Monday, May 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच वतन वापसी अटकी,
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
राजस्थान

दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच वतन वापसी अटकी,

By The Public Hub
Last updated: March 1, 2026
2 Min Read

ईरान और इजराइल के बीच छिड़े भीषण संघर्ष का सीधा असर अब राजस्थान के आम नागरिकों पर पड़ने लगा है। जोधपुर के मंडोर और सूरसागर इलाके के करीब 120 श्रद्धालु इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए 23 फरवरी को दुबई गए थे। कथा 28 फरवरी को संपन्न हुई, लेकिन जब शनिवार रात ये लोग वापसी के लिए अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां उड़ानें रद्द होने की सूचना मिली। सुरक्षा कारणों और क्षेत्र में हो रही बमबारी के चलते एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

एयरपोर्ट पर मचा कोहराम, पुलिस ने यात्रियों को भेजा होटल

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु शनिवार रात एक बजे की फ्लाइट से भारत लौटने वाले थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचे, वहां अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस बंद होने के कारण हड़कंप मच गया। दुबई पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सभी यात्रियों को वापस मीना बाजार स्थित एक होटल में भेज दिया है। फंसे हुए लोगों में अधिकांश माली समाज के बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं, जो अब वहां लगातार हो रहे मिसाइल हमलों की खबरों से दहशत में हैं।

जोधपुर में परिजनों की बढ़ी धड़कनें, सरकार से मदद की गुहार

श्रद्धालुओं के दुबई में फंसने की खबर मिलते ही जोधपुर में उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से संपर्क किया है और राज्य व केंद्र सरकार से इन यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यात्रियों ने भी वीडियो संदेशों के जरिए केंद्र सरकार से मदद की अपील की है।

TAGGED:Dubai Stranded IndiansFlight Cancellation News Hindi.Iran-Israel War UpdateJodhpur Mali Samaj DubaiJodhpur NewsSant Amritram Maharaj Katha Dubai
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

RPSC मेंबर कटारा का ‘महा-पाप’: 60 लाख में बेचा कृषि विज्ञान का पेपर, भांजे के लिए ली भूगोल की ‘डील’

राजस्थान: विभागीय चर्चा के नाम पर बुलाई वर्कशॉप, IAS सचिव ने निजी संस्थाओं के प्रचार और कोर्स का थमाया एजेंडा

PM Fasal Bima Scam: UP-बिहार के फर्जी किसानों के नाम 9 करोड़ का क्लेम, मंत्री किरोड़ी ने रुकवाया भुगतान

सरकारी खजाने पर भारी पड़ रही लापरवाही: साल भर से अधर में 350 स्वास्थ्य कर्मियों की पोस्टिंग, अस्पतालों में स्टाफ की किल्लत

बारां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: खाद-बीज डीलरों से घूस लेने के आरोप में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

YOU MAY ALSO LIKE

“अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर”: सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और एनडीसी प्रतिनिधिमंडल के बीच अहम संवाद

जयपुर, नेशनल डिफेन्स कॉलेज (NDC) के प्रतिनिधिमंडल के "अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर" के तहत सोमवार को जयपुर स्थित सचिवालय में…

राजस्थान
February 2, 2026

जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1.18 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ झालावाड़ का तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. (CST) टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम…

जुर्मराजस्थान
February 6, 2026

जयपुर में भक्ति का सैलाब: CM भजनलाल ने गोविंददेव जी मंदिर से 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा को किया रवाना

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेव जी मंदिर में शीश नवाया।…

राजस्थान
February 10, 2026

विविधता में एकता का संगम: जयपुर में यूपी, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर स्थापना दिवस समारोह; डॉ. दिनेश शर्मा रहे मौजूद

जयपुर, शनिवार को जयपुर स्थित लोकभवन में देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।…

राजस्थान
January 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?