Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: सीकर में एसीबी का बड़ा धमाका: 13 लाख की रिश्वत लेते ED का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, होटल के बाहर बिछाया गया था जाल
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - सीकर - सीकर में एसीबी का बड़ा धमाका: 13 लाख की रिश्वत लेते ED का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, होटल के बाहर बिछाया गया था जाल

सीकर

सीकर में एसीबी का बड़ा धमाका: 13 लाख की रिश्वत लेते ED का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, होटल के बाहर बिछाया गया था जाल

By The Public Hub
Last updated: February 28, 2026
3 Min Read

सीकर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर जिले के कल्याण सर्किल पर स्थित अशोका होटल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपी से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है और उसके आवास व अन्य ठिकानों पर भी सर्च की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

CA को ‘आरोपी’ बनाने की धमकी देकर मांगे थे 15 लाख मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले का पीड़ित पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे उसे पिछले काफी समय से धमका रहा था। वह खुद को ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर पीड़ित पर दबाव बना रहा था कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो उसे किसी केस में आरोपी बना दिया जाएगा। अपनी गर्दन फंसती देख पीड़ित ने मजबूरी में 2 लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही दे दी थी, लेकिन आरोपी का लालच बढ़ता गया और उसने कुल 15 लाख रुपये की डिमांड की।

एसीबी ने बिछाया जाल: 11 लाख के डमी नोटों ने फंसाया आरोपी की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने जयपुर एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक फूलप्रूफ प्लान तैयार किया। शनिवार को जब हेड कॉन्स्टेबल बाकी के 13 लाख रुपये लेने सीकर पहुंचा, तो एसीबी ने पीड़ित को 11 लाख रुपये के डमी नोट और 2 लाख रुपये असली दिए। जैसे ही होटल के बाहर आरोपी ने रिश्वत की यह रकम पकड़ी और अंदर जाने लगा, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने खुद के रसूख का गलत इस्तेमाल करते हुए एक आम नागरिक को प्रताड़ित किया। इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी विभाग के कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। एसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट में विभाग के कुछ और लोग भी शामिल हैं या आरोपी अकेले ही ठगी और वसूली के इस खेल को अंजाम दे रहा था।

TAGGED:ACB Jaipur NewsAnti Corruption Bureau.Corruption News RajasthanED Bribe SikarED Head Constable ArrestedSikar ACB ActionUttam Pandey Bribe Case
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

बिना एक्सीडेंट के ही उठा लिया लाखों का क्लेम: सीकर सहित 5 शहरों में छापेमारी

महंगी गाड़ियों के फर्जी एक्सीडेंट प्रमाण पत्र बनाकर बीमा कंपनियों को चूना लगाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई…

सीकरपरिवहन विभाग
April 29, 2026

Khatu Shyam Mela Crisis: खाटू-जयपुर प्राइवेट बसों का चक्का जाम, रोडवेज की छतों पर सफर करने को मजबूर हजारों श्रद्धालु

सीकर: सीकर के विश्वप्रसिद्ध खाटूश्यामजी में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर…

धर्मराजस्थानसीकर
February 25, 2026

गंगाजल से शाही स्नान और कस्तूरी-केसर का लेप; जानें क्या है बाबा श्याम की पवित्र मासिक तिलक सेवा का विधान

सीकर। विश्व प्रसिद्ध आस्था के केंद्र बाबा खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए राजस्थान आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के…

धर्मसीकर
May 18, 2026

माफिया का ‘पत्थर’ वाला खेल बेनकाब: सीकर में 132 करोड़ का राजस्व डकारा, पहाड़ों को निगल गए खदान मालिक!

राजस्थान में खनन माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं और सरकारी तंत्र किस कदर 'धृतराष्ट्र' बना हुआ है, इसका…

सीकरखनन
March 30, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?