Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ‘हरियालो राजस्थान’ मिशन: मानसून में लगेंगे 10 करोड़ पौधे, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए कड़े निर्देश
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - ‘हरियालो राजस्थान’ मिशन: मानसून में लगेंगे 10 करोड़ पौधे, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए कड़े निर्देश

जयपुरवन विभाग

‘हरियालो राजस्थान’ मिशन: मानसून में लगेंगे 10 करोड़ पौधे, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए कड़े निर्देश

By The Public Hub
Last updated: April 5, 2026
3 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आगामी मानसून सीजन के दौरान प्रदेश भर में 10 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को इस लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Contents
जून से शुरू होगा महाअभियानकिसानों को तोहफा और ‘नमो नर्सरी’ की स्थापनारेलवे और राजस्व विभाग का सहयोगमुख्य सचिव करेंगे मॉनिटरिंग

जून से शुरू होगा महाअभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से होगी। जून में तैयारियों के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर के मानसून महीनों में पौधरोपण के कार्य को युद्ध स्तर पर गति दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले ही स्थानों का चयन, गड्ढे खोदने और फेंसिंग (तारबंदी) का काम पूरा कर लिया जाए।

किसानों को तोहफा और ‘नमो नर्सरी’ की स्थापना

इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है:

  • निशुल्क फलदार पौधे: ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’ के तहत किसानों को फलदार पौधे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • नमो नर्सरी और नमो वन: प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक ‘नमो नर्सरी’ स्थापित की जाएगी। साथ ही नमो वन विकसित करने की कार्ययोजना पर भी काम शुरू होगा।
  • चंदन वन: उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा जिलों में चंदन वन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर ड्रिप सिंचाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।

रेलवे और राजस्व विभाग का सहयोग

सीएम ने निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए केवल वन भूमि तक सीमित न रहें। राजस्व विभाग के सहयोग से उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए। साथ ही रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी खाली जमीनों और परिसंपत्तियों पर भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएं। मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादकता को ध्यान में रखकर ही पौधों की प्रजातियों का चयन करने का सुझाव दिया गया है।

मुख्य सचिव करेंगे मॉनिटरिंग

बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे स्वयं इस पूरे अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य कागजों तक सीमित न रहे और धरातल पर राजस्थान की तस्वीर बदल सके।

TAGGED:10 Crore Saplings TargetChandan Van ProjectCM Bhajan Lal SharmaFree Fruit Plants for FarmersHariyalo RajasthanNamo Nursery RajasthanRajasthan Environment MissionRajasthan Forest Department NewsWorld Environment Day 2026.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

बीमा और पुलिस को गुमराह करने की साजिश नाकाम, कंटेनर जलाकर छिपाई थी करोड़ों की चोरी

मंत्री अविनाश गहलोत का निर्देश: 15 दिन में पूरा करें छूटे हुए पेंशनर्स का सत्यापन

झुंझुनूं से गूंजी लड़ाई की हुंकार: सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे शिक्षा अधिकारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को बड़ा संदेश: जीत-हार नहीं, दांव ही है GST का आधार

YOU MAY ALSO LIKE

हाइब्रिड मॉडल की ओर बढ़ा राजस्थान: सौर-पवन ऊर्जा के बीच ग्रिड स्थिरता के लिए थर्मल पावर खरीदेगी सरकार

जयपुर। राजस्थान में सोलर और विंड एनर्जी (सौर एवं पवन ऊर्जा) के रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन के बीच ग्रिड की स्थिरता…

ऊर्जा विभागजयपुर
May 19, 2026

फसल बीमा का ‘बड़ा खेल’: खेत में खड़ा था गेहूं, कागज पर उगा दी सरसों

जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र के कादेड़ा और आसपास के गांवों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत एक…

जयपुर
April 6, 2026

यातायात सुरक्षा ताक पर! जयपुर के व्यस्त चौराहों पर बिना NOC लगीं LED स्क्रीन्स, ‘रसूखदार IAS’ के दबाव का आरोप

गुलाबी नगरी की सड़कों पर इन दिनों एक नया खतरा चमक रहा है। नगर निगम (JMC) ने कमाई की चमक…

जयपुरशहरी विकास विभाग
March 26, 2026

एक्शन में सरकार: जलदाय विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से कैंसिल, जलापूर्ति के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम

पुर: प्रदेश में भीषण गर्मी की आहट और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने अभी से अपनी…

जयपुरजलदाय विभाग
March 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?