–40
राजीव त्यागी1–48
TAGGED:Backlog EntryFancy Number RacketJahangir Ali KhanJaipur RTO ScamRajasthan Transport DepartmentRTO Number Fraud.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

पिंक सिटी के लिए ₹1886 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: बीसलपुर से बालावाला तक बिछेगी नई लाइन, टेंडर प्रक्रिया जल्द

राजधानी जयपुर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में आए दिन होने वाली पानी की किल्लत और…

जयपुरजलदाय विभाग
April 13, 2026

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F का चला चाबुक; तस्कर परिवार के बैंक खातों में मिले 3.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन

जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थों के सौदागरों और नशा माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अब उनकी 'आर्थिक…

अपराधजयपुर
May 19, 2026

आरक्षण या सियासी षड्यंत्र? राजस्थान कांग्रेस ने घेरी भाजपा; कृष्णा पूनिया, शकुंतला रावत समेत दिग्गज नेत्रियां संभालेंगी मोर्चा

राजस्थान की सियासत में महिला आरक्षण का मुद्दा अब एक नए 'जंग' में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…

जयपुर
April 22, 2026

लिटिगेशन पॉलिसी 2026: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत; विभाग में ही सुलझेंगे पेंशन और प्रमोशन के विवाद

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपनी समस्याओं—जैसे पेंशन, प्रमोशन, सैलरी और अनुशासनात्मक कार्रवाई—के समाधान के लिए अब अदालतों…

जयपुर
April 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?