Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बेमियादी हड़ताल का ऐलान: केंद्र सरकार का दखल, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बेमियादी हड़ताल का ऐलान: केंद्र सरकार का दखल, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं

जयपुरराजस्थान

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बेमियादी हड़ताल का ऐलान: केंद्र सरकार का दखल, कहा- देश में तेल की कोई कमी नहीं

By The Public Hub
Last updated: May 28, 2026
5 Min Read

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में 1 जून 2026 से होने वाली पेट्रोल पंप डीलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान के बाद उपभोक्ताओं में ईंधन संकट की आशंकाएं गहराने लगी हैं। इसी बीच, केंद्र सरकार ने मामले में दखल देते हुए स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और तेल संकट की खबरें महज अफवाह हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। केंद्र ने राज्यों को अनधिकृत भंडारण और ईंधन के डायवर्जन (कालाबाजारी) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

BPCL continues to maintain stable fuel supplies across Rajasthan through regular dispatches and uninterrupted replenishment.

From 1st to 25th May 2026, Rajasthan recorded over 61,000+ MT of Petrol (MS) sales and 1,29,000+ MT of Diesel (HSD) sales. Compared to the corresponding… pic.twitter.com/cJUdW7vp9C

— Bharat Petroleum (@BPCLimited) May 28, 2026

सप्लाई की कोई समस्या नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर

HPCL would like to clarify with reference to media reports regarding the letter issued by the Rajasthan Petroleum Dealers Association (RPDA) dated 23.05.2026 and the proposed strike call from 01.06.2026.

There are presently no supply constraints from OMCs in Rajasthan, and…

— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) May 27, 2026

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर देश है। देश की 22 चालू रिफाइनरियों की कुल वार्षिक क्षमता 25.81 करोड़ टन है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में घरेलू खपत 24.32 करोड़ टन थी, जो उत्पादन क्षमता से कम है। इसके अलावा, भारत ने 6.15 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी किया है। पेट्रोलियम सचिव ने फिक्की (FICCI), सीआईआई (CII) और राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक के बाद साफ किया कि जमीनी स्तर पर किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है।

IndianOil continues to ensure seamless LPG availability across the country.

With a robust supply chain and dedicated teams on-ground, Indane remains committed to serving households and supporting everyday cooking needs.

Consumers are requested to stay calm and rely on official… pic.twitter.com/C5gMOYsc3I

— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) May 26, 2026

क्या है तेल संकट का भ्रम और ‘आर्बिट्राज’ का खेल?

सरकार के विश्लेषण में सामने आया है कि राजस्थान समेत कुछ हिस्सों में ‘आर्बिट्राज’ (मूल्य अंतर का फायदा उठाने) का पैटर्न देखा जा रहा है। आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां (PSUs) प्रतिदिन करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। लेकिन, निजी तेल कंपनियों द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने से उनके ग्राहकों (थोक और खुदरा) ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की खरीद में 38% की कटौती की है और अब वे सरकारी पंपों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे सरकारी पंपों पर अप्रत्याशित भीड़ बढ़ गई है।

औद्योगिक उपभोक्ताओं की चालाकी पर सरकार सख्त

औद्योगिक उपभोक्ता अपने तय चैनल से महंगा ईंधन खरीदने के बजाय खुदरा पेट्रोल पंपों से आम जनता के लिए सब्सिडी वाला ईंधन खरीद रहे हैं। इससे पीएसयू के थोक ग्राहकों के वॉल्यूम में 29% की गिरावट आई है। यह आम नागरिकों के अधिकारों का हनन है। इसके चलते खुदरा पंपों पर मांग एक जगह केंद्रित हो गई है, जिससे ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

‘स्पेशल स्क्वॉड’ करेगा जमाखोरों पर कार्रवाई

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने राजस्थान समेत सभी राज्यों से तुरंत ‘स्पेशल स्क्वॉड’ (विशेष दस्ते) गठित करने का अनुरोध किया है। ये दस्ते थोक उपभोक्ताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की जांच करेंगे। आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत ऐसे लोगों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की अपील: अफवाहों से बचें

भारत सरकार ने राजस्थान की जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें। बाजार में सप्लाई की कोई समस्या नहीं है। आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे पैनिक बाइंग से बचें ताकि वितरण नेटवर्क सुचारू रूप से चलता रहे।

इधर, 1 जून से आर-पार की लड़ाई का ऐलान

दूसरी तरफ, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) ने राज्य सरकार और तेल कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित विधिक और व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो 1 जून 2026 से प्रदेश भर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस अल्टीमेटम से प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।

TAGGED:Bhajanlal Sharmacentral government statement fuelfuel crisis rumorsHardeep Singh Puripetrol diesel supply indiaPetroleum Ministry IndiaRajasthan Newsrajasthan petrol pump strikerajasthan petrol strike updaterjda strike june 2026
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

पश्चिमी विक्षोभ ने पलटी मौसम की चाल: भयंकर अंधड़ से उखड़े पेड़ और बिजली के पोल

IPL 2026: सीजन में 700 से ज्यादा रन और 235+ का स्ट्राइक रेट, हारकर भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत ले गया ‘वंडर किड’ वैभव

प्रतापगढ़ में नशा माफिया पर शिकंजा: अंतरराज्यीय तस्करों की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, पुलिस का बड़ा एक्शन

स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर ग्रेटर को 16वें स्थान पर आने की बधाई, पर सीएम ने चेताया- ‘इस रैंकिंग से संतुष्ट मत होइए’

NEET Paper Leak के बाद सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान समेत देशभर में वायु सेना की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर

YOU MAY ALSO LIKE

बीजेपी का ‘डिजिटल महाअभियान’: राजस्थान में 30 लाख कार्यकर्ताओं को AI की ट्रेनिंग, परीक्षा के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

जयपुर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने संगठन को डिजिटल युग के अनुसार ढालने के लिए एक विशाल प्रशिक्षण…

जयपुर
March 20, 2026

सांसदों के निलंबन पर बरसे हनुमान बेनीवाल, कहा— “मैं 4 बार विधायक रहा और 5 बार सस्पेंड हुआ, सुनने का मादा रखे सरकार”

नई दिल्ली, संसद के मौजूदा सत्र में 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद मचे घमासान के बीच नागौर सांसद…

राजस्थान
February 4, 2026

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन और बाबू पर मामला दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार और एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी (बाबू) के खिलाफ 1 लाख रुपये…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोप्रतापगढ़
March 28, 2026

राजस्थान की पॉक्सो कोर्ट और जेजे बोर्ड में जज-वकीलों को यूनिफॉर्म से छूट, बच्चों के लिए बदला नियम

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश की न्याय प्रणाली को अधिक मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम…

जयपुरकानून
April 2, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?