Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: क्या ‘राजनीतिक रसूख’ के आगे नतमस्तक है जीरो टॉलरेंस? करोड़ों के घोटालों में FIR के बावजूद अजमेर डिस्कॉम MD के.पी. वर्मा पर मेहरबानी क्यों?
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अजमेर - क्या ‘राजनीतिक रसूख’ के आगे नतमस्तक है जीरो टॉलरेंस? करोड़ों के घोटालों में FIR के बावजूद अजमेर डिस्कॉम MD के.पी. वर्मा पर मेहरबानी क्यों?

अजमेरऊर्जा विभाग

क्या ‘राजनीतिक रसूख’ के आगे नतमस्तक है जीरो टॉलरेंस? करोड़ों के घोटालों में FIR के बावजूद अजमेर डिस्कॉम MD के.पी. वर्मा पर मेहरबानी क्यों?

By Admin
Last updated: March 29, 2026
4 Min Read

जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार जहाँ एक ओर भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर महकमे के रसूखदार अधिकारी इस नीति को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। ‘द पब्लिक हब’ के पास मौजूद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एफआईआर संख्या 73/2026 एक ऐसे ‘महाघोटाले’ की तस्दीक करती है, जिसमें मुख्य किरदार रहे अधिकारी को दंडित करने के बजाय इनाम स्वरूप अजमेर डिस्कॉम (Ajmer Discom) का एमडी बना दिया गया। हम बात कर रहे हैं के.पी. वर्मा की, जो जयपुर डिस्कॉम में ‘निदेशक तकनीकी’ के पद पर रहते हुए करोड़ों के दो अलग-अलग भ्रष्टाचार के प्रकरणों में प्रथम दृष्टया लिप्त पाए गए हैं।

Contents
एसीबी और विभागीय जांच में ‘दोषी’, फिर भी कुर्सी सुरक्षित?भ्रष्टाचार की दोहरी मार: फर्जीवाड़ा और करोड़ों का अतिरिक्त भुगतानआखिर किसके संरक्षण में रुकी है कार्रवाई? मुख्यमंत्री से सीधा सवाल
के.पी. वर्मा

एसीबी और विभागीय जांच में ‘दोषी’, फिर भी कुर्सी सुरक्षित?

हैरानी की बात यह है कि के.पी. वर्मा के खिलाफ केवल हवा-हवाई आरोप नहीं हैं, बल्कि एसीबी की प्राथमिक जांच (PE संख्या 21/2025) और विभागीय जांच समितियों ने उनकी मिलीभगत और भ्रष्टाचार को प्रमाणित माना है। एसीबी ने 18 मार्च 2026 को दर्ज अपनी एफआईआर में वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत नामजद किया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, वर्मा उस सीएलपीसी (CLPC) कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जिसने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी अनुभव वाली फर्म की 3.37 करोड़ रुपये की अमानत राशि (EMD) अवैध रूप से लौटाई और एक अन्य फर्म को करोड़ों का अतिरिक्त भुगतान कर सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई।

भ्रष्टाचार की दोहरी मार: फर्जीवाड़ा और करोड़ों का अतिरिक्त भुगतान

के.पी. वर्मा की भूमिका ‘निदेशक तकनीकी’ के रूप में दोनों प्रमुख प्रकरणों में संदिग्ध रही है। पहले प्रकरण में एबी इन्टरप्राइजेज के फर्जी दस्तावेज पकड़े जाने के बावजूद वर्मा की मौजूदगी वाली कमेटी ने न तो फर्म को डिबार किया और न ही उसकी अमानत राशि जब्त की। वहीं दूसरे प्रकरण में आरसी पावर प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर की वित्तीय शर्तों में गुपचुप तरीके से बदलाव किए गए और अनुमानित लागत से कई गुना अधिक यानी 237 करोड़ रुपये का कार्यादेश (Work Order) जारी कर दिया गया। विभागीय पोर्टल्स और एसीबी की फाइलें चीख-चीख कर इस भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं, फिर भी कार्रवाई का पहिया थमा हुआ है।

आखिर किसके संरक्षण में रुकी है कार्रवाई? मुख्यमंत्री से सीधा सवाल

सूत्रों की मानें तो वर्तमान सरकार में इतने बड़े भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद भी के.पी. वर्मा को उनकी ‘तगड़ी राजनीतिक एप्रोच’ के चलते ही अजमेर डिस्कॉम की कमान सौंपी गई है। सवाल यह उठता है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का दावा करते हैं, तो के.पी. वर्मा जैसे दागी अधिकारी पर यह विशेष मेहरबानी क्यों? क्या विभाग के आला अधिकारी और सफेदपोश नेता वर्मा को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं? ‘द पब्लिक हब’ सीधा सवाल पूछता है कि क्या मुख्यमंत्री अपनी नीति का सम्मान करते हुए वर्मा को तत्काल पद से हटाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे या राजनीतिक रसूख के आगे कानून बौना बना रहेगा?

TAGGED:ACB FIRAjmer DiscomBhajan Lal SharmaCorruption ScandalFinancial FraudJaipur DiscomKP VermaPolitical InfluenceRajasthan NewsZero Tolerance
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

‘नो-इन्शुरेंस’ के विधिक जाल से बाहर निकलेगी राजस्थान रोडवेज; पहली बार बसों का बीमा कराने की तैयारी

मोटापा पिघलाने से लेकर माइग्रेन के दर्द से मुक्ति तक; दैनिक आहार में शामिल करें ये 8 जादुई फल

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

अफसरों के निजी फोन का बिल अब नहीं भरेगी सरकार: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति भुगतान पर होगी सख्त कार्रवाई

YOU MAY ALSO LIKE

मुख्य सचिव का कड़ा रुख: दो वन अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए बनाई गई दो सदस्यीय कमेटी

राजस्थान के वन विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें अलवर और सरिस्का के दो डीएफओ…

वन विभागअपराधजयपुर
May 15, 2026

बिजली उपभोक्ताओं को राहत: जयपुर के बाद जोधपुर डिस्कॉम में भी शुरू होगी ऑनलाइन सुनवाई; जानें कैसे दर्ज करें अपनी शिकायत

जयपुर। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को डिजिटल…

राजस्थान
February 27, 2026

सस्ती और सुगम यात्रा: अलवर नगर निगम जून में शुरू करेगा 50 इलेक्ट्रिक बसें, शहर के इन 9 रास्तों पर मिलेगी सुविधा

अलवर शहर के निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने…

अलवरपरिवहन विभाग
April 9, 2026

जयपुर नहीं, इस बार जालोर में मनेगा राजस्थान दिवस का जश्न; CM भजनलाल शर्मा ने फाइनल किया 5 दिन का ‘मेगा प्लान’

राजस्थान अपनी स्थापना की 77वीं वर्षगांठ को इस बार एक नए कलेवर में मनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…

राजस्थान
March 10, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?