अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार की सहमति से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बूंदी के जिलाध्यक्ष जावेद जेड़ ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला है।
जावेद जेड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अल्पसंख्यक समाज की आवाज को मजबूती देने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार (प्रमुख नियुक्तियां)
जिला संगठन महासचिव: जुबेर खान
जिला उपाध्यक्ष: वजीर मोहम्मद, नसरुद्दीन जेड, सजावद्दीन, सैयद सदाकत खान, मोहम्मद सईद हनीफी, आरिफ अली एडवोकेट, सानू पठान, सद्दाम हुसैन कुरैशी, मुकद्दर अली, मुबारक अली, रफीक मंसूरी एवं सोहेल रज़ा मिलावत।

जिला प्रवक्ता: फिरोज खान सकरावता
जिला महासचिव: आरिफ मंसूरी, गुलाम रसूल, तोफीक जेड़, इमरान खान, अजीज मंसूरी, मुजिबुर्रहमान, यूनुस कुरैशी, संजीव जैन, तनवीर आलम एवं तोकीर अली।
जिला सचिव: नौशाद खान, जावेद आलम, मुराद अली, रईस मोहम्मद, आसिफ मिर्जा, सद्दाम हुसैन, साहिल खान, फरियाद अली बुगड़िया, अंसार खिलची, साबिर जेड़, मोईन अली, सैफुद्दीन अंसारी, संजय जैन, मतीन अली, रोशन मंसूरी, अख्तर अली, अनवर मोहम्मद, सकलेन मोहम्मद, दानिश जेड़, अरशद नूर एवं मोहम्मद आसिफ परवेज।

जिला संयुक्त सचिव: अहमद पठान, नसीब मोहम्मद, साहिल कुरेशी, अजहरुद्दीन मेव, समीर खान खिलची, तौसीफ खान, समीर अली, शोएब अख्तर, साहिल मेव, वाजिद अली, मोहम्मद कलीम हनीफी, मोहसिन खान, इरफान, रईस भाई, अदनान खान, आरिफ हुसैन, एजाज मेव अज्जू, तोफीक मेव, रिंकू खिलची, शाहरुख नागोरी, चांद अली, आशिक जेड़, परवेज खलीफा, अमन नूर एवं साबिर हुसैन।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां
संगठन ने जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए निम्नलिखित ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है:
- केशवरायपाटन: इरफान अली सांखला
- हिंडोली: सत्तार खान
- नैनवा: अमजद खान
- तालेड़ा: साहिल अंसारी
- बूंदी: सोहेल खान गोरी
- इंदरगढ़: मोहम्मद जुबेर खान

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।