Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: अरावली में ‘अवैध’ मेहरबानी: रोक के बाद भी भीलवाड़ा में हुआ लीज ट्रांसफर, अधिकारियों की सांठगांठ ने उड़ाई SC के आदेशों की धज्जियां
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - भीलवाड़ा - अरावली में ‘अवैध’ मेहरबानी: रोक के बाद भी भीलवाड़ा में हुआ लीज ट्रांसफर, अधिकारियों की सांठगांठ ने उड़ाई SC के आदेशों की धज्जियां

भीलवाड़ाखनन

अरावली में ‘अवैध’ मेहरबानी: रोक के बाद भी भीलवाड़ा में हुआ लीज ट्रांसफर, अधिकारियों की सांठगांठ ने उड़ाई SC के आदेशों की धज्जियां

By The Public Hub
Last updated: May 2, 2026
3 Min Read

भीलवाड़ा जिले के खान विभाग में भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उच्चतम न्यायालय ने 9 मई 2024 को एक आदेश जारी कर अरावली हिल्स और पॉलीगोन क्षेत्र में अगले आदेश तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियों, नई लीज और नवीनीकरण पर पूर्णतः रोक लगा दी थी। इसके बावजूद, विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर एक विवादित लीज का एग्रीमेंट निष्पादित कर दिया।

Contents
यूं हुआ फर्जीवाड़े का भंडाफोड़नियमों की धज्जियां उड़ाने का घटनाक्रमविधानसभा और निदेशालय को भेजा ‘सफेद झूठ’

यूं हुआ फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

यह पूरा फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब करेड़ा तहसील के रिछी का बाड़िया स्थित ग्रेनाइट लीज (115/2021) को किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करने की फाइल चली। जब नए एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई, तो विभाग के ड्राफ्टमैन ने फाइल पर नोटिंग डाल दी कि यह खनन पट्टा अरावली हिल्स के पोलीगोन क्षेत्र में आता है। इस नोटिंग के सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

नियमों की धज्जियां उड़ाने का घटनाक्रम

इस लीज को स्वीकृत करने और ट्रांसफर करने में हर स्तर पर नियमों को ताक पर रखा गया:

तारीखघटनाक्रम और नियमों का उल्लंघन
29 जनवरी 2024खान निदेशालय ने लीज स्वीकृत की। शर्त थी कि 3 महीने में संविदा पूरी करनी होगी।
अप्रैल 2024संविदा निष्पादन की मियाद खत्म हो गई, जिसे सक्षम अधिकारी से नहीं बढ़वाया गया।
9 मई 2024सुप्रीम कोर्ट ने अरावली और पॉलीगोन में खनन पर रोक लगाई।
14 मई 2024कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर विभाग ने इसी (EC) जारी कर दी।
7 जून 2024बिना मियाद बढ़ाए और रोक के बावजूद एग्रीमेंट किया गया।
25 जुलाई 2025लीज को दूसरे के नाम (आर. रूकमणी अश्वध) पर ट्रांसफर कर दिया गया।

विधानसभा और निदेशालय को भेजा ‘सफेद झूठ’

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब भी निदेशालय या विधानसभा ने अरावली और पॉलीगोन क्षेत्रों में लीज के मामलों की जानकारी मांगी, खनिज विभाग के अधिकारी हर बार ‘शून्य रिपोर्ट’ भेजते रहे। उन्होंने लिखित में दावा किया कि जिले में ऐसा कोई मामला नहीं है, जबकि दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन हो रहा था। वर्तमान में यह लीज आर. रूकमणी अश्वध के नाम पर है, लेकिन मौके पर खनन कोई और ही कर रहा है।

“सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगर पॉलीगोन में लीज एग्रीमेंट हुआ है, तो इस मामले की गहन जांच करवाई जाएगी। यदि कुछ भी गलत पाया गया, तो तत्काल प्रभाव से खनन कार्य बंद करवाया जाएगा।”

— ओपी काबरा, अधीक्षण खनिज अभियंता, भीलवाड़ा

TAGGED:Aravali HillsBhilwara Mining ScamGranite Lease FraudMining Department CorruptionPolygon Area MiningRajasthan Assembly MisleadingSupreme Court Ban
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

भजनलाल सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश: भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 433 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई

डिजिटल अफीम बनी मोबाइल रील्स! केवल सरकारी सख्ती नहीं, अब माता-पिता के कड़े अनुशासन से ही बचेगा बच्चों का भविष्य

IPL 2026: सीजन में 700 से ज्यादा रन और 235+ का स्ट्राइक रेट, हारकर भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत ले गया ‘वंडर किड’ वैभव

खुद से मिलने का सफर: पहली सोलो ट्रिप पर जा रहे युवाओं के लिए बेहतरीन गाइड

आसमान से बरसने वाला है ‘ठंडक का डोज़’! 16 राज्यों में आंधी-तूफान की तगड़ी एंट्री, दिल्ली से केरल तक बदलेगा मिज़ाज

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क: जांच एजेंसी के जाल में फंसे अधिकारी, फरार अधीक्षण अभियंता की तलाश में छापेमारी तेज

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए जांच एजेंसी ने ₹4,04,000 की रिश्वत लेते हुए एक…

भीलवाड़ाभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
May 8, 2026

भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार: कलेक्टर ऑफिस के पास घेराबंदी कर पकड़ी XEN की कार; घर पर भी सर्च जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के शाहपुरा स्थित अधिशाषी अभियंता (XEN) शहजाद खान के…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोभीलवाड़ा
May 6, 2026

सरकारी स्कूल बना वर्ल्ड क्लास: शाहपुरा के फूलियाकलां में ₹21 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ‘कॉर्पोरेट स्टाइल’ शिक्षा केंद्र

शाहपुरा/फूलियाकलां। अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त (IAS) शक्ति सिंह राठौड़ और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आर. एस. शेखावत ने शाहपुरा जिले…

भीलवाड़ा
May 21, 2026

क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

"प्रदूषण नियंत्रण मंडल में अतिरिक्त प्रभार पर उठे सवाल?" जयपुर। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक ढांचे में अतिरिक्त प्रभार देने की…

जयपुरखनन
June 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?