Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: दिव्य प्रहार ऑपरेशन: 6 माह में 72 कार्रवाई, नशा तस्करों की 127 करोड़ की संपत्ति सीज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अपराध - दिव्य प्रहार ऑपरेशन: 6 माह में 72 कार्रवाई, नशा तस्करों की 127 करोड़ की संपत्ति सीज

अपराधजयपुर

दिव्य प्रहार ऑपरेशन: 6 माह में 72 कार्रवाई, नशा तस्करों की 127 करोड़ की संपत्ति सीज

By The Public Hub
Last updated: April 22, 2026
3 Min Read

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झालावाड़ में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दिव्य प्रहार’ में पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा कार्रवाई झालावाड़ जिले में की गई है, जहाँ पिछले 6 माह में नशा तस्करों के खिलाफ 72 बड़ी कार्रवाई कर 107 संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 127 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है।

सफेमा कोर्ट से तस्करों को नहीं मिली राहत

इन संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज किया गया है। तस्करों ने अपनी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को बचाने के लिए दिल्ली स्थित सफेमा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने संपत्तियों को फ्रीज रखने के पुलिस के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी है।

गोपनीय तरीके से तैयार हुआ डेटाबेस एसपी अमित कुमार

ने बताया कि कार्यालय की एमओबी (MOB) शाखा पिछले 6 महीनों से गोपनीय तरीके से तस्करों की संपत्तियों का डेटाबेस तैयार कर रही थी। इस बड़े मिशन में पुलिस को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी (PWD) का भी भरपूर सहयोग मिला। जहाँ राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड का मिलान किया, वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने संपत्तियों के बाजार मूल्य का सटीक मूल्यांकन किया। पुलिस ने अब तक 17 मुख्य तस्करों और उनके 58 मददगारों के खिलाफ कुल 48 मामले दर्ज कर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

कानूनी प्रक्रिया: NDPS एक्ट 68F

एडवोकेट अभिषेक पाराशर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत फ्रीज संपत्तियों के मामले में अब बोझ तस्करों पर है। उन्हें कोर्ट में यह साबित करना होगा कि यह संपत्ति तस्करी की कमाई से नहीं, बल्कि वैध आय से खरीदी गई है। यदि वे इसका प्रमाण नहीं दे पाते हैं, तो इन संपत्तियों को अंततः कुर्क कर लिया जाता है।

सीज की गई संपत्तियों का पूरा विवरण: पुलिस ने तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर हर तरफ से चोट की है:

  • पेट्रोल पंप व मकान: 1 पेट्रोल पंप, 30 आलीशान मकान और 3 दुकानें सीज की गई हैं।
  • कृषि भूमि व प्लॉट: 32 प्लॉट और खेती की जमीन जब्त की गई है, जिसकी कीमत ₹55.18 करोड़ आंकी गई है।
  • वाहन: तस्करी और काले धन से खरीदे गए 30 चार पहिया और 16 दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
  • नशीले पदार्थ: कार्रवाई के दौरान 42.58 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।
TAGGED:Drug Smuggling RajasthanJhalawar PoliceNDPS Act 68FOperation Divya PraharSafema Court DelhiSP Amit Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

एसआई भर्ती-2025 पर लटकी तलवार! सुप्रीम कोर्ट में आज ‘आर-पार’ की सुनवाई, क्या टल जाएगी 5-6 अप्रैल की परीक्षा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 5 और 6 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 2, 2026

SI भर्ती परीक्षा पर SOG का ‘सुरक्षा चक्रव्यूह’: नकल गिरोह की सूचना देने वाले को ₹1 लाख का इनाम; 5-6 अप्रैल को प्रदेश में कड़ा पहरा!

राजस्थान में आगामी 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन और…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 3, 2026

फूलों की होली, भक्ति की डोरी: जयपुर में ‘दिव्य होली महोत्सव’ संपन्न; राधा-कृष्ण के प्रेम रंग में डूबे हजारों श्रद्धालु

जयपुर। गुलाबी नगरी के आदर्श नगर स्थित जनता कॉलोनी में भक्ति और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ…

जयपुरराजस्थान
March 2, 2026

जयपुर हाईकोर्ट का सख्त रुख: नेशनल हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों से तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजधानी जयपुर की सड़कों और हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने…

जयपुरकानून व्यवस्था विभागशहरी विकास विभाग
April 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?