Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: RTE एडमिशन में नया पेंच: नगर निगम में पार्षद नहीं, बिना हस्ताक्षर के अटके बच्चों के फॉर्म
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - शिक्षा विभाग - RTE एडमिशन में नया पेंच: नगर निगम में पार्षद नहीं, बिना हस्ताक्षर के अटके बच्चों के फॉर्म

शिक्षा विभागराजस्थान

RTE एडमिशन में नया पेंच: नगर निगम में पार्षद नहीं, बिना हस्ताक्षर के अटके बच्चों के फॉर्म

By The Public Hub
Last updated: February 24, 2026
3 Min Read

जयपुर: शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देख रहे गरीब और वंचित वर्ग के अभिभावकों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है| नगर निगम चुनाव लंबित होने के कारण शहर में पार्षदों की कुर्सियां खाली हैं, जिसके चलते आवेदन फॉर्म के सत्यापन (Verification) का काम अटक गया है| अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए वार्ड कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं|

Contents
सफाई निरीक्षकों को जिम्मा, लेकिन धरातल पर व्यवस्था फेलजयपुर में 1 लाख आवेदन, समय-सीमा का भारी दबावअभिभावकों का दर्द: ‘रोज की दिहाड़ी छोड़कर भटक रहे हैं’नगर निगम ने दिया सुधार का आश्वासन|

सफाई निरीक्षकों को जिम्मा, लेकिन धरातल पर व्यवस्था फेल

RTE आवेदन के साथ निवास प्रमाण, आय प्रमाण और आधार सहित अन्य दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक होता है, जो पहले पार्षद आसानी से कर देते थे| अब पार्षदों के न होने पर प्रशासन ने सफाई निरीक्षकों को हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया है| लेकिन अभिभावकों की शिकायत है कि न तो सफाई निरीक्षक वार्ड कार्यालयों में मिल रहे हैं और न ही उन्हें स्पष्ट निर्देश हैं| राजपत्रित अधिकारी भी बिना जान-पहचान के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से कतरा रहे हैं|

जयपुर में 1 लाख आवेदन, समय-सीमा का भारी दबाव

RTE के तहत 20 फरवरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| जयपुर शहर में हर साल 5 हजार से अधिक निजी स्कूलों में करीब 40 हजार सीटों (25% आरक्षण) के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं| आवेदन की समय-सीमा सीमित होने के कारण अभिभावकों को डर सता रहा है कि यदि समय पर हस्ताक्षर नहीं हुए, तो उनका फॉर्म अधूरा रह जाएगा और बच्चे का भविष्य प्रभावित होगा|

अभिभावकों का दर्द: ‘रोज की दिहाड़ी छोड़कर भटक रहे हैं’

  • वीकेआई से भगवान सहाय कहते हैं कि निगम में कोई स्पष्ट सूचना नहीं है और वे बच्चे के दाखिले के लिए अपनी रोज की दिहाड़ी छोड़कर हर काउंटर पर भटक रहे हैं|
  • शिप्रा पथ के रवि अरोड़ा ने बताया कि वे तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकृत व्यक्ति या सफाई निरीक्षक नहीं मिल रहे हैं|
  • मानसरोवर के अजय जांगिड़ के अनुसार, जब वे अधिकृत अधिकारी के पास पहुंचे, तो उन्होंने यह कहते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया कि यह उनका काम नहीं है|
  • सीकर रोड की संगीता देवी ने सरकार से राहत के लिए एक हेल्पडेस्क या कैंप लगाने की मांग की है|

नगर निगम ने दिया सुधार का आश्वासन|

इस पूरे मामले पर नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी का कहना है कि सफाई निरीक्षकों को हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया गया है| यदि लोगों को हस्ताक्षर कराने में दिक्कत आ रही है, तो व्यवस्था को जल्द ही और बेहतर किया जाएगा|

TAGGED:Free School AdmissionJaipur Nagar NigamRajasthan Education NewsRajasthan RTE FormRTE Admission 2026RTE Online FormRTE Verification Issue
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

मोटापा पिघलाने से लेकर माइग्रेन के दर्द से मुक्ति तक; दैनिक आहार में शामिल करें ये 8 जादुई फल

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से मुक्ति: दौसा सर्किल में 33 KV फीडर सफलतापूर्वक चार्ज, सुधरेगा वोल्टेज

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

YOU MAY ALSO LIKE

ग्राम संसद में राज्यपाल का मंत्र: सुनियोजित योजना से बनेगा गांवों का भविष्य

जयपुर, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जयपुर के एक निजी होटल में आयोजित 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में…

राजस्थान
February 23, 2026

RGHS में महाघोटाला: 7 डॉक्टर सस्पेंड, अस्पताल और लैब पर FIR, मुर्दों और छुट्टियों पर गए डॉक्टरों के नाम पर उठाए क्लेम

जयपुर: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में चल रहे फर्जीवाड़े पर भजनलाल सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी चोट…

राजस्थान
February 14, 2026

पेपर लीक के बाद फिर से शुरू होगी 859 पदों के लिए जंग; केवल पुराने अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2021…

शिक्षा विभागजयपुर
May 12, 2026

तबादलों की ‘सुनामी’: 13 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले, जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक कमान बदली; देखें 65 अफसरों की पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के…

जयपुरराजस्थान
April 1, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?