Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: भाई का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल और वकील फंसे, मामला दर्ज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: भाई का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल और वकील फंसे, मामला दर्ज

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: भाई का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल और वकील फंसे, मामला दर्ज

By The Public Hub
Last updated: April 4, 2026
2 Min Read

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायकपुरी थाने के एक हेड कांस्टेबल और एक निजी अधिवक्ता (वकील) के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक ट्रांसपोर्टर के भाई का नाम पुलिस केस से हटाने और चार्जशीट में राहत देने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता सुनील कुमार शर्मा, जो ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं, ने ACB में रिपोर्ट दी थी कि उनका एक ट्रक विधायकपुरी थाने में धारा 185 (MV Act) के तहत बंद किया गया था। जानकारी के अभाव में ड्राइवर ट्रक को वहां से ले गया, जिसके बाद पुलिस ने सुनील और उनके भाई अनिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

5 लाख से 25 हजार तक पहुंची ‘डील’ मुकदमे की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राजकरण ने सुनील के भाई का नाम केस से हटाने और उसे गिरफ्तार न करने के बदले शुरुआत में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में आरोपी वकील सनातन सोनी के माध्यम से यह सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ, जिसे अंततः 25,000 रुपये पर फाइनल किया गया।

ACB सत्यापन में खुली पोल ACB ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड की गई बातचीत में वकील सनातन सोनी ने हेड कांस्टेबल राजकरण के लिए रिश्वत की मांग की और राजकरण ने भी फोन पर इसकी पुष्टि की। ब्यूरो ने अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TAGGED:ACB RajasthanAdvocate Sanatan SoniAnti Corruption BureauBNS 2023Bribery CaseCorruption FIRHead Constable RajkaranJaipur NewsPolice Corruption CaseVidhayakpuri Police Station
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

टोंक में ACB का बड़ा एक्शन: मीटर लौटाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते JVVNL का AEN और दलाल गिरफ्तार

राजस्थान में ‘फर्जी डॉक्टरों की फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 23 से 27 लाख में खरीदी जा रही थी डॉक्टर की डिग्री, SOG ने 3 और को दबोचा

न्यू चंडीगढ़ में रचा गया इतिहास: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

राजस्थान SI भर्ती घोटाला: आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से लीक हुआ था पर्चा, परीक्षा में टॉपर बना भाई; SOG की 144वीं गिरफ्तारी

क्या है हेमोरेजिक फीवर, जो इबोला और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का बनता है कारण?

YOU MAY ALSO LIKE

बुढ़ापे में तलाक नहीं, साथ चाहिए: 58 साल पुराने रिश्ते को बचाने के लिए कोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर में एक संवेदनशील मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपति का तलाक मंजूर करने से इंकार कर…

राजस्थान
February 14, 2026

SI भर्ती परीक्षा पर SOG का ‘सुरक्षा चक्रव्यूह’: नकल गिरोह की सूचना देने वाले को ₹1 लाख का इनाम; 5-6 अप्रैल को प्रदेश में कड़ा पहरा!

राजस्थान में आगामी 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन और…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 3, 2026

RGHS संकट: 50 लाख लाभार्थियों की सेहत ‘दांव’ पर; अस्पतालों में ताले, पर जेब से कट रही पूरी ‘किस्त

राजस्थान में आरजीएचएस योजना (RGHS) इस समय अपने सबसे गहरे संकट से गुजर रही है। राज्य के करीब 50 लाख…

जयपुरस्वास्थ्य विभाग
May 4, 2026

77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: CM भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणाएं; पिछले 2 वर्षों में 18.77% घटा अपराध

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी है। राजस्थान पुलिस के जवान…

जयपुर
April 16, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?