Sunday, Jun 14, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: एसीबी के आंकड़ों से हुआ खुलासा: तीन साल में 73 ‘अमीर’ अफसरों पर केस, चालान सिर्फ एक; 65 की जांच ही अधूरी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - एसीबी के आंकड़ों से हुआ खुलासा: तीन साल में 73 ‘अमीर’ अफसरों पर केस, चालान सिर्फ एक; 65 की जांच ही अधूरी

जयपुर

एसीबी के आंकड़ों से हुआ खुलासा: तीन साल में 73 ‘अमीर’ अफसरों पर केस, चालान सिर्फ एक; 65 की जांच ही अधूरी

By The Public Hub
Last updated: April 25, 2026
2 Min Read

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई की रफ्तार का हाल खुद ब्यूरो के आंकड़े ही बयां कर रहे हैं। पिछले तीन सालों में ‘अमीर अफसरों’ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (DA) के 73 केस दर्ज किए गए, लेकिन न्याय की चौखट यानी कोर्ट तक केवल एक मामला ही पहुँच पाया है। बाकी की फाइलें जांच, रिकॉर्ड मिलान और मंजूरी के चक्रव्यूह में उलझी हुई हैं।

आंकड़ों की जुबानी, सिस्टम की कहानी (जनवरी 2023 – दिसंबर 2025):

  • कुल दर्ज मामले: 73
  • जांच अधिकारियों के पास लंबित: 65 केस (करीब 90%)
  • कोर्ट में पेश चालान: मात्र 01 मामला
  • अभियोजन स्वीकृति का हाल: एसीबी ने 8 प्रस्ताव भेजे, जिनमें से केवल 5 में ही मंजूरी मिली है।

दो चर्चित मामले: करोड़ों का कैश, पर जांच अब भी शेष

केस-1: डीओआईटी (DoIT) की अलमारी से मिला खजाना 20 मई 2023 को एसीबी ने तत्कालीन जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनके कार्यालय की अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने का बिस्किट बरामद हुआ था। ताज्जुब की बात यह है कि इतना ठोस सबूत होने के बावजूद इस मामले की जांच आज भी जारी है।

केस-2: जब रक्षक ही निकला भक्षक

जुलाई 2025 में एसीबी ने अपने ही विभाग के एएसपी जगराम मीणा (झालावाड़ चौकी) के खिलाफ केस दर्ज किया। जगराम के पास से सवा नौ लाख रुपये बरामद हुए थे। आरोपी ने इसे किसी अन्य व्यक्ति (वृंदावन शर्मा) का पैसा बताया, लेकिन क्रॉस सवालों में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

TAGGED:Anti Corruption Bureau Stats.Corruption Cases RajasthanDisproportionate AssetsJagram Meena ACBRajasthan ACB NewsVed Prakash Yadav
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल एजुकेशन: राजस्थान के पीएमश्री स्कूलों में अब ऐप से होगा बच्चों का एग्जाम, 16 मार्च से शुरू होगा आकलन

जयपुर। राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

जयपुरराजस्थानशिक्षा विभाग
March 12, 2026

ईशान-अभिषेक के तूफान में उड़ी राजस्थान, 229 का विशाल लक्ष्य 19वें ओवर में ही फतेह

IPL 2026 के 36वें मुकाबले में क्रिकेट फैंस को रनों का सैलाब देखने को मिला। 15 साल के युवा सनसनी…

खेलजयपुर
April 26, 2026

DOIT घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त: 23 टेंडरों की जांच में शामिल अफसरों की ‘सीलबंद’ लिस्ट तलब

जयपुर: राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT-C) में हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में देरी पर…

जयपुर
March 10, 2026

जयपुर से सीकर तक चर्चा: आखिर कब होगी बोर्ड-आयोगों में ताजपोशी? राजस्थान भाजपा में नियुक्तियों पर छिड़ी नई बहस

राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही कार्यकर्ता और नेता जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर…

जयपुर
April 7, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?