Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: Rajasthan Police News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बनेगा ‘सेफ्टी ब्लूप्रिंट’, खाटूश्यामजी मेले पर रहेगा विशेष फोकस
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - Rajasthan Police News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बनेगा ‘सेफ्टी ब्लूप्रिंट’, खाटूश्यामजी मेले पर रहेगा विशेष फोकस

राजस्थान

Rajasthan Police News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बनेगा ‘सेफ्टी ब्लूप्रिंट’, खाटूश्यामजी मेले पर रहेगा विशेष फोकस

By The Public Hub
Last updated: February 13, 2026
2 Min Read

जयपुर: ‘पधारो म्हारे देस’ की परंपरा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने एक नई पहल की है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस और पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

पर्यटक सहायता बल (TAF) होगा हाई-टेक DGP श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर तैनात ‘पर्यटक सहायता बल’ (TAF) को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

  • नए थाने: पर्यटन थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • प्रशिक्षण: पुलिसकर्मियों को पर्यटकों के साथ व्यवहार और सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।
  • हेल्प डेस्क: रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर ‘पर्यटक सहायता बूथ’ बनेंगे, जहां क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए सारी जानकारी मिलेगी।

खाटूश्यामजी मेले के लिए विशेष निर्देश डीजीपी ने आगामी खाटूश्यामजी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम करने को कहा है।

  • मेले में जगह-जगह पुलिस सहायता बूथ लगाए जाएंगे।
  • स्टेंडीज पर पुलिस हेल्पलाइन 112 और राजकॉप सिटीजन ऐप (RajCop Citizen App) के लिंक प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • खाटूश्यामजी के अलावा मेहंदीपुर बालाजी, सालासर, पुष्कर और श्रीनाथद्वारा जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

विदेशी पर्यटकों के लिए ‘लैंग्वेज एक्सपर्ट्स’ बैठक में एक नया सुझाव यह भी आया कि विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए अलग-अलग भाषाओं का कोर्स करने वाले युवक-युवतियों को बतौर ‘लैंग्वेज एक्सपर्ट’ (Language Experts) नियुक्त किया जाए। साथ ही, पर्यटन स्थलों पर बहुभाषी साइन बोर्ड लगाए जाएं।

अधिकारियों ने दिए सुझाव बैठक में डीजी (ट्रैफिक) अनिल पालीवाल, आईजी अजयपाल लांबा और पर्यटन आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने भी अपने विचार रखे। आईजी लांबा ने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप ‘पर्यटन थानों’ को नेशनल पोर्टल से लिंक करने और सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने का सुझाव दिया।

TAGGED:DGP RajasthanJaipur NewsKhatu ShyamjiRajasthan PoliceTourism News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर के होटल में रच रहा था पाक से ग्रेनेड और एके-47 मंगाने की साजिश

राजस्थान एटीएस (ATS) ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के…

जयपुरअपराध
May 9, 2026

Weather Update: बाड़मेर में सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रही गर्मी, जयपुर और बीकानेर से सर्दी पूरी तरह गायब

जयपुर: राजस्थान में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।…

मौसमराजस्थान
February 26, 2026

नागौर पुलिस का अनोखा ‘इनाम’: वांछित तस्कर अर्जुनराम पर घोषित किया सिर्फ 25 पैसे का इनाम

नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक…

राजस्थान
March 12, 2026

गैस सिलेंडर बांटेंगे गुरूजी? हनुमानगढ़ में शिक्षकों की LPG कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर मचा बवाल, SDM ने बदला फैसला

हनुमानगढ़/रावतसर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षक समुदाय और प्रशासनिक गलियारों में हलचल…

राजस्थानहनुमानगढ़
March 14, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?