Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: MLSU की परीक्षा व्यवस्था फिर कटघरे में! LLB के पेपर में थमा दिया M.Com का प्रश्नपत्र; छात्रों ने किया जबरदस्त हंगामा
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - उदयपुर - MLSU की परीक्षा व्यवस्था फिर कटघरे में! LLB के पेपर में थमा दिया M.Com का प्रश्नपत्र; छात्रों ने किया जबरदस्त हंगामा

उदयपुरशिक्षा विभाग

MLSU की परीक्षा व्यवस्था फिर कटघरे में! LLB के पेपर में थमा दिया M.Com का प्रश्नपत्र; छात्रों ने किया जबरदस्त हंगामा

By The Public Hub
Last updated: March 28, 2026
2 Min Read

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) की परीक्षा व्यवस्था में एक बार फिर गंभीर खामी उजागर हुई है। शुक्रवार को विवि के विधि महाविद्यालय में आयोजित एलएलबी (LLB) प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान हुई एक बड़ी लापरवाही ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को निर्धारित ‘कांस्ट्रक्ट’ विषय के स्थान पर एमकॉम (M.Com) थर्ड सेमेस्टर का प्रश्नपत्र थमा दिया गया।

Contents
लिफाफे पर कुछ और, अंदर कुछ औरपरीक्षा हॉल में हंगामा और अफरा-तफरीफोटोकॉपी के भरोसे हुई परीक्षा

लिफाफे पर कुछ और, अंदर कुछ और

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे की पारी का है। परीक्षा केंद्र पर जो प्रश्नपत्रों के लिफाफे पहुंचे, उन पर स्पष्ट रूप से ‘कांस्ट्रक्ट’ विषय अंकित था। स्टाफ ने नियमानुसार लिफाफा खोलकर वितरण शुरू किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। छात्रों ने पाया कि उन्हें एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ विषय के पेपर दे दिए गए हैं।

परीक्षा हॉल में हंगामा और अफरा-तफरी

जैसे ही यह गड़बड़ी सामने आई, छात्र परीक्षा छोड़कर विरोध पर उतर आए और कॉलेज स्टाफ के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को हाथ से निकलता देख कॉलेज प्रशासन ने तुरंत जांच की और गलती स्वीकार करते हुए एमकॉम के प्रश्नपत्र वापस ले लिए।

फोटोकॉपी के भरोसे हुई परीक्षा

इस बड़ी चूक को सुधारने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी के मूल प्रश्नपत्र की तत्काल फोटोकॉपी करवाई और छात्रों को वितरित की। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय खराब हुआ, जिसके बाद छात्रों के रोष को देखते हुए विवि प्रशासन ने उन्हें अतिरिक्त समय की रियायत दी ताकि वे अपना पेपर पूरा कर सकें।

इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि विवि का परीक्षा विभाग पेपर सेटिंग और पैकेजिंग के स्तर पर कितना लापरवाह बना हुआ है। छात्रों ने मांग की है कि इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

TAGGED:M.Com paper in LLB examMLSU paper leak or mistakeSukhadia University LLB exam news
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

10वीं-12वीं की नौकरी पर MA, PhD वालों का हक नहीं! SC ने कहा- अधिकतम योग्यता तय करना पूरी तरह वैध

जयपुर के उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात: खुलेंगे 4 नए सहायक अभियन्ता कार्यालय, बिजली समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

मानसून की दस्तक के बीच मौसम का अलर्ट: दिल्ली से लेकर बिहार तक तूफानी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम का बड़ा यू-टर्न: दिल्ली में 5 जून तक राहत, यूपी-राजस्थान में आंधी का तांडव

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

YOU MAY ALSO LIKE

हाईकोर्ट का अहम फैसला: राजस्थान में दूसरे राज्य के छात्रों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरक्षण के नियमों पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि एक राज्य में मिलने…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 15, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उदयपुर को बड़ा तोहफा: खेरवाड़ा में बनेगा ₹363 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

राजस्थान के 'दक्षिण द्वार' कहे जाने वाले उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे (NH-48) पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।…

परिवहन विभागउदयपुर
April 5, 2026

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2026: पहली बार AI कैमरे और कमांड सेंटर से हुई निगरानी

जयपुर। राजस्थान में बुधवार को प्री-डीएलएड परीक्षा-2026 (Pre D.El.Ed Exam) कड़े सुरक्षा इंतजामों और अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी…

जयपुरशिक्षा विभाग
May 20, 2026

RPSC SI Exam 2026 Live: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुरू, 7.70 लाख अभ्यर्थी मैदान में; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 आज, 5 अप्रैल 2026…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 5, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?