Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: बूंदी: धनेश्वर टोल प्लाजा के पास ‘मौत’ का क्रेशर, 33KV हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध ब्लास्टिंग से बड़े हादसे का डर
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - खनन - बूंदी: धनेश्वर टोल प्लाजा के पास ‘मौत’ का क्रेशर, 33KV हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध ब्लास्टिंग से बड़े हादसे का डर

खननबूंदी

बूंदी: धनेश्वर टोल प्लाजा के पास ‘मौत’ का क्रेशर, 33KV हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध ब्लास्टिंग से बड़े हादसे का डर

By The Public Hub
Last updated: May 13, 2026
3 Min Read

बूंदी । जिले के धनेश्वर टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे 27 (कोटा-चित्तौड़ राजमार्ग) पर नियमों को ताक पर रखकर मौत का खेल खेला जा रहा है। हाईवे से मात्र 900 मीटर की दूरी पर संचालित एक क्रेशर प्लांट न केवल पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि 33 मेगावाट की हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे ब्लास्टिंग कर एक बड़ी जनहानि को न्योता दे रहा है।

Contents
33KV लाइन के नीचे बारूद का खेलटाइगर कॉरिडोर की सीमा पर ‘जंगलराज’बिना प्रदूषण NOC के फल-फूल रहा अवैध धंधाअधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी

33KV लाइन के नीचे बारूद का खेल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस क्रेशर प्लांट के ठीक ऊपर से जवाहर सागर बांध विद्युत उत्पादन निगम की 33 मेगावाट वाली हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पत्थर निकालने के लिए की जाने वाली तीव्र ब्लास्टिंग से होने वाले कंपन के कारण कभी भी यह लाइन टूट सकती है। यदि ऐसा होता है, तो रावतभाटा पावर प्लांट और जवाहर सागर से जुड़ी इस महत्वपूर्ण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भारी नुकसान पहुँच सकता है और मौके पर बड़ी जनहानि हो सकती है।

टाइगर कॉरिडोर की सीमा पर ‘जंगलराज’

यह क्रेशर प्लांट बूंदी वन विभाग के अंतर्गत रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व कॉरिडोर की सीमा के बेहद करीब स्थित है। नियमानुसार, ईको-सेंसिटिव जोन और टाइगर रिजर्व की सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह की ब्लास्टिंग या प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद, दोपहर के समय यहाँ होने वाले बारूद के धमाकों से वन्य जीव विचलित हो रहे हैं।

बिना प्रदूषण NOC के फल-फूल रहा अवैध धंधा

जांच में सामने आया है कि इस क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अवैध क्रेशर बिना किसी पर्यावरण अनापत्ति (NOC) के संचालित हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की अनदेखी कर यहाँ दिन-रात गिट्टी बनाने का काम धड़ल्ले से जारी है। डंपरों के माध्यम से गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र धूल के गुबार में डूबा रहता है।

अधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी

विद्युत उत्पादन निगम और वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जब इस मामले में संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन काट दिए या जवाब देने से बचते नजर आए। अधिकारियों की यह मौन सहमति क्रेशर माफियाओं के हौसले बुलंद कर रही है।

स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि इस अवैध क्रेशर को तुरंत बंद किया जाए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

TAGGED:Bundi Forest Department ActionDhaneshwar Toll PlazaHigh Tension Line DangerIllegal Mining RajasthanIllegal Stone Crusher BundiJawahar Sagar Dam Power LineNational Highway 27 NewsPollution Board ViolationRamgarh Vishdhari Tiger ReserveStone Blasting Danger
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

‘जनता की सुनवाई न करना गंभीर लापरवाही’— एसपी को दिए 2 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

क्या है हेमोरेजिक फीवर, जो इबोला और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का बनता है कारण?

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

YOU MAY ALSO LIKE

NH-27 पर ‘मौत’ की ब्लास्टिंग; बूंदी में माफिया और अफसरों की साठगांठ से राहगीरों की जान दांव पर

बूंदी/डाबी। बूंदी जिले का डाबी क्षेत्र, जो कभी अपने उच्च गुणवत्ता वाले सैंड स्टोन के लिए मशहूर था, आज अवैध…

राजस्थानबूंदी
March 12, 2026

बजरी खनन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 93 माइनिंग लीज की ई-नीलामी रद्द करने का आदेश बरकरार, पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

भीलवाड़ा। राजस्थान में बहुचर्चित बजरी खनन (Bajri Mining) विवाद में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी लीज धारकों को…

खननभीलवाड़ा
May 20, 2026

बजरी माफिया बेखौफ! RSMML की सुस्ती से भीलवाड़ा में अवैध खनन शुरू, सरकार ने ठोका ₹25.11 लाख का जुर्माना

राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की सुस्ती और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये ने भीलवाड़ा जिले में वैध बजरी खनन…

भीलवाड़ाखनन
May 1, 2026

सरकारी दावों की खुली पोल: 20 साल से बंद कुआं, सूखा जीएलआर; बाड़मेर के गादान गांव में पेयजल योजना का निकला दम

जयपुर: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त…

अपराधकानूनखननजयपुर
May 21, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?