Sunday, Jun 14, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: RGHS में महाघोटाला: 7 डॉक्टर सस्पेंड, अस्पताल और लैब पर FIR, मुर्दों और छुट्टियों पर गए डॉक्टरों के नाम पर उठाए क्लेम
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - RGHS में महाघोटाला: 7 डॉक्टर सस्पेंड, अस्पताल और लैब पर FIR, मुर्दों और छुट्टियों पर गए डॉक्टरों के नाम पर उठाए क्लेम

राजस्थान

RGHS में महाघोटाला: 7 डॉक्टर सस्पेंड, अस्पताल और लैब पर FIR, मुर्दों और छुट्टियों पर गए डॉक्टरों के नाम पर उठाए क्लेम

By The Public Hub
Last updated: February 14, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में चल रहे फर्जीवाड़े पर भजनलाल सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए 7 सरकारी चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक निजी अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई जा रही है।

Contents
सीकर के 7 डॉक्टर तत्काल प्रभाव से निलंबितफर्जीवाड़े का तरीका जान आप भी रह जाएंगे हैरानअब तक 39 करोड़ की रिकवरी

सीकर के 7 डॉक्टर तत्काल प्रभाव से निलंबित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑडिट में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सीकर जिले के 7 चिकित्सकों को सस्पेंड किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • मेडिकल कॉलेज सीकर: डॉ. कमल कुमार अग्रवाल (सह आचार्य, अस्थि रोग), डॉ. सुनील कुमार ढाका (सह आचार्य, अस्थि रोग), डॉ. मुकेश वर्मा (सह आचार्य, जनरल मेडिसिन)।
  • सीएचसी किरवा: डॉ. राकेश कुमार।
  • एसके अस्पताल: डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एसएस राठौड़ और डॉ. सुनील शर्मा।

फर्जीवाड़े का तरीका जान आप भी रह जाएंगे हैरान

1. भरतपुर का ‘एसएसओ आईडी’ कांड: भरतपुर स्थित ‘भरतपुर नर्सिंग होम’ और ‘कशिश फार्मेसी’ ने मिलीभगत कर सरकारी खजाने को चूना लगाया। जांच में सामने आया कि डॉ. संगीता अग्रवाल ने मरीजों को RGHS का प्रलोभन देकर इलाज किया। उन्होंने मरीजों की SSO ID और पासवर्ड ले लिए और अपनी ही फार्मेसी से फर्जी तरीके से दवाइयां और जांचें पोर्टल पर चढ़ाकर भुगतान उठा लिया। इस अस्पताल को पहले ही डी-एम्पेनल किया जा चुका है और अब FIR दर्ज हो रही है।

2. बीकानेर में ‘फर्जी सील’ का खेल: बीकानेर के ‘बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर’ ने तो हद ही कर दी।

  • मरीजों को बिना जरूरत के HbA1c, RA Factor जैसी महंगी जांचें लिख दीं।
  • जांच रिपोर्ट में जिन सरकारी डॉक्टरों के नाम और सील थे, वे उस दिन या तो छुट्टी पर थे या वहां तैनात ही नहीं थे।
  • वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने बयानों में स्पष्ट किया कि पर्चियों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।

अब तक 39 करोड़ की रिकवरी

आरजीएचएस के सीईओ हरजीलाल अटल ने बताया कि सरकार इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अब तक की कार्रवाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं:

  • 19 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
  • 64 कार्मिक (डॉक्टरों सहित) निलंबित किए गए हैं।
  • 500 कार्ड ब्लॉक किए गए और लाभार्थियों से 2 करोड़ वसूले गए।
  • 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक अस्पतालों और फार्मेसी से वसूल की जा चुकी है।
TAGGED:Bhajanlal SharmaBharatpur Nursing Home ScamBothra Diagnostic BikanerDoctors Suspended SikarGajendra Singh KhinvsarRajasthan Health SchemeRGHS Fraud
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

राजस्थान SI भर्ती घोटाला: आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से लीक हुआ था पर्चा, परीक्षा में टॉपर बना भाई; SOG की 144वीं गिरफ्तारी

उदया तिथि के अनुसार 11 जून को रखा जाएगा पुरुषोत्तम मास का महापर्व

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

अफसरों के निजी फोन का बिल अब नहीं भरेगी सरकार: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति भुगतान पर होगी सख्त कार्रवाई

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान के आईपीएस अधिकारियों के लिए अब सेंट्रल डेप्यूटेशन अनिवार्य? मुख्य सचिव और डीजीपी ने करियर प्लानिंग को लेकर दिए अहम निर्देश

जयपुर, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के…

राजस्थान
February 3, 2026

जयपुर में रफ्तार का कहर: क्रॉस मॉल के पास कार ने 3 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, चालक फरार

जयपुर: राजधानी जयपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मंगलवार देर रात विद्याधर…

जुर्मराजस्थान
February 4, 2026

राजस्थान अर्बन अपडेट: सीकर UIT में अब कुल 88 नए गांव शामिल, मास्टर प्लान संशोधित करने की अधिसूचना जारी; डोटासरा ने उठाए सवाल

सीकर: राजस्थान की 'शिक्षानगरी' कहे जाने वाले सीकर शहर के विकास को लेकर नगरीय विकास विभाग (UDH) ने एक बड़ा…

राजस्थानसीकर
February 20, 2026

Jaipur Traffic Relief Plan 2055: जयपुर को जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे 14 नए फ्लाईओवर और 9 अंडरपास; देखें पूरी लिस्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक और रोज़ाना लगने वाले जाम से आम जनता…

राजस्थान
February 23, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?