Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया

By The Public Hub
Last updated: April 2, 2026
2 Min Read

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । आरोपी रेंजर अशोक सिंह ने एक लकड़ी ठेकेदार से उसके जायज काम की एनओसी जारी करने के बदले कमीशन की मांग की थी ।

क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता सुलखन सिंह, जो लकड़ी ठेकेदारी का काम करते हैं, ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । उनकी फर्म ‘भवानी स्टोन्स’ ने वन विभाग की रायसिंहनगर रेंज के अंतर्गत पटिया माईनर और सीसी माईनर से ठूंठ निकालने का ठेका लिया था । कार्य पूरा होने के बाद भी रेंजर अशोक सिंह एनओसी (NOC) जारी करने और फर्म को ब्लैकलिस्ट न करने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था ।

एसीबी का जाल और गिरफ्तारी: एसीबी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान रेंजर 40,000 रुपये की पहली किस्त लेने पर सहमत हुआ । 23 मार्च 2026 को जब परिवादी रिश्वत की राशि लेकर रायसिंहनगर स्थित कार्यालय पहुँचा, तो आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए रिश्वत के नोट एक सफेद रुमाल में रखवा लिए और शक होने पर उन्हें एक प्लास्टिक के कट्टे में छिपा दिया । एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेंजर को काबू किया और प्लास्टिक कट्टे से 40,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की ।

वैज्ञानिक साक्ष्य और आगामी जांच: जांच के दौरान जब आरोपी के हाथों और बरामद रुमाल की धुलाई करवाई गई, तो घोल का रंग मटमैला और हल्का गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने की पुष्टि करता है । एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है । इस प्रकरण की अग्रिम जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हनुमानगढ़) श्रीमती सुधा पालावत को सौंपी गई है ।

TAGGED:ACB RajasthanAnti Corruption Bureau TrapAshok Singh ArrestBribery CaseCorruption Prevention ActFIR 80 2026Forest Department RajasthanRaisnghnagar Forest RangerSri Ganganagar PoliceSudha Palawat ASP
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

गर्मी से मिली राहत, लेकिन आफत की चेतावनी! राजस्थान में 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का बड़ा अपडेट

प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार

गहरा लाल रंग और बेजोड़ तीखापन: जानिए क्यों खास है मथानिया की मिर्च

साइबर ठगों के खिलाफ नया हथियार: 24×7 काम करेगा AI चैटबॉट ‘अभय’, आमजन को देगा तत्काल मदद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

YOU MAY ALSO LIKE

नीट महासंग्राम: जयपुर, कोटा और सीकर में NSUI की बड़ी विरोध रैली

जयपुर। नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों ने अब राजस्थान में एक…

राजनीतिजयपुरशिक्षा विभाग
May 14, 2026

प्रतापगढ़: आबकारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, ₹3000 की ‘मासिक बंधी’ मांगने का आरोप

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद आबकारी थाने में तैनात प्रहराधिकारी (PO) ईश्वर सिंह के विरुद्ध…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोप्रतापगढ़
April 3, 2026

मरीज घर पर और नाम से उठ रहे थे क्लेम— RGHS में ऐसे हुआ महा-घोटाला; सरकारी डॉक्टर और लैब संचालक गिरफ्तार

जयपुर | राजस्थान सरकार की RGHS योजना में डॉक्टरों और लैब संचालकों की मिलीभगत से किए जा रहे एक बड़े…

जयपुर
May 6, 2026

जयपुर में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रहा 100% सफल: अप्रैल से सड़कों पर उतरेंगी 40-50 नई ई-बसें

जयपुर: गुलाबी नगरी के निवासियों को जल्द ही आरामदायक और शोर-मुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। जयपुर सिटी…

जयपुर
March 2, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?