Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जगतपुरा में ‘गैर मुमकिन नाला’ पर पट्टे बांटने का खेल: मिरर फाउंडेशन ने राष्ट्रपति और पीएम को भेजी शिकायत, अफसरों पर तथ्य छिपाने के आरोप
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर विकास प्राधिकरण - जगतपुरा में ‘गैर मुमकिन नाला’ पर पट्टे बांटने का खेल: मिरर फाउंडेशन ने राष्ट्रपति और पीएम को भेजी शिकायत, अफसरों पर तथ्य छिपाने के आरोप

जयपुर विकास प्राधिकरणजयपुर

जगतपुरा में ‘गैर मुमकिन नाला’ पर पट्टे बांटने का खेल: मिरर फाउंडेशन ने राष्ट्रपति और पीएम को भेजी शिकायत, अफसरों पर तथ्य छिपाने के आरोप

By The Public Hub
Last updated: May 13, 2026
3 Min Read

जयपुर। गुलाबी नगरी के जगतपुरा इलाके में करीब 800 करोड़ रुपये के एक महाघोटाले का मामला सामने आया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) पर आरोप है कि उसने राजस्व रिकॉर्ड में “गैर मुमकिन नाला” और “गैर मुमकिन तालाब” के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर न केवल सड़क निर्माण होने दिया, बल्कि रसूखदारों को पट्टे भी जारी कर दिए।

Contents
PMO की सक्रियता के बावजूद लीपापोती का आरोपनाले की जमीन पर पट्टे और सड़क में हेरफेरतालाब और इकोलॉजिकल जोन पर संकटमिरर फाउंडेशन की मांग

‘The Public Hub’ में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद सामाजिक संस्था मिरर फाउंडेशन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ज वि प्रा नक्शा जिसमें 60 फिट रोड पर पट्टे जारी कर दिए

PMO की सक्रियता के बावजूद लीपापोती का आरोप

मिरर फाउंडेशन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने राजस्थान के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, मिरर फाउंडेशन के अध्यक्ष एच.एस. फौजदार का आरोप है कि नगरीय विकास विभाग ने तथ्यों को छिपाते हुए केवल औपचारिक जवाब देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया है। संस्था का दावा है कि उनके पास इस घोटाले से जुड़े पुख्ता दस्तावेज मौजूद हैं।

गैर मुमकिन नाला दर्शाया गया है

नाले की जमीन पर पट्टे और सड़क में हेरफेर

शिकायत के अनुसार, जगतपुरा के ग्राम महल स्थित खसरा नंबर 192/3.13 राजस्व रिकॉर्ड में “गैर मुमकिन नाला” दर्ज है।

  • नियमों का उल्लंघन: जविप्रा की ट्रस्टीशिप वाली इस सार्वजनिक भूमि पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी किए गए।
  • नक्शे में बदलाव: मास्टर डेवलपमेंट प्लान (MDP-2025) में यहाँ 60 फीट की सेक्टर रोड स्वीकृत थी, लेकिन भू-माफिया को फायदा पहुँचाने के लिए इसे बदलकर प्राकृतिक नाले को ढकते हुए मात्र 30 फीट की सड़क बना दी गई।
तालाब के ऊपर से अवैध सड़क का निर्माण

तालाब और इकोलॉजिकल जोन पर संकट

घोटाले की जद में खसरा नंबर 202 भी है, जो “गैर मुमकिन तालाब” के रूप में दर्ज है।

  • अतिक्रमण: सेंट्रल स्पाइन योजना के जी-ब्लॉक में स्थित इस तालाब की करीब 5346 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा कर सड़क निर्माण का कार्य जारी है।
  • पर्यावरण को खतरा: यह पूरा क्षेत्र इकोलॉजिकल जोन G-1 में आता है, जो नील गाय और अन्य पशु-पक्षियों का विचरण क्षेत्र है। यहाँ किसी भी प्रकार का निर्माण प्राकृतिक जल स्रोतों और पर्यावरण कानूनों का सीधा उल्लंघन है।
खसरा 202 में गैर मुमकिन तलाई

मिरर फाउंडेशन की मांग

संस्था ने मांग की है कि इस 800 करोड़ के घोटाले की निष्पक्ष जांच हो, अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगे और उन अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए जिन्होंने सरकारी भूमि को निजी हाथों में सौंपने की अनुमति दी।

“हमने PMO में शिकायत की थी, लेकिन विभाग तथ्यों को छिपा रहा है। हमारे पास हर अवैध निर्माण और गलत पट्टे के सबूत हैं।” — एच.एस. फौजदार, अध्यक्ष, मिरर फाउंडेशन जयपुर

TAGGED:Ecological Zone ViolationExpose Now ReportG-1 Zone EncroachmentIllegal Road ConstructionJagatpura Land ScamJaipur 800 Crore GhotalaJDA Land MafiaMirror Foundation JaipurPMO Action RajasthanRajasthan Government News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान का ‘महा-घूसकांड’: ₹2.43 करोड़ के साथ बीज निगम डायरेक्टर गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का सीधा हमला

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

न्यू चंडीगढ़ में रचा गया इतिहास: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

गर्मी में बिजली की रिकॉर्ड मांग पूरी, थर्मल प्लांट्स का ऐतिहासिक उत्पादन; 15 और जिलों को जल्द मिलेगी 2 ब्लॉक सप्लाई

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

YOU MAY ALSO LIKE

NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन; आरोपियों का मिला ट्रांजिट रिमांड, अब खुलेगा ‘सप्लाई चेन’ का कच्चा चिट्ठा

जयपुर: नीट-2026 पेपर लीक मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG)…

जयपुर
May 14, 2026

फ्लैट नहीं दिया तो ब्याज सहित लौटानी होगी खून-पसीने की कमाई; राजस्थान रेरा ने जारी किया बिल्डर के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट

जयपुर। राजस्थान में फ्लैट बुक कराकर बरसों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे खरीदारों (आवंटियों) के पक्ष में राजस्थान…

कानून व्यवस्था विभागजयपुर
May 22, 2026

राजस्थान CET 2026 में ‘बड़ा उलटफेर’: अब बिना तैयारी नहीं मिलेगी पात्रता; लागू होगी नेगेटिव मार्किंग, वैधता बढ़कर हुई 3 साल

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा…

जयपुर
May 16, 2026

सीएम भजनलाल पर विवादित टिप्पणी के बाद एक्शन: हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटी

जयपुर। राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और नागौर से सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के…

जयपुरराजनीति
May 30, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?