Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा: टोंक समेत 7 जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन, जालोर ऑफिस की रखी नींव
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजनीति - भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा: टोंक समेत 7 जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन, जालोर ऑफिस की रखी नींव

राजनीति

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा: टोंक समेत 7 जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन, जालोर ऑफिस की रखी नींव

By The Public Hub
Last updated: April 27, 2026
2 Min Read

जयपुर/टोंक: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज अपने पहले राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने टोंक में नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। टोंक के साथ ही उन्होंने प्रदेश के छह अन्य जिलों—बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली—के जिला कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जालोर भाजपा कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पुरानी यादें कीं साझा
टोंक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, “जब मैं 2006 में पहली बार विधायक बना था, तब पहली बार राजस्थान आया था।” कार्यालय की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यालय केवल ईंट, सीमेंट और बालू से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के संकल्प और विचारधारा का केंद्र होता है। यहीं से हमारे अंदर जनसेवा की भावना जागृत होती है।

2 सांसदों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तक का सफर
नितिन नवीन ने भाजपा की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को गौरव का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब लोग केवल 2 सांसदों वाली भाजपा का मजाक उड़ाते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के बलिदान और अथक परिश्रम की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने राजस्थान की भजनलाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हेलिकॉप्टर की खराबी से हुई देरी
नितिन नवीन सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुँच गए थे, जहाँ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, टोंक जाने के लिए तय किए गए दो हेलिकॉप्टरों में से एक में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उन्हें करीब ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा और वह दोपहर 1:30 बजे टोंक पहुँच सके।

TAGGED:Bhajanlal SharmaBJPBJP District OfficeNitin NaveenPolitical NewsRajasthanTonk
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

सुस्त मेटाबॉलिज्म और तनाव से मुक्ति का शॉर्टकट: जानें सुबह खाली पेट किए जाने वाले योगासनों का वैज्ञानिक महत्व

राजस्थान नकली बीज घोटाला: ACB के चंगुल में फंसे डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, ₹2.44 करोड़ कैश के साथ भांजा भी गिरफ्तार

‘नो-इन्शुरेंस’ के विधिक जाल से बाहर निकलेगी राजस्थान रोडवेज; पहली बार बसों का बीमा कराने की तैयारी

राजस्थान का ‘महा-घूसकांड’: ₹2.43 करोड़ के साथ बीज निगम डायरेक्टर गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का सीधा हमला

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

YOU MAY ALSO LIKE

भजनलाल सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान के 61 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि, कुल ₹1590 करोड़ का हुआ डीबीटी

सिरोही, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही जिले के अरविंद पैवेलियन स्टेडियम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के…

कृषि विभागराजस्थान
March 24, 2026

मजदूर के घर खाट पर बैठकर सीएम भजनलाल ने खाया खाना, बोले- ‘इतनी स्वादिष्ट सब्जी किसने बनाई?’

अजमेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहे। राजनीति और शासन की व्यस्तताओं के…

राजनीतिअजमेर
May 11, 2026

बजट 2026: संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ेगा राजस्थान, मुख्यमंत्री ने बताया- कैसे प्रदेश बनेगा ‘इन्वेस्टमेंट हब’

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे 'संकल्प से सिद्धि' की ओर ले जाने…

राजस्थान
February 2, 2026

मुख्यमंत्री का जाजोद में अनूठा अंदाज: रात को सुनी पीड़ा और सुबह गलियों में घूमते हुए छात्राओं को सुनाई खुशखबरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “गांव चली सरकार” अभियान के दौरान सीकर जिले के जाजोद गांव में एक सुखद और हैरान…

सीकरशिक्षा विभाग
May 8, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?