Friday, Apr 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर में गरीबों के निवाले पर डाका: 53 लाख का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा; मार्च के कोटे से फरवरी की चोरी छिपाने की कोशिश, FIR दर्ज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुर

जयपुर में गरीबों के निवाले पर डाका: 53 लाख का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा; मार्च के कोटे से फरवरी की चोरी छिपाने की कोशिश, FIR दर्ज

By The Public Hub
Last updated: April 7, 2026
3 Min Read

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरकारी राशन वितरण प्रणाली (PDS) में एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी और गबन का मामला सामने आया है। यहां 34 राशन दुकानों तक पहुँचने वाला करीब 1790 क्विंटल गेहूं रास्ते से ही गायब कर दिया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद रसद विभाग ने संबंधित ट्रांसपोर्ट फर्म के खिलाफ सांगानेर सदर थाने में 53 लाख रुपये के गबन की एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है।

बाजार में बेचा गरीबों का निवाला

खाद्य विभाग की विजिलेंस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस ट्रांसपोर्ट फर्म (एम/एस भरत लाल शिव सहाय एण्ड संस) को राशन दुकानों तक गेहूं पहुँचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने 34 दुकानों का कोटा बाजार में ब्लैक में बेच दिया। यह गेहूं जयपुर जिले के चौमूं, चाकसू, जालसू, आमेर, आंधी, जमवारामगढ़, बस्सी और झोटवाड़ा क्षेत्रों के लिए आवंटित किया गया था।

1790 क्विंटल गेहूं 34 ट्रकों से चोरी

क्रमांकगाड़ी नंबरवजन (क्विंटल)
01RJ-14-GL-11027.507
02RJ-14-GD-543510.34.55
03RJ-52-GB-291471.5697
04RJ-52-GB-291466.47
05RJ-29-GB-5041160.14
06RJ-14-GL-110272.19
07RJ-02-GB-0377106.74
08RJ-02-GA-945114.665
09RJ-02-GB-037753.54
10RJ-14-GL-110218.55
11RJ-14-GL-110247.99
12RJ-14-GD-524088.60
13RJ-14-GP-919456.26
14RJ-14-GB-216224.1016
15RJ-14-GB-216238.95
16RJ-14-GD-230674.485
17RJ-52-GB-29149.36
18RJ-14-GD-948684.748
19RJ-14-GD-276543.0862
20RJ-14-GD-948614.014
21RJ-14-GD-2765131.67
22RJ-14-GD-948655.164
23RJ-05-GB-308276.93
24RJ-52-GB-152228.734
25RJ-14-GL-110213.2116
26RJ-14-GL-110242.451
27RJ-32-GA-988922.56
28RJ-52-GB-152242.51
29RJ-52-GB-152275.71
30RJ-14-GL-664850.23
31RJ-52-GB-461878.35
32RJ-52-GB-461880.76
33RJ-52-GB-461851.344
34RJ-02-GA-945114.665
———
टोटल1789.92

पकड़े जाने के डर से किया ‘नया खेल’

जब राशन दुकानों पर गेहूं नहीं पहुँचा और दुकान संचालकों ने शिकायत की, तो विभाग ने जांच बिठाई। अपनी चोरी छिपाने और विभाग को गुमराह करने के लिए ट्रांसपोर्टर ने एक नई चाल चली। उसने मार्च 2026 के कोटे से 1311 क्विंटल गेहूं निकालकर उसे फरवरी के कोटे के रूप में सप्लाई कर दिया। हालांकि, गहन जांच में यह हेराफेरी पकड़ी गई।

कानूनी कार्रवाई और वसूली

जयपुर रसद ऑफिस-सेकंड में तैनात प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer) निशांत पंचोली (49) की रिपोर्ट पर सांगानेर सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फर्म के प्रोपराइटर विनोद कुमार शर्मा (निवासी सर्किट हाउस रोड, अलवर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांगानेर सदर थाने के एसआई धर्मवीर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

थोड़ा-थोड़ा कर किया बड़ा गबन

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जालसाजों ने चालाकी बरतते हुए हर ट्रक से थोड़ा-थोड़ा गेहूं निकाला, ताकि अचानक किसी की नजर में न आए। विभाग अब फर्म से गबन किए गए 53 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

TAGGED:Jaipur Wheat ScamNishant Pancholi Enforcement OfficerPDS Ration FraudRation Embezzlement JaipurSanganer Sadar FIR
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

फ्लिपकार्ट के साथ ₹1.79 करोड़ की बड़ी धोखाधड़ी: 52 फर्जी अकाउंट से करोड़ों का फर्जीवाड़ा, महंगे गैजेट्स की जगह भेजे नकली सामान

हाईकोर्ट ने कहा- दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते; पुनर्मूल्यांकन के बाद फिर से बुलाना गलत

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: RGHS अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्य करेगा

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार: राजस्थान के 8 शहरों में RFC की प्राइम लैंड पर शुरू होंगे नए प्रोजेक्ट्स

सीएम भजनलाल का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: प्रदेश में 18% घटा अपराध; पुलिस थानों में अब समय पर होगा FIR का निपटारा

YOU MAY ALSO LIKE

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश का ‘बिगुल’: आज से शुरू हुए आवेदन, जानें डेडलाइन और नियम

जयपुर: राजस्थान के अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। प्रदेश के प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद राजकीय…

शिक्षा विभागजयपुर
March 6, 2026

शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: प्राइवेट स्कूलों की जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीमें, 20 अप्रैल तक देनी होगी रिपोर्ट

राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने और अपनी मनमानी थोपने की शिकायतों को देखते हुए…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 4, 2026

भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकलेगी 51 झांकियों की भव्य शोभायात्रा: 20 मार्च तक आयोजित होंगे सिंधी संगीत, नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रम

जयपुर: गुलाबी नगरी में सिंधी समाज के सबसे बड़े उत्सव 'चेटीचंड पखवाड़े' की शुरुआत आज, 13 मार्च से हो रही…

धर्मजयपुर
March 13, 2026

राजस्थान में तेल-गैस का संकट? CM भजनलाल शर्मा ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

मध्यपूर्व एशिया क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच राजस्थान सरकार पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार…

जयपुर
March 27, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?