Sunday, Jun 14, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ACB का बड़ा एक्शन: पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक के घर मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई टीम
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - ACB का बड़ा एक्शन: पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक के घर मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई टीम

राजस्थान

ACB का बड़ा एक्शन: पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक के घर मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई टीम

By The Public Hub
Last updated: February 13, 2026
3 Min Read

जयपुर/बीकानेर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ऐसे ‘करोड़पति’ कनिष्ठ सहायक (LDC) का पर्दाफाश किया है, जिसकी संपत्ति देखकर अधिकारियों की आंखें भी फटी रह गईं। मामला फलोदी जिले के पंचायतीराज विभाग से जुड़ा है, जहां एक साधारण कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित कर ली थी।

Contents
गोपनीय शिकायत से खुला राजघर में मिला कैश और गोल्ड का अंबार5 ठिकानों पर एक साथ रेडविभाग में मचा हड़कंप

एसीबी ने शुक्रवार तड़के बीकानेर और फलोदी स्थित आरोपी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान नोटों के बंडल, सोने-चांदी के जेवरात और आलीशान मकानों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

गोपनीय शिकायत से खुला राज

एसीबी मुख्यालय को एक गोपनीय शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार ने भ्रष्टाचार के जरिए अकूत दौलत जमा की है। जब एसीबी ने इस शिकायत का सत्यापन कराया, तो तथ्य चौंकाने वाले निकले। आरोपी ने अपनी नौकरी के दौरान वैध स्रोतों से होने वाली आय की तुलना में अवैध तरीके से कई गुना अधिक संपत्ति बनाई थी। इसके बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर सर्च वारंट प्राप्त किया।

घर में मिला कैश और गोल्ड का अंबार

एसीबी की टीमों ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो घर के अंदर का नजारा किसी खजाने से कम नहीं था। अब तक की कार्रवाई में जो बरामदगी हुई है, वह इस प्रकार है:

  • नकद: लगभग 75 लाख रुपये कैश बरामद।
  • सोना: 1 किलो से अधिक सोने के जेवरात।
  • चांदी: करीब 2 किलो चांदी।
  • प्रॉपर्टी: बीकानेर शहर में 3 आलीशान मकान और पैतृक गांव पुनरासर में एक भव्य मकान।
  • जमीन: करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि के दस्तावेज।

5 ठिकानों पर एक साथ रेड

एसीबी रेंज बीकानेर के उपमहानिरीक्षक भूवन भूषण यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और आशीष कुमार ने अपनी टीमों के साथ अलसुबह दबिश दी। यह कार्रवाई इन स्थानों पर की गई:

  1. बीकानेर शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी।
  2. वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव (यहां से कैश मिला)।
  3. गंगाशहर क्षेत्र में बागीनाडा छींपो का मोहल्ला।
  4. आरोपी का पैतृक गांव पुनरासर।
  5. ग्राम पंचायत कानासर (जहां आरोपी की पोस्टिंग थी)।

विभाग में मचा हड़कंप

एक कनिष्ठ सहायक के पास करोड़ों की संपत्ति मिलने से पंचायतीराज विभाग में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि एक निचले स्तर का कर्मचारी इतनी बड़ी संपत्ति कैसे जुटा पाया? फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी के बैंक लॉकर, निवेश और अन्य बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी।

TAGGED:ACB RajasthanAnti Corruption BureauBikaner RaidCorruption in RajasthanDisproportionate AssetsPanchayati Raj DepartmentPhalodi NewsShubhkaran Parihar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

राजस्थान का ‘महा-घूसकांड’: ₹2.43 करोड़ के साथ बीज निगम डायरेक्टर गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का सीधा हमला

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

राजस्थान नकली बीज घोटाला: ACB के चंगुल में फंसे डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, ₹2.44 करोड़ कैश के साथ भांजा भी गिरफ्तार

‘नो-इन्शुरेंस’ के विधिक जाल से बाहर निकलेगी राजस्थान रोडवेज; पहली बार बसों का बीमा कराने की तैयारी

YOU MAY ALSO LIKE

जयपुर की ‘ग्लोबल होली’: खासा कोठी में 30 देशों के 4000 पर्यटकों ने उड़ाया गुलाल, राजस्थानी जायके और लोकनृत्यों ने मोहा मन

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस बार रंगों का पर्व 'धुलंडी' एक वैश्विक उत्सव में बदल गया। चंद्र ग्रहण…

राजस्थान
March 5, 2026

राजस्थान में ठंड का अलर्ट: 5.9°C के साथ फतेहपुर सबसे ठंडा

जयपुर, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर कम होते ही उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने एक…

मौसमराजस्थान
February 5, 2026

Grain ATM Rajasthan: अब राशन की दुकान पर लाइन का झंझट खत्म, राजस्थान के इन 3 जिलों में शुरू होंगे ‘अनाज एटीएम’

जयपुर, राजस्थान की भजनलाल सरकार खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रदेश…

राजस्थान
January 22, 2026

Bikaner PBM Hospital Scam: 25 करोड़ के टेंडरों में बड़ा ‘खेल’! चहेती फर्मों के लिए बदली शर्तें, नारकोटिक्स टेंडर निरस्त

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital) में सीटी-एमआरआई (CT-MRI) टेंडर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि…

राजस्थान
February 25, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?