Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और भी सुगम, 526 ट्रैफिक मार्शलों के जिम्मे होगी पिंक सिटी की कमान
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और भी सुगम, 526 ट्रैफिक मार्शलों के जिम्मे होगी पिंक सिटी की कमान

राजस्थान

स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और भी सुगम, 526 ट्रैफिक मार्शलों के जिम्मे होगी पिंक सिटी की कमान

By The Public Hub
Last updated: February 6, 2026
2 Min Read

जयपुर, राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जयपुर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को 322 नए ट्रैफिक मार्शलों को प्रशिक्षण के बाद औपचारिक रूप से ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। इस विस्तार के बाद अब शहर की सड़कों पर यातायात संभालने के लिए ट्रैफिक मार्शलों की कुल संख्या 526 हो गई है।

डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने परखी तैयारी पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरड़ा ने खुद इन नए मार्शलों का इंटरव्यू लेकर उनकी समझ और तैयारियों का आकलन किया। डीसीपी ने सभी मार्शलों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मार्शल, पुलिस और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

कठिन प्रशिक्षण से हुए तैयार ड्यूटी पर तैनात होने से पहले इन मार्शलों को विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रमुख थे:

  • ट्रैफिक नियमों और सिग्नल संचालन की गहरी जानकारी।
  • सड़क सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ की भूमिका।
  • आमजन के साथ शालीन व्यवहार और बेहतर संवाद कौशल।

भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रहेगा फोकस ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इन मार्शलों की तैनाती शहर के सबसे व्यस्त चौराहों, मुख्य बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास की जाएगी। विशेष रूप से सुबह और शाम के ‘पीक आवर्स’ के दौरान यातायात के सुचारु प्रवाह और अवैध पार्किंग रोकने में इनकी भूमिका अहम होगी।

आमजन को मिलेगी जाम से राहत ट्रैफिक मार्शलों की संख्या दोगुनी से अधिक होने से उम्मीद जताई जा रही है कि जयपुरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने विश्वास जताया कि तकनीक और मानव संसाधन के बेहतर तालमेल से जयपुर की सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा का नया दौर शुरू होगा।

TAGGED:DCP Sumit MehardaJaipur Traffic NewsJaipur Traffic PolicePink City Traffic UpdateRoad Safety RajasthanTraffic Management JaipurTraffic Marshals Jaipur
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

युवाशक्ति ही विकसित भारत @2047 के विजन को करेगी साकार: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल

जोधपुर/जयपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर के युवा आवास में केंद्रीय संचार…

राजस्थान
January 23, 2026

Speaker Devnani: विधानसभा परिसर बना ‘नेचर हब’, उद्यानकर्मियों की मेहनत लाई रंग; मिली प्रतिष्ठित शील्ड

जयपुर: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) ने अपनी खूबसूरती और हरियाली के लिए एक नया मुकाम हासिल किया है। विधानसभा…

राजस्थान
February 14, 2026

IMD Alert: 17 और 18 फरवरी को भीगेंगे जयपुर-जोधपुर समेत ये 5 संभाग, मौसम विभाग ने दी मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

जयपुर: राजस्थान में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। प्रदेशवासी फ़िलहाल फरवरी में ही मई जैसी गर्मी का अहसास कर…

मौसमराजस्थान
February 16, 2026

होली पर परीक्षा का साया: सीबीएसई के कैलेंडर और स्थानीय तिथियों में टकराव, असमंजस में राजस्थान के विद्यार्थी

जोधपुर/जयपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल ने राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों…

राजस्थानशिक्षा विभाग
February 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?