Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में कोहरे का सितम: ओलावृष्टि से 10 डिग्री लुढ़का पारा, गेहूं-जौ की फसलों को भारी नुकसान; आज से साफ होगा मौसम
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - राजस्थान में कोहरे का सितम: ओलावृष्टि से 10 डिग्री लुढ़का पारा, गेहूं-जौ की फसलों को भारी नुकसान; आज से साफ होगा मौसम

राजस्थानमौसम

राजस्थान में कोहरे का सितम: ओलावृष्टि से 10 डिग्री लुढ़का पारा, गेहूं-जौ की फसलों को भारी नुकसान; आज से साफ होगा मौसम

By The Public Hub
Last updated: February 19, 2026
2 Min Read

जयपुर/कोटा (19 फरवरी)। राजस्थान में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम ने एक नया मोड़ लिया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, ओले गिरने और सर्द हवाओं के कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Contents
विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम, हाईवे पर ट्रैफिक धीमाकिसानों की बढ़ी चिंता: गेंहू-जौ की फसलें हुई खराबअगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम, हाईवे पर ट्रैफिक धीमा

कोहरे का सबसे ज्यादा असर कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर और कोटा सहित कई जिलों में देखा गया, जहाँ दृश्यता (Visibility) घटकर मात्र 50 मीटर के करीब रह गई। घने कोहरे के कारण जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सुबह 8 बजे तक ट्रैफिक की रफ्तार काफी कम रही। करीब एक सप्ताह बाद प्रदेशवासियों को सुबह तेज सर्दी का अहसास हुआ है।

किसानों की बढ़ी चिंता: गेंहू-जौ की फसलें हुई खराब

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के किसानों की कमर तोड़ दी है। विशेषकर गेंहू और जौ की फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है। पिछले 24 घंटों में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, और टोंक सहित अन्य जिलों में हुई बारिश ने तैयार फसलों को आड़ा गिरा दिया है।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार:

  • पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म: आज से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
  • धूप खिलेगी: अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।
  • 5 दिन शुष्क मौसम: राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है, हालांकि भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
TAGGED:Jaipur news todayJaipur WeatherRajasthan heatwavetemperature updateweather news Hindi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

होली पर महंगाई का झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹27.50 महंगा, 3 महीने में ₹188 की भारी बढ़ोतरी, जानें नई दरें

होली के त्योहार की तैयारियों के बीच आमजन और व्यापारियों के लिए एक बेहद चुभने वाली खबर सामने आई है।…

राजस्थान
March 1, 2026

ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि: राजस्थान डिस्कॉम्स को मिला ‘गोल्ड अवॉर्ड’

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।…

ऊर्जा विभागराजस्थान
March 24, 2026

चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती: सहायक आचार्य पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, देखें जरूरी दिशा-निर्देश

जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशियलिटी-पॉलीएटीव मेडिसिन) प्रतियोगी परीक्षा-2024…

राजस्थान
March 29, 2026

राजस्थान विद्युत निगम भर्ती: 23 फरवरी को 2163 पदों के लिए ‘महासंग्राम’, AI और आधार वेरिफिकेशन से रुकेगी नकल

जयपुर, राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों (उत्पादन, प्रसारण और तीनों डिस्कॉम) में तकनीशियन-तृतीय, ऑपरेटर-तृतीय और प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय के कुल 2,163…

ऊर्जा विभागराजस्थान
March 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?