Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान के मंत्री गौतम दक का विवादित ऑडियो वायरल: पुलिस स्टेशन में SHO और कांस्टेबलों को दी गालियां
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - राजस्थान के मंत्री गौतम दक का विवादित ऑडियो वायरल: पुलिस स्टेशन में SHO और कांस्टेबलों को दी गालियां

जयपुरराजस्थान

राजस्थान के मंत्री गौतम दक का विवादित ऑडियो वायरल: पुलिस स्टेशन में SHO और कांस्टेबलों को दी गालियां

By The Public Hub
Last updated: May 28, 2026
3 Min Read

डूंगला/जयपुर: राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मंत्री दक पर पुलिस स्टेशन पहुंचकर एसएचओ (SHO) और कांस्टेबलों को भद्दी गालियां देने और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि मंत्री अपने एक कार्यकर्ता से पुलिस द्वारा कथित तौर पर पैसे (वसूली) मांगे जाने से नाराज थे। इस पूरी घटना का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें मंत्री बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, भास्कर के पास मौजूद इस ऑडियो पर मंत्री दक ने सफाई देते हुए कहा है कि, “ये आवाज मेरी नहीं लगती है।”

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोमवार (25 मई) को मंत्री गौतम दक डूंगला थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने के बाहर एसएचओ शैतान सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण और विष्णु को बुलाया। आरोप है कि मंत्री ने बातचीत की शुरुआत ही गालियों से की और तीनों पुलिसकर्मियों को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया। सामने आए 3 मिनट के ऑडियो में मंत्री ने 17 बार गालियों का इस्तेमाल किया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

ऑडियो में क्या रिकॉर्ड हुआ?

वायरल ऑडियो में मंत्री पुलिसकर्मियों पर कार्यकर्ता से 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए बेहद गुस्से में सुनाई दे रहे हैं:

  • कांस्टेबल को दी गालियां और धमकी: मंत्री ऑडियो में कहते हैं, “तेरी…… इनके भरोसे मत रहना तू। यहां चोट्टागिरी मेरे को पसंद नहीं है। और मैंने तेरे को कहा था मेरे जानकार के तूने लट्ठ क्यों लगाए? एक भी आदमी से पैसे मांगे और मुझे पता चल गया तो यहीं इलाज करेंगे… नौकरी खराब करना मेरे को भी आता है।”
  • एसएचओ को भी दी चेतावनी: एसएचओ को फटकारते हुए आवाज आती है, “थानेदारजी ये पब्लिकली मेरे को क्यों कहना पड़ रहा है देख लो। यहां तुम्हे लेकर आए हैं तो यह नहीं कि मेरे एरिया के लोगों से… ये चोट्टागिरी के लिए नहीं लाए हैं यहां तुम्हे।”
  • भीड़ लाने की दी धमकी: “बुला-बुला कर एक हजार आदमी लेकर आऊंगा… क्या है इसकी औकात है 20 हजार देने की… दे देगा यह बीस हजार। चलो यहां से…”

पुलिसकर्मियों का छलका दर्द: “हमारी कौन सुनता”

इस घटना और अभद्र भाषा के प्रयोग के बाद जब पुलिसकर्मियों से बात की गई, तो उनका दर्द छलक पड़ा।

  • एसएचओ शैतान सिंह ने मामले को टालते हुए केवल इतना कहा, “मंत्रीजी थाने के बाहर आए थे। किसी बात पर नाराज थे, कुछ खास नहीं।”
  • कांस्टेबल विष्णु ने कहा, “किसी ने मंत्रीजी को शायद गलत जानकारी दे रखी है। हमें सुनने का मौका दें तो कुछ कह सकते हैं। सीआई (CI) साहब भी वहीं थे, जब उन्होंने उनकी नहीं सुनी तो हमारी कौन सुनता? मैं तो अब लाइन में जाना चाहता हूं।”
TAGGED:BJP Rajasthandungla police stationgautam dakgautam dak controversyJaipur Newsminister abuses policerajasthan minister viral audioRajasthan NewsRajasthan Policeshaitan singh sho
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

97 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसा पुलिसकर्मी, बारां पुलिस ने सेवा से निकाला

पश्चिमी विक्षोभ ने पलटी मौसम की चाल: भयंकर अंधड़ से उखड़े पेड़ और बिजली के पोल

‘जनता की सुनवाई न करना गंभीर लापरवाही’— एसपी को दिए 2 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

राजस्थान के 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई शुरू

जल संसाधन विभाग की पहल: फार्म नहर क्षेत्र में डिग्गी के लिए 15 जून तक जमा होंगे फॉर्म, जानें आवेदन की सभी शर्तें और नियम

YOU MAY ALSO LIKE

विधानसभा दहलाने की बड़ी साजिश: ईमेल से मिली 5 RDX बमों की धमकी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान विधानसभा को बम…

जयपुर
April 27, 2026

Exercise Agni Varsha: पोखरण की धरती पर गूंजी ‘अग्नि वर्षा’, भारतीय सेना ने दिखाया मल्टी-डोमेन युद्ध कौशल।

पोखरण: भविष्य के युद्ध के मैदान (Future Battlefield) के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए भारतीय सेना (Indian Army)…

राजस्थान
February 25, 2026

मौसम अपडेट: राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 30 डिग्री के ऊपर, अब दिन में सताने लगी है धूप

जयपुर, राजस्थान की फिजाओं में अब बसंत की गर्माहट घुलने लगी है। प्रदेश में सुबह-शाम की गुलाबी सर्दी अब धीरे-धीरे…

राजस्थानमौसम
February 22, 2026

बिजली का बिल बचेगा और घर रहेगा कूल: जयपुर में बढ़ रहा रूफटॉप फार्मिंग का चलन

जयपुर। इस बार भारत में गर्मियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा देश…

जीवन शैली
May 26, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?