Tuesday, Jun 9, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में SOG का बड़ा एक्शन: फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने 18 लोग गिरफ्तार, RMC का तत्कालीन रजिस्ट्रार भी शामिल
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - राजस्थान में SOG का बड़ा एक्शन: फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने 18 लोग गिरफ्तार, RMC का तत्कालीन रजिस्ट्रार भी शामिल

जयपुरस्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में SOG का बड़ा एक्शन: फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बने 18 लोग गिरफ्तार, RMC का तत्कालीन रजिस्ट्रार भी शामिल

By The Public Hub
Last updated: March 26, 2026
3 Min Read

राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है जिसने पूरे सिस्टम की सुरक्षा और नैतिकता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान एसओजी (SOG) ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विदेशों से एमबीबीएस की डिग्री लाने वाले छात्रों को फर्जी एफएमजीई (FMGE) प्रमाण पत्रों के जरिए राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में रजिस्टर्ड करवाकर ‘डॉक्टर’ बना रहा था।

Contents
रजिस्ट्रार और नोडल अधिकारी ही निकले ‘भ्रष्टाचार के सौदागर’90 से ज्यादा संदिग्ध डॉक्टर रडार परकैसे खुला राज?सावधान! ऐसे करें डॉक्टर का सत्यापनगिरफ्तार आरोपियों की सूची:

रजिस्ट्रार और नोडल अधिकारी ही निकले ‘भ्रष्टाचार के सौदागर’

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (SOG) विशाल बंसल के अनुसार, इस पूरे खेल की सबसे काली सच्चाई यह है कि आरएमसी (RMC) की सुरक्षा करने वाले अधिकारी ही इसमें शामिल थे। पुलिस ने आरएमसी के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा और नोडल अधिकारी अखिलेश माथुर को गिरफ्तार किया है।

  • वसूली का गणित: एक फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के बदले गिरोह 25 से 35 लाख रुपये तक वसूलता था।
  • रकम का बंटवारा: कुल वसूली में से आरएमसी के अधिकारी प्रति सर्टिफिकेट 10 से 12 लाख रुपये लेते थे। फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने वालों को 2 लाख रुपये मिलते थे और बाकी रकम दलालों के सिंडिकेट में बंट जाती थी।

90 से ज्यादा संदिग्ध डॉक्टर रडार पर

जांच में अब तक 90 से अधिक ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया है। एसओजी की 21 टीमों ने एक साथ जयपुर, दिल्ली, उदयपुर, जोधपुर, सीकर और अन्य जिलों में दबिश देकर अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे डॉ. यश पुरोहित को भी पकड़ा गया है, जो फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहा था।

कैसे खुला राज?

यह पूरा मामला तब सामने आया जब करौली में इंटर्नशिप कर रहे पीयूष त्रिवेदी को संदिग्ध दस्तावेजों के कारण पकड़ा गया। उससे हुई कड़ी पूछताछ में देवेंद्र, शुभम और भानाराम जैसे दलालों और फिर सीधे आरएमसी के बड़े अधिकारियों तक कड़ियां जुड़ती चली गईं।

सावधान! ऐसे करें डॉक्टर का सत्यापन

एसओजी ने आमजन की सुरक्षा के लिए अपील जारी की है। यदि आपको किसी डॉक्टर पर संदेह है, तो आप राजस्थान मेडिकल काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://rudrp.rajasthan.gov.in/rmc/find-doctor पर जाकर उनका रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. राजेश शर्मा (तत्कालीन रजिस्ट्रार, RMC)
  2. अखिलेश माथुर (तत्कालीन नोडल ऑफिसर, RMC)
  3. डॉ. यश पुरोहित (ट्यूटर, पैसिफिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर)
  4. दलाल और फर्जी डॉक्टर: विनय चौहान, प्रतीक चौधरी, नरेन्द्र सिंह, दयाराम गुर्जर, मनीष चंदेला, श्रवण लामरोर, रवि कुमार गुर्जर, करण सिंह गुर्जर, अविनाश सैनी, विक्की सामोता, दिनेश कुमार, ईश्वर यादव, विकास यादव, दीपेश यादव और संकेत टेलर।
TAGGED:Fake Doctors ScamFMGE Certificate FraudJaipur Breaking NewsMedical Scam RajasthanRajasthan SOGRMC Registrar Arrested
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

मौसम का बड़ा यू-टर्न: दिल्ली में 5 जून तक राहत, यूपी-राजस्थान में आंधी का तांडव

सीआईडी ने थपथपाई दौसा पुलिस की पीठ सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रत्येक कर्मी को मिलेगा पुरस्कार

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

राजस्थान SI भर्ती घोटाला: आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से लीक हुआ था पर्चा, परीक्षा में टॉपर बना भाई; SOG की 144वीं गिरफ्तारी

60 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 34 साल की सर्विस के बाद भी पास करनी होगी TET

YOU MAY ALSO LIKE

खेती के लिए वरदान: जयपुर में 24 बीघा में फैला सौर ऊर्जा प्लांट, रोजाना पैदा होगी 25 हजार यूनिट बिजली

पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिला विद्युत सर्किल (उत्तर)…

जयपुरऊर्जा विभाग
April 29, 2026

जिन 10 फर्मों पर लगे थे घूस मांगने के आरोप: उन्हें ही मिली 2500 प्रशिक्षक लगाने की छूट, 1 अप्रैल से होगी नियुक्ति

जयपुर। सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षक (Vocational Trainer) लगाने को लेकर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने एक बड़ा…

जयपुरशिक्षा विभाग
March 19, 2026

ताइक्वांडो फेडरेशन की फर्जी मेल आईडी बनाकर दुबई से कराया सत्यापन, 14 जिलों में छापेमारी कर 39 आरोपियों की तलाश जारी

जयपुर: राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के आधार पर चयनित हुए अभ्यर्थियों के खिलाफ…

जयपुर
March 14, 2026

राजस्थान में निवेश का ‘साइड इफेक्ट’: फ्रांसीसी कंपनी के लिए राजदूत को लिखनी पड़ी गुहार; जमीन आवंटन में मनमानी और जानबूझकर देरी का आरोप

राजस्थान में निवेश के बड़े-बड़े दावों और 'राइजिंग राजस्थान' जैसे आयोजनों की चकाचौंध के बीच एक ऐसा दस्तावेज़ सामने आया…

जयपुरराजस्थान
March 28, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?