Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भजनलाल सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान में हर दिन 700 घरों में लग रहे सोलर पैनल, बिना एक रुपया दिए ऐसे होगा आपका बिल भी ‘जीरो’
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - ऊर्जा विभाग - भजनलाल सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान में हर दिन 700 घरों में लग रहे सोलर पैनल, बिना एक रुपया दिए ऐसे होगा आपका बिल भी ‘जीरो’

ऊर्जा विभागजयपुर

भजनलाल सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान में हर दिन 700 घरों में लग रहे सोलर पैनल, बिना एक रुपया दिए ऐसे होगा आपका बिल भी ‘जीरो’

By The Public Hub
Last updated: April 21, 2026
3 Min Read

राजस्थान में बिजली बिल की टेंशन अब बीते दौर की बात होने वाली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश ‘ऊर्जा आत्मनिर्भरता’ की दिशा में एक बड़ी क्रांति का गवाह बन रहा है। राजस्थान में अब तक 1 लाख 43 हजार 965 परिवारों का बिजली बिल ‘जीरो’ हो चुका है। यह कोई चुनावी वादा नहीं, बल्कि प्रदेश के उन घरों की हकीकत है जिन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाया है।

सौर ऊर्जा में राजस्थान की ‘हैट्रिक’ रूफ टॉप सोलर (छत पर सौर ऊर्जा) के मामले में राजस्थान ने लंबी छलांग लगाते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वर्तमान में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान 2,090 मेगावाट क्षमता के साथ इस सूची में दिग्गज बनकर उभरा है। प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्रतिदिन औसतन 700 नए उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर प्लांट लगवा रहे हैं।

₹95,000 तक की भारी सब्सिडी का फायदा सरकार उपभोक्ताओं को दोहरी सब्सिडी देकर प्रोत्साहित कर रही है, जिससे सोलर लगवाना अब बेहद किफायती हो गया है:

  • पीएम सूर्यघर योजना: इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके बैंक खाते में सीधे 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है।
  • अतिरिक्त राज्य सब्सिडी: जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम द्वारा 150 यूनिट फ्री बिजली योजना के तहत 17,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
  • इस तरह एक सामान्य उपभोक्ता को कुल 95,000 रुपये तक की बचत हो रही है।

लोन की आसान सुविधा और सरल प्रक्रिया अगर बजट की समस्या है, तो एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे प्रमुख बैंक मात्र 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान लोन उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक करीब 1 लाख लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।

प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बिजली कंपनियों ने आवेदन शुल्क, सिक्योरिटी राशि और मीटर टेस्टिंग फीस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह सारा खर्च प्लांट लगने के बाद बिजली बिल की किस्तों के माध्यम से लिया जाएगा। प्रदेश में 1896 रजिस्टर्ड वेंडर्स की टीम इस काम को सुगम बनाने के लिए घर-घर सेवाएं दे रही है।

औद्योगिक क्षेत्र में भी दबदबा घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ राजस्थान के उद्योगों ने भी सौर ऊर्जा को अपना ढाल बनाया है। प्रदेश में 32 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने 10 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के बड़े प्लांट लगाकर अपनी उत्पादन लागत में भारी कटौती की है।

TAGGED:Bhajan Lal SharmaJaipur DiscomPM Surya Ghar YojanaRajasthan Solar EnergyRenewable Energy IndiaRooftop Solar RankingSolar Loan SchemesSolar Panel Installation ProcessSolar Subsidy RajasthanZero Electricity Bill Rajasthan
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

नियमों को ताक पर रखकर चहेती कंपनी पर मेहरबानी? प्रदेश में सैनेटरी नैपकिन की भारी किल्लत, घटिया क्वालिटी पर उठा सवाल

जयपुर: राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सैनेटरी नैपकिन की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ी खामियाँ सामने आई हैं। मामले…

जयपुरस्वास्थ्य
April 30, 2026

हाईकोर्ट ने कहा- दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते; पुनर्मूल्यांकन के बाद फिर से बुलाना गलत

राजस्थान में दिव्यांग आरक्षण कोटे के तहत फर्जी सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ चल रही एसओजी…

जयपुरकानून
April 12, 2026

गहलोत का आरोप: RIC गेस्ट हाउस का बजट रोककर महंगे होटलों पर जनता का पैसा लुटा रही है भाजपा सरकार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी चर्चित सोशल मीडिया सीरीज 'इंतज़ार शास्त्र' (Intezaar Shastra) के 9वें अध्याय के…

जयपुर
March 31, 2026

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी पर किरोड़ी लाल मीणा का जवाब- ‘केंद्र को लिखी चिट्ठी, जल्द होगा बकाया चुकता’

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को कार्यवाही के दौरान शिक्षा, खेल और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस…

जयपुरराजस्थान
March 9, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?