Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान: IFMS पोर्टल पर ‘Resign’ बटन दबते ही 109 सरकारी कर्मचारी सिस्टम से बाहर, डूंगरपुर में मचा हड़कंप
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - डूंगरपुर - राजस्थान: IFMS पोर्टल पर ‘Resign’ बटन दबते ही 109 सरकारी कर्मचारी सिस्टम से बाहर, डूंगरपुर में मचा हड़कंप

डूंगरपुरउदयपुर

राजस्थान: IFMS पोर्टल पर ‘Resign’ बटन दबते ही 109 सरकारी कर्मचारी सिस्टम से बाहर, डूंगरपुर में मचा हड़कंप

By The Public Hub
Last updated: April 27, 2026
2 Min Read

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सरकारी सिस्टम की एक अजीबोगरीब लापरवाही सामने आई है। बिछीवाड़ा पंचायत समिति में एक संस्थापन कर्मचारी (बाबू) की छोटी सी मानवीय भूल ने 109 सरकारी कर्मचारियों को कागजों में ‘इस्तीफा’ दिलवा दिया । इस बड़ी चूक का खुलासा तब हुआ जब अप्रैल महीने का वेतन नहीं बना और कर्मचारियों के बैंक खातों में पैसे नहीं आए ।

IFMS पोर्टल पर हुई बड़ी चूक
जानकारी के अनुसार, बिछीवाड़ा पंचायत समिति में IFMS (Integrated Financial Management System) पोर्टल पर कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने का काम चल रहा था । इस दौरान डेटा अपडेट कर रहे कर्मचारी ने गलती से ‘इम्प्लॉई स्टेटस’ में ‘रिजाइन’ (त्यागपत्र) का विकल्प चुन लिया । पोर्टल ने इसे वास्तविक इस्तीफा मानते हुए सभी 109 कर्मचारियों की आईडी स्वतः डिएक्टिव कर दी और उनकी सेवाएं समाप्त मान ली गईं ।

वेतन न आने पर मचा हड़कंप
यह मामला करीब एक सप्ताह तक किसी की नजर में नहीं आया । जब अप्रैल का वेतन निर्माण शुरू हुआ और प्रक्रिया रुक गई, तब जांच में पता चला कि 109 कर्मचारियों का स्टेटस ‘रिजाइन’ दिखा रहा है । प्रभावित कर्मचारियों में ग्राम विकास अधिकारी (VDO), हैंडपंप मिस्त्री और अन्य स्टाफ शामिल हैं । जांच में यह भी सामने आया कि कर्मचारी की अंग्रेजी में कमजोरी और प्रशिक्षण की कमी इस गलती का मुख्य कारण रही ।

जयपुर भेजी गई फाइल, जल्द होगा समाधान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत समिति प्रशासन ने तुरंत सुधार की कवायद शुरू कर दी है । जिला कोष अधिकारी मितेश जैन ने बताया कि पोर्टल पर गलत विकल्प चुने जाने से यह समस्या आई है और सुधार के लिए फाइल जयपुर मुख्यालय भेज दी गई है । वहीं, बिछीवाड़ा के विकास अधिकारी महेशचंद्र अहारी ने कहा कि जल्द ही सभी का स्टेटस ठीक कर वेतन जारी किया जाएगा और दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

TAGGED:Bichhiwara Panchayat SamitiClerical ErrorDungarpurGovernment EmployeesIFMS Portal ErrorRajasthan NewsSalary Issue
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

‘नो-इन्शुरेंस’ के विधिक जाल से बाहर निकलेगी राजस्थान रोडवेज; पहली बार बसों का बीमा कराने की तैयारी

कर्मचारियों के तबादलों पर हलचल तेज, CM भजनलाल शर्मा ने दिए बड़े संकेत, जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया

Rajasthan APO Vacancy 2026: पे-मैट्रिक्स लेवल-11 की नौकरी, 7 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई; ये रहा चयन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

मोटापा पिघलाने से लेकर माइग्रेन के दर्द से मुक्ति तक; दैनिक आहार में शामिल करें ये 8 जादुई फल

YOU MAY ALSO LIKE

न गद्दा, न तकिया, कंबल ही सहारा; भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद VIP कैदियों की बदली दिनचर्या

जयपुर। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ. महेश जोशी और रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल की…

जलदाय विभागअपराधजयपुर
May 12, 2026

AI वीडियो और ब्लैकमेलिंग कांड: नेता प्रतिपक्ष जूली का भाजपा पर हमला, कहा- जल्द आएगी ‘उदयपुर फाइल्स’

जयपुर/उदयपुर: उदयपुर में चल रहे ब्लैकमेलिंग और रेप के एक हाई प्रोफाइल मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है।…

राजस्थान
February 19, 2026

पासपोर्ट दफ्तरों पर आतंकी साया? राजस्थान के कई जिलों में बम की धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन, मचा हड़कंप

मंगलवार को राजस्थान के कई जिलों में उस समय हड़कंप मच गया जब जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, सीकर, जैसलमेर, अलवर और…

राजस्थान
March 10, 2026

PMO के आदेश के बाद भी नहीं रुका अवैध रिसॉर्ट का काम, सज्जनगढ़ में 300% ज्यादा निर्माण कर अफसरों ने रसूखदारों को पहुंचाया फायदा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में भ्रष्टाचार का एक ऐसा "कंक्रीट साम्राज्य" खड़ा हो गया है जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)…

उदयपुरवन विभाग
March 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?