Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: आरक्षण या सियासी षड्यंत्र? राजस्थान कांग्रेस ने घेरी भाजपा; कृष्णा पूनिया, शकुंतला रावत समेत दिग्गज नेत्रियां संभालेंगी मोर्चा
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - आरक्षण या सियासी षड्यंत्र? राजस्थान कांग्रेस ने घेरी भाजपा; कृष्णा पूनिया, शकुंतला रावत समेत दिग्गज नेत्रियां संभालेंगी मोर्चा

जयपुर

आरक्षण या सियासी षड्यंत्र? राजस्थान कांग्रेस ने घेरी भाजपा; कृष्णा पूनिया, शकुंतला रावत समेत दिग्गज नेत्रियां संभालेंगी मोर्चा

By The Public Hub
Last updated: April 22, 2026
3 Min Read

राजस्थान की सियासत में महिला आरक्षण का मुद्दा अब एक नए ‘जंग’ में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) ने एक बड़ा ‘काउंटर अटैक’ शुरू कर दिया है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, कांग्रेस 22 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा के ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ को उजागर करेगी।

Contents
भाजपा ने आरक्षण को ‘भूलभुलैया’ में फंसाया: डोटासरामैदान में कांग्रेस की महिला ‘ब्रिगेड’डोटासरा के 4 तीखे सवाल

भाजपा ने आरक्षण को ‘भूलभुलैया’ में फंसाया: डोटासरा

गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की ऐसी जटिल शर्तों में उलझा दिया है, जिससे महिलाओं को उनका वास्तविक हक 2029 तक मिलना लगभग नामुमकिन है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इसे केवल चुनावी चुनावी स्टंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

मैदान में कांग्रेस की महिला ‘ब्रिगेड’

भाजपा के ‘भ्रम’ को तोड़ने के लिए कांग्रेस ने अपनी सीनियर महिला नेताओं की सूची जारी की है। ये नेत्रियां जिला स्तर पर मोर्चा संभालेंगी और जनता को भाजपा की ‘नीति और नीयत’ के बीच का अंतर बताएंगी।

प्रमुख जिला समन्वयक और उनकी जिम्मेदारी:

  • बीकानेर: डॉ. कृष्णा पूनिया
  • सीकर / नीमकाथाना: शकुंतला रावत
  • कोटपूतली-बहरोड़: जाहिदा खान
  • डीग / भरतपुर: ममता भूपेश
  • धौलपुर: सफिया जुबेर
  • चित्तौड़गढ़: मनीषा पंवार
  • जोधपुर: संगीता बेनीवाल
  • प्रतापगढ़: उर्मिला जैन भाया

डोटासरा के 4 तीखे सवाल

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे हैं, जो इस प्रेस वार्ता का मुख्य केंद्र रहेंगे:

  1. देरी की साजिश: जब 2014 से भाजपा सत्ता में है, तो समय पर जनगणना क्यों नहीं करवाई गई?
  2. नोटिफिकेशन में झोल: बिल पास होने के बाद गजट नोटिफिकेशन में इतनी देरी क्यों हुई?
  3. परिसीमन का डर: क्या भाजपा पूरे देश में परिसीमन को अपने सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहती है?
  4. तत्काल लागू क्यों नहीं?: वर्तमान 543 सीटों पर ही 33% आरक्षण तुरंत लागू करने में सरकार को क्या समस्या है?

कांग्रेस का स्पष्ट स्टैंड है कि वह महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और चाहती है कि महिलाओं को बिना किसी जनगणना या परिसीमन की शर्त के तुरंत उनका अधिकार दिया जाए।

TAGGED:BJP vs Congress RajasthanCongress Counter AttackGovind Singh DotasraKrishna PooniaMahila AarakshanMamta BhupeshRajasthan Congress ListRajasthan News UpdateRajasthan PoliticsWomen Reservation Bill
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान में ‘फर्जी डॉक्टरों की फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 23 से 27 लाख में खरीदी जा रही थी डॉक्टर की डिग्री, SOG ने 3 और को दबोचा

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

राजस्थान नकली बीज घोटाला: ACB के चंगुल में फंसे डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, ₹2.44 करोड़ कैश के साथ भांजा भी गिरफ्तार

अफसरों के निजी फोन का बिल अब नहीं भरेगी सरकार: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति भुगतान पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

YOU MAY ALSO LIKE

JDA की ‘लीपापोती’ पर CAG सख्त: 60 साल पुराने चंदन के पेड़ चोरी होने पर भी सुरक्षा एजेंसी पर मेहरबानी, अब थमाया भारी जुर्माना

गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक रामनिवास बाग (सावन-भादो पार्क) से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मामले में अब भारत…

जयपुरवन विभाग
April 4, 2026

लोकसभा में गरजे राहुल गांधी: महिला आरक्षण को बताया ‘चुनावी नक्शा’ बदलने की साजिश, सरकार पर लगाया OBC विरोधी होने का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर अब तक का…

दिल्ली
April 17, 2026

पाकिस्तानी साजिश नाकाम: सोशल मीडिया के जरिए भर्ती कर जासूसी करवा रही थी ISI

जयपुर । राजस्थान एटीएस (ATS) ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले एक इनपुट के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को…

जयपुर
May 14, 2026

इंजीनियरों ने दी नियमों की ‘परीक्षा’, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर सेवा का लाभ

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम (Jaipur Discom) ने अपने फील्ड अधिकारियों की कार्यक्षमता और विभागीय ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक नई…

ऊर्जा विभागजयपुर
May 9, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?