Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भरतपुर: मुकदमे से नाम निकालने के बदले रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - भरतपुर: मुकदमे से नाम निकालने के बदले रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भरतपुर: मुकदमे से नाम निकालने के बदले रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

By The Public Hub
Last updated: April 2, 2026
2 Min Read

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहीम जारी रखते हुए भरतपुर जिले के रूपवास थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने परिवादी के परिवार के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में से नाम निकालने और मदद करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला? परिवादी अजय कुमार ने एसीबी कार्यालय भरतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रूपवास थाने में उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच एएसआई प्रवीण कुमार भारद्वाज (उर्फ प्रवीण कुमार शर्मा) द्वारा की जा रही है। एएसआई प्रवीण भारद्वाज इस मुकदमे में मदद करने और नाम निकालने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगकर उन्हें परेशान कर रहा था।

एसीबी का बिछाया जाल: एसीबी द्वारा शिकायत के गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपी रेंजर 12,000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हुआ। 23 मार्च 2026 को जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने आरोपी को उस समय दबोच लिया जब उसने परिवादी से 12,000 रुपये लेकर अपनी वर्दी की शर्ट की जेब में रखे थे।

रंगे हाथों गिरफ्तारी: एसीबी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एएसआई को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की वर्दी की जेब से रिश्वत की राशि बरामद हुई। आरोपी के हाथों और वर्दी की धुलाई करवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने की वैज्ञानिक पुष्टि करता है।

आगामी कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की अग्रिम जांच उप पुलिस अधीक्षक (धौलपुर) ज्ञानचन्द मीना को सौंपी गई है।

TAGGED:ACB RajasthanAmit Singh ASP ACBAnti Corruption Bureau ActionASI Praveen Bhardwaj TrapBharatpur NewsBribery Case BharatpurCorruption Prevention ActPolice Officer BriberyRajasthan Police ArrestRoopbas Police Station
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

सीएम भजनलाल पर विवादित टिप्पणी के बाद एक्शन: हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटी

धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों और जनता को मिलेगा फ्री पैन वेरिफिकेशन एक्सेस

RMC मुख्यालय पर FMG स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, पूर्व में हुए फर्जीवाड़े के बाद अब दोहरे मापदंड का आरोप

सीआईडी ने थपथपाई दौसा पुलिस की पीठ सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रत्येक कर्मी को मिलेगा पुरस्कार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

YOU MAY ALSO LIKE

90 लाख की ठगी करने वाला हॉस्पिटल कर्मचारी गिरफ्तार: मरीजों के पैसे निजी खातों में ट्रांसफर किए

राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित भंडारी हॉस्पिटल में एक बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा और साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जयपुर…

जयपुरअपराध
May 9, 2026

मंत्री के निर्देश पर जयपुर के पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, 40ML तक कम तेल देकर हर महीने कमा रहे थे लाखों

राजधानी जयपुर में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य एवं नागरिक…

जयपुर
May 6, 2026

जयपुर के इंजीनियरों का ‘सुपरफास्ट’ अवतार: रिकॉर्ड समय में ठीक हुई बीसलपुर लाइन, सोमवार को नहीं रहेगा पानी का संकट

राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के तहत मेंटीनेंस…

जलदाय विभागजयपुर
March 29, 2026

राजस्थान डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री ने दिए मिल्क कलेक्शन बढ़ाने और मिलावट पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

राजस्थान में डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में एक…

जयपुर
April 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?