Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: चंद्रग्रहण से बदली होली की तारीख? जानें राजस्थान में 3 या 4 मार्च, कब खेला जाएगा रंग और क्या है होलिका दहन का मुहूर्त
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - चंद्रग्रहण से बदली होली की तारीख? जानें राजस्थान में 3 या 4 मार्च, कब खेला जाएगा रंग और क्या है होलिका दहन का मुहूर्त

राजस्थानधर्म

चंद्रग्रहण से बदली होली की तारीख? जानें राजस्थान में 3 या 4 मार्च, कब खेला जाएगा रंग और क्या है होलिका दहन का मुहूर्त

By The Public Hub
Last updated: March 2, 2026
4 Min Read

जयपुर: रंगों के त्योहार होली को लेकर इस बार लोगों में तारीखों का भारी असमंजस है। भद्रा के साये और साल के पहले चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के चलते राजस्थान में धुलंडी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। जहां कुछ लोग शास्त्रों के अनुसार 3 मार्च को होली खेलने की तैयारी में हैं, वहीं कई कॉलोनियों और सोसायटियों ने ग्रहण के सूतक को देखते हुए 4 मार्च को रंग खेलने का फैसला किया है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (2 मार्च) तीन साल बाद ऐसा संयोग बना है कि सोमवार को होली पर भद्रा का साया रहेगा।

  • पूर्णिमा तिथि: 2 मार्च को शाम 5:56 बजे से शुरू होकर अगले दिन 3 मार्च शाम 5:08 बजे तक रहेगी।
  • दहन का समय: पं. तपेश अवस्थी के अनुसार, प्रदोषकाल में पूर्णिमा 2 मार्च को है। भद्रा समाप्त होने के बाद मध्यरात्रि में होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत रहेगा। इसलिए होलिका दहन 2 मार्च की रात 1:26 बजे से 2:38 बजे तक (भद्रा पुच्छ काल में) किया जा सकेगा।

धुलंडी पर साल का पहला चंद्रग्रहण, क्या पड़ेगा असर? धुलंडी के दिन (3 मार्च) साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा।

  • ग्रहण का समय: चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:48 बजे समाप्त होगा (हालांकि इसका मुख्य प्रभाव महज 18 मिनट का बताया जा रहा है)।
  • सूतक काल: ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा। पंडितों के अनुसार, शास्त्रों में ऐसा ग्रहण धार्मिक उत्सवों में बाधा नहीं डालता, इसलिए 3 मार्च को धुलंडी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा सकता है।

आम जनता का फैसला: 4 मार्च को खेलेंगे होली भले ही पंडित 3 मार्च को होली खेलने में कोई दोष नहीं मान रहे हों, लेकिन आम जनता में ग्रहण को लेकर संशय है।

  • अलवर के राम प्रकाश व्यास और जयपुर के हेमेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि ग्रहण के दिन रंग खेलना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए उनकी कॉलोनियों के अधिकांश लोगों ने आपसी सहमति से 4 मार्च को ही होली मनाने का फैसला किया है।

डॉक्टर की सलाह: होली पर त्वचा और बालों की सुरक्षा कैसे करें? होली के रासायनिक रंगों से त्वचा और बालों को बचाने के लिए त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. नैन्सी गर्ग ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं:

  • तेल लगाएं: होली खेलने से कम से कम 30 मिनट पहले शरीर और बालों में नारियल, ऑलिव या सरसों का तेल लगाएं।
  • बचाव: मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। फुल स्लीव (पूरी आस्तीन) के कपड़े पहनें। होंठ, कान और नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • इन रंगों से बचें: सिल्वर, काले और गहरे लाल रंगों का प्रयोग न करें।
  • रंग छुड़ाने का सही तरीका: होली के बाद हल्के गुनगुने पानी से रंग साफ करें, त्वचा को बिल्कुल न रगड़ें और नहाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
TAGGED:Alwar Holi Date.Chandra Grahan 3 March 2026Dhulandi Date 2026Holi 2026 RajasthanHoli Skin Care TipsHolika Dahan MuhuratJaipur Holi News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

जून की शुरुआत में मौसम का यू-टर्न: यूपी के कई जिलों में आज आंधी-तूफान के आसार

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

क्या है हेमोरेजिक फीवर, जो इबोला और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का बनता है कारण?

YOU MAY ALSO LIKE

NCC विद्यार्थी जीवन को गढ़ने और राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

जयपुर, 6 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) को विद्यार्थी जीवन को नया स्वरूप देने वाला संगठन…

राजस्थान
February 6, 2026

स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और भी सुगम, 526 ट्रैफिक मार्शलों के जिम्मे होगी पिंक सिटी की कमान

जयपुर, राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जयपुर पुलिस ने एक बड़ा…

राजस्थान
February 6, 2026

हाड़ौती के विकास को लगेंगे पंख: 6691 करोड़ की 3 बड़ी सौगातें, कोटा-बूंदी को मिलेगा नया एयरपोर्ट

राजस्थान के हाड़ौती संभाग, जिसमें कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले शामिल हैं, के निवासियों के लिए एक बेहद शानदार…

राजस्थान
March 6, 2026

सीजेआई का राजस्थान दौरा: जयपुर में न्यायिक कॉन्फ्रेंस और जोधपुर एनएलयू के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर बड़े न्यायिक समागम की गवाह बनने जा रही है। राज्य विधिक सेवा…

राजस्थान
February 16, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?