Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: Jaipur News: वेलेंटाइन डे पर डिस्को नहीं, ‘कृष्ण संकीर्तन’ से गूंजा शहर, युवाओं को दिया अध्यात्म का मंत्र
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - Jaipur News: वेलेंटाइन डे पर डिस्को नहीं, ‘कृष्ण संकीर्तन’ से गूंजा शहर, युवाओं को दिया अध्यात्म का मंत्र

राजस्थानधर्म

Jaipur News: वेलेंटाइन डे पर डिस्को नहीं, ‘कृष्ण संकीर्तन’ से गूंजा शहर, युवाओं को दिया अध्यात्म का मंत्र

By The Public Hub
Last updated: February 15, 2026
2 Min Read

जयपुर: वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर जहां दुनिया भर में प्रेम का उत्सव मनाया गया, वहीं जयपुर में प्रेम की परिभाषा को एक नया और आध्यात्मिक रूप दिया गया। सेवा कुंज फाउंडेशन और राधा मदन मोहन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में “सोल रूट भजन जैमिंग” (Soul Route Bhajan Jamming) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उद्देश्य: भौतिक आकर्षण से आध्यात्मिक प्रेम की ओर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचाकर सनातन संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना था।

  • सेवा कुंज फाउंडेशन की अध्यक्ष शुभा रानी गुप्ता ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी को भौतिक आकर्षण से हटाकर आध्यात्मिक प्रेम की ओर ले जाना समय की आवश्यकता है। इसीलिए हमने वेलेंटाइन डे को ‘कृष्ण सामूहिक संकीर्तन’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि प्रेम का शाश्वत स्वरूप समाज के सामने आ सके।”

महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी का बड़ा संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा, “मंत्र-जप और भक्ति मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं। यदि एक महिला आध्यात्मिक संस्कारों के साथ आगे बढ़ती है, तो उससे जुड़ा पूरा परिवार और समाज उन्नति की ओर अग्रसर होता है, क्योंकि महिलाएं ही एक सशक्त समाज का निर्माण करती हैं।”

भक्ति के रंग में रंगे युवा

सांस्कृतिक निदेशक अपर्णा वाजपेई ने बताया कि संस्था का प्रयास हर उत्सव को राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम से जोड़ना है। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन और सामूहिक नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर आरजे कार्तिक, ज्योति जोशी, डॉ. सुरुचि गोस्वामी, स्नेहलता भारद्वाज, प्रकाश गर्ग, रेशमा खान, एकता अग्रवाल, दीप्ति चौधरी सैनी और अप्लव सक्सेना सहित शहर के कई प्रबुद्ध जनों ने संकीर्तन में भाग लिया। अंत में सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

TAGGED:Mahant Deepak Vallabh GoswamiRadha Krishna BhaktiSewa Kunj Foundation JaipurSoul Route Bhajan JammingValentine's Day Spiritual Celebration
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

टोंक में ACB का बड़ा एक्शन: मीटर लौटाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते JVVNL का AEN और दलाल गिरफ्तार

60 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 34 साल की सर्विस के बाद भी पास करनी होगी TET

खुशखबरी: बाघिन T-124 ‘रिद्धि’ ने एक शावक को दिया जन्म, रणथम्भौर में अब हैं 23 बाघिन और 29 शावक

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

खुद से मिलने का सफर: पहली सोलो ट्रिप पर जा रहे युवाओं के लिए बेहतरीन गाइड

YOU MAY ALSO LIKE

बिजली उपभोक्ताओं को राहत: जयपुर के बाद जोधपुर डिस्कॉम में भी शुरू होगी ऑनलाइन सुनवाई; जानें कैसे दर्ज करें अपनी शिकायत

जयपुर। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को डिजिटल…

राजस्थान
February 27, 2026

आरजीएचएस महाघोटाला: सीएम भजनलाल का बड़ा एक्शन, 8 और कर्मचारी सस्पेंड, 39 करोड़ की रिकवरी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए राज्य…

राजस्थान
February 16, 2026

Grain ATM Rajasthan: अब राशन की दुकान पर लाइन का झंझट खत्म, राजस्थान के इन 3 जिलों में शुरू होंगे ‘अनाज एटीएम’

जयपुर, राजस्थान की भजनलाल सरकार खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रदेश…

राजस्थान
January 22, 2026

राजस्थान में कोहरे का सितम: ओलावृष्टि से 10 डिग्री लुढ़का पारा, गेहूं-जौ की फसलों को भारी नुकसान; आज से साफ होगा मौसम

जयपुर/कोटा (19 फरवरी)। राजस्थान में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम ने एक नया…

राजस्थानमौसम
February 19, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?