Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में 4 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और नॉर्दन रिंग रोड को रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दी डेडलाइन, लापरवाही पर FIR के निर्देश
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - राजस्थान में 4 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और नॉर्दन रिंग रोड को रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दी डेडलाइन, लापरवाही पर FIR के निर्देश

जयपुर

राजस्थान में 4 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और नॉर्दन रिंग रोड को रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दी डेडलाइन, लापरवाही पर FIR के निर्देश

By The Public Hub
Last updated: April 25, 2026
2 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ‘राज उन्नति’ की चौथी उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की 23,890 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट्स में हो रही देरी के लिए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि अब किसी भी विलंब के लिए संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Contents
इन 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्टनॉर्दन रिंगरोड और राजस्थान मंडपम पर फोकसलापरवाह अफसरों पर बड़ी कार्रवाईअमृत 2.0 और राइजिंग राजस्थान

इन 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भरतपुर-डीग, सीकर-झुंझुनूं, आबूरोड़ और बांसवाड़ा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्री-फिजिबिलिटी स्टडी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, बीकानेर के नाल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से समन्वय कर समय सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

नॉर्दन रिंगरोड और राजस्थान मंडपम पर फोकस

  • नॉर्दन रिंगरोड: जयपुर की बहुप्रतीक्षित नॉर्दन रिंगरोड (अजमेर हाईवे बगरू से जयपुर-बांदीकुई स्पर तक) के लिए भूमि अवाप्ति और कार्यादेश की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • राजस्थान मंडपम: दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर के बी2 बायपास पर 90 एकड़ में बनने वाले ‘राजस्थान मंडपम’ को लेकर प्रभावी कार्ययोजना बनाने और इसकी कनेक्टिविटी बेहतर करने के निर्देश दिए।

लापरवाह अफसरों पर बड़ी कार्रवाई

बैठक के दौरान सीएम ने भ्रष्टाचार और कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर सख्त एक्शन लिया:

  • बालोतरा: पोषाहार वितरण में गलत भुगतान पर 16 CCA का नोटिस।
  • डूंगरपुर: बीमा राशि भुगतान न होने पर CDPO को सस्पेंड करने के निर्देश।
  • अजमेर: कृषि यंत्र सब्सिडी में गड़बड़ी पर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश।
  • बाड़मेर: कृषि आदान-अनुदान भुगतान में देरी पर कलेक्टर को जांच सौंपी।

अमृत 2.0 और राइजिंग राजस्थान

मुख्यमंत्री ने ‘अमृत 2.0’ के तहत पेयजल परियोजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। साथ ही, ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट के तहत हुए MOU की प्रगति और जयपुर में एकीकृत लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

TAGGED:Amrit 2.0 ProjectsCM Bhajanlal SharmaGovernment Officer SuspendedGreenfield Airport RajasthanInfrastructure News RajasthanNorthern Ring Road JaipurRaj Unnati MeetingRajasthan Development ProjectsRajasthan MandapamRising Rajasthan MOU
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

‘नो-इन्शुरेंस’ के विधिक जाल से बाहर निकलेगी राजस्थान रोडवेज; पहली बार बसों का बीमा कराने की तैयारी

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

राजस्थान नकली बीज घोटाला: ACB के चंगुल में फंसे डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, ₹2.44 करोड़ कैश के साथ भांजा भी गिरफ्तार

न्यू चंडीगढ़ में रचा गया इतिहास: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान की पॉक्सो कोर्ट और जेजे बोर्ड में जज-वकीलों को यूनिफॉर्म से छूट, बच्चों के लिए बदला नियम

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश की न्याय प्रणाली को अधिक मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम…

जयपुरकानून
April 2, 2026

खेती के लिए वरदान: जयपुर में 24 बीघा में फैला सौर ऊर्जा प्लांट, रोजाना पैदा होगी 25 हजार यूनिट बिजली

पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिला विद्युत सर्किल (उत्तर)…

जयपुरऊर्जा विभाग
April 29, 2026

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बेमियादी हड़ताल का ऐलान: केंद्र सरकार का दखल, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में 1 जून 2026 से होने वाली पेट्रोल पंप डीलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान के बाद…

जयपुरराजस्थान
May 28, 2026

School on Wheels Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का बड़ा दांव, हर जिले में शुरू होगी यह खास सुविधा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सशक्तीकरण की दिशा…

राजस्थानशिक्षा विभाग
February 23, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?