Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन और बाबू पर मामला दर्ज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो - एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन और बाबू पर मामला दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोप्रतापगढ़

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन और बाबू पर मामला दर्ज

By The Public Hub
Last updated: March 28, 2026
3 Min Read

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रतापगढ़ के तत्कालीन तहसीलदार और एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी (बाबू) के खिलाफ 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 24 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज की है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत दर्ज किया गया है।

बिलानाम भूमि को आबादी में बदलने की एवज में मांगी घूस

दर्ज एफआईआर के अनुसार, ग्राम छोटी बम्बोरी, प्रतापगढ़ निवासी मुकेश मीणा ने एसीबी मुख्यालय के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायतकर्ता का मकान गांव की बिलानाम भूमि पर बना हुआ है, जिसे वह आबादी में रूपान्तरित (कन्वर्जन) करवाना चाहता था । इस कार्य के लिए जब वह प्रतापगढ़ तहसील के बाबू विष्णु दत्त सालवी से मिला, तो उसने तहसीलदार उज्जवल जैन को देने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की ।

सत्यापन में लिए 20 हजार रुपये नकद

एसीबी के निर्देश पर परिवादी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया । 16 जुलाई 2025 को तहसील कार्यालय के बाहर हुई वार्ता में आरोपी विष्णु दत्त सालवी ने 1 लाख रुपये की स्पष्ट मांग की और मौके पर ही 20 हजार रुपये नकद प्राप्त कर लिए । उसने शेष 80 हजार रुपये की रिश्वत राशि बाद में लेने की सहमति जताई ।

तहसीलदार की संलिप्तता भी हुई प्रमाणित

परिवादी मुकेश मीणा ने 22 और 28 जुलाई 2025 को तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन से उनके कक्ष में रूबरू मुलाकात की । वार्ता के दौरान तहसीलदार उज्जवल जैन ने रिश्वत की मांग पर अपनी सहमति जताई और उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी होना प्रमाणित पाया गया ।

तबादले के बाद संपर्क किया बंद, अब दर्ज हुई FIR

कुछ समय बाद तहसीलदार उज्जवल जैन का प्रतापगढ़ से स्थानान्तरण हो गया और उन्हें भू-अभिलेख, डूंगरपुर भेज दिया गया । इसके बाद बाबू विष्णु दत्त ने परिवादी से रिश्वत लेने के लिए संपर्क करना बंद कर दिया । लगभग साढ़े तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के कारण परिवादी से रिश्वत राशि ग्रहण करने की संभावना नगण्य हो गई ।

प्रमाणित साक्ष्यों और ऑडियो वार्ताओं के आधार पर एसीबी ने तत्कालीन तहसीलदार उज्जवल जैन और बाबू विष्णु दत्त सालवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है । इस मामले की आगे की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एस.यू.-उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी को सौंपी गई है ।

TAGGED:ACB RajasthanAnti Corruption BureauBribery CaseFIR RegisteredLand ConversionPratapgarh NewsRajasthan NewsTehsildar Ujjwal JainVishnu Datt Salavi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

97 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसा पुलिसकर्मी, बारां पुलिस ने सेवा से निकाला

जून की शुरुआत में मौसम का यू-टर्न: यूपी के कई जिलों में आज आंधी-तूफान के आसार

डिजिटल ट्रांजेक्शन पर CS सख्त; वित्तीय प्रणाली में नियमित सुरक्षा ऑडिट के आदेश

गर्मी से मिली राहत, लेकिन आफत की चेतावनी! राजस्थान में 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का बड़ा अपडेट

राष्ट्रीय खरीफ सम्मेलन 2026: दलहन मिशन की होगी लगातार समीक्षा, किसानों तक सही समय पर पहुंचेंगे बेहतरीन बीज

YOU MAY ALSO LIKE

भजनलाल सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश: भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 433 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में…

राजस्थान
June 1, 2026

मोदी की रैली और अजमेर का कड़ा पहरा: 10 हजार गाड़ियां और QR कोड वाली पार्किंग, जानें कैसा होगा कल का ट्रैफिक प्लान

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।…

अजमेरराजस्थान
February 27, 2026

ट्रैफिक जाम का अंत! उदयपुर के AI सिग्नल ने 4 महीने में बचा लिया लाखों का पेट्रोल, जानें कैसे करता है काम

झीलों की नगरी उदयपुर ने तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहर के व्यस्त फतहपुरा चौराहे…

उदयपुर
April 7, 2026

एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर)…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 2, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?