Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: टोंक में ACB का बड़ा एक्शन: मीटर लौटाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते JVVNL का AEN और दलाल गिरफ्तार
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो - टोंक में ACB का बड़ा एक्शन: मीटर लौटाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते JVVNL का AEN और दलाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोटोंक

टोंक में ACB का बड़ा एक्शन: मीटर लौटाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते JVVNL का AEN और दलाल गिरफ्तार

By The Public Hub
Last updated: June 5, 2026
2 Min Read

टोंक। राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को एसीबी की टोंक इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) टोंक के सहायक अभियंता (AEN) नवनीत सिंह गुर्जर और एक दलाल (कंप्यूटर ऑपरेटर) मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Contents
वीसीआर (VCR) भरने की धमकी देकर मांगे 25 हजारयूं बिछाया गया ट्रैप और धरे गए आरोपी

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में की गई।

वीसीआर (VCR) भरने की धमकी देकर मांगे 25 हजार

एसीबी को दी गई शिकायत में परिवादी ने बताया कि:

  • 4 जून 2026 को विद्युत विभाग की टीम उसके घर पहुंची थी। टीम ने उसके मीटर की फोटो ली और मीटर को खोलकर अपने साथ ले गई।
  • इसके बाद सहायक अभियंता नवनीत गुर्जर (निवासी मानसरोवर, जयपुर) ने परिवादी को वीसीआर (Vigilance Checking Report) भरने की धमकी दी।
  • मीटर वापस देने और वीसीआर न भरने की एवज में एईएन ने 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
  • एसीबी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 20 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।

यूं बिछाया गया ट्रैप और धरे गए आरोपी

उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरवीजन में इस ट्रैप कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। ट्रेप के दौरान AEN नवनीत सिंह गुर्जर ने परिवादी से सीधे पैसे न लेकर, उसे अपने कार्यालय में कार्यरत सहयोगी व कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को रिश्वत राशि देने के निर्देश दिए। परिवादी ने जैसे ही 20 हजार रुपए शाजिम को दिए, उसने राशि गिनकर अपनी पैंट की पीछे वाली दाहिनी जेब में रख ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने इशारा पाते ही दबिश दी और रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

फिलहाल एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

TAGGED:ACB RajasthanAEN Navneet Singh GurjarAnti Corruption BureauBribery CaseCorruption NewsJVVNL TonkRajasthan PoliceTonk NewsVCR Threat
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

गिल-सुदर्शन की तूफानी जुगलबंदी के आगे बौना साबित हुआ 215 का लक्ष्य, अब फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी जीटी

सीआईडी ने थपथपाई दौसा पुलिस की पीठ सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रत्येक कर्मी को मिलेगा पुरस्कार

झुंझुनूं से गूंजी लड़ाई की हुंकार: सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे शिक्षा अधिकारी

पश्चिमी विक्षोभ ने पलटी मौसम की चाल: भयंकर अंधड़ से उखड़े पेड़ और बिजली के पोल

जयपुर नगर निगम का स्वास्थ्य निरीक्षक और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

YOU MAY ALSO LIKE

दत्तवास थाने का एएसआई चढ़ा एसीबी के हत्थे, केस में मदद और जब्त मोबाइल के बदले ले रहा था 25,000 रुपये

टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर नगर तृतीय इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंक जिले के…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोटोंक
May 8, 2026

कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान: आरक्षी भागचन्द के हत्यारे 12 घंटे में दबोचे; शिकारियों ने सीने में मारी थी गोली

टोंक जिला पुलिस ने अपने एक जांबाज साथी की हत्या के सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे…

अपराधराजस्थान
May 6, 2026

भ्रष्टाचार पर राजस्थान ACB का कड़ा प्रहार: DG गोविन्द गुप्ता और उनकी टीम ने तोड़ा माफियाओं का तिलिस्म

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) वर्तमान में प्रदेश में शुचिता और पारदर्शिता की नई इबारत लिख रहा है। डीजी गोविन्द…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 7, 2026

NEET 2026: 135 सवालों के मिलान ने उड़ाए होश, आईबी के इनपुट पर एसओजी ने की नीट धांधली की स्ट्राइक

जयपुर/सीकर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। राजस्थान पुलिस…

जयपुरशिक्षा विभाग
May 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?