Wednesday, Jun 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: यातायात सुरक्षा ताक पर! जयपुर के व्यस्त चौराहों पर बिना NOC लगीं LED स्क्रीन्स, ‘रसूखदार IAS’ के दबाव का आरोप
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - यातायात सुरक्षा ताक पर! जयपुर के व्यस्त चौराहों पर बिना NOC लगीं LED स्क्रीन्स, ‘रसूखदार IAS’ के दबाव का आरोप

जयपुरशहरी विकास विभाग

यातायात सुरक्षा ताक पर! जयपुर के व्यस्त चौराहों पर बिना NOC लगीं LED स्क्रीन्स, ‘रसूखदार IAS’ के दबाव का आरोप

By The Public Hub
Last updated: March 26, 2026
4 Min Read

गुलाबी नगरी की सड़कों पर इन दिनों एक नया खतरा चमक रहा है। नगर निगम (JMC) ने कमाई की चमक में अंधा होकर शहर की यातायात सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। नियमों के विरुद्ध जाकर शहर के व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर 14 डायनामिक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने की अनुमति दे दी गई है। इतना ही नहीं, निगम अधिकारियों की ‘मौन स्वीकृति’ के चलते 10 प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से ये डिस्प्ले खड़े कर दिए गए हैं, जिन पर धड़ल्ले से विज्ञापन चल रहे हैं।

सड़क सुरक्षा से सीधा समझौता: जानलेवा साबित हो सकती हैं स्क्रीनें: सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिन स्थानों पर ये हाई-ब्राइटनेस एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं, उनमें त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग सर्किल, ओटीएस चौराहा और एमआई रोड जैसे व्यस्ततम इलाके शामिल हैं। इन जगहों पर यातायात का भारी दबाव रहता है और चालकों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रोशनी वाली और लगातार बदलते दृश्यों वाली ये स्क्रीनें वाहन चालकों का ध्यान भटका सकती हैं। विशेषकर रात के समय ये स्क्रीनें भीषण दुर्घटनाओं का सबब बन सकती हैं।

नियमों का खेल: बिना NOC के खड़े हैं डिस्प्ले: हैरानी की बात यह है कि यातायात पुलिस ने इन इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के लिए कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं किया है, फिर भी ये सीना तानकर शहर में खड़े हैं। चर्चा है कि इस पूरे मामले में नगर निगम के अधिकारियों और विज्ञापन एजेंसियों के बीच एक गहरा सिंडिकेट काम कर रहा है। विभाग के ही कुछ सूत्रों का कहना है कि एक रसूखदार आईएएस (IAS) अधिकारी के कथित दबाव में मालवीय नगर पुलिया, रिद्धि-सिद्धि चौराहा और गांधी पथ जैसे अति-व्यस्त इलाकों में ये स्क्रीनें लगवाई गई हैं।

अधूरे नियम, फिर भी कैसे हो गई नीलामी? नगर निगम के राजस्व उपायुक्त मनोज वर्मा के बयानों ने इस पूरी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वर्तमान में इन डिस्प्ले के लिए निगम के नियमों में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है और न ही अब तक इनकी फीस का निर्धारण किया गया है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब नियम ही तय नहीं थे, तो नवंबर 2025 में इन इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले का ऑक्शन (नीलामी) किस आधार पर और किन शर्तों पर कर दिया गया?

निजी संपत्तियों पर भी ‘अवैध’ कब्जा: यह ‘चमकता खेल’ सिर्फ चौराहों तक ही सीमित नहीं है। निजी आवासों और इमारतों पर भी संपत्ति मालिकों को किराया देकर अवैध तरीके से ये स्क्रीनें लगवाई जा रही हैं। जगतपुरा के विवा सिटी मॉल, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और वैशाली नगर के प्राइम लोकेशंस पर ये स्क्रीनें साफ देखी जा सकती हैं।

विशेषज्ञों का साफ कहना है कि निगम का तर्क ‘करोड़ों का राजस्व’ कमाना हो सकता है, लेकिन यह काली कमाई शहरवासियों की सुरक्षा और उनकी जान की कीमत पर की जा रही है।

TAGGED:Illegal Hoardings JaipurJaipur Municipal CorporationJaipur Traffic SafetyJMC LED Screens ScamPink City News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

ताइक्वांडो फेडरेशन की फर्जी मेल आईडी बनाकर दुबई से कराया सत्यापन, 14 जिलों में छापेमारी कर 39 आरोपियों की तलाश जारी

जयपुर: राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के आधार पर चयनित हुए अभ्यर्थियों के खिलाफ…

जयपुर
March 14, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस…

जयपुरराजनीति
June 2, 2026

IPL सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ बनी कपड़ा फैक्ट्री: जयपुर पुलिस ने जब्त किए 21 मोबाइल और करोड़ों की सट्टेबाजी के सबूत.

जयपुर कमिश्नरेट की सिटी स्पेशल टीम (CST) ने गुरुवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच पर चल रहे एक बड़े सट्टा नेटवर्क…

अपराधखेलजयपुर
May 8, 2026

महज 15 हजार बचाने के लिए दांव पर लगा खिलाड़ियों का भविष्य! जयपुर जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में नियमों की अनदेखी

जयपुर जिला एथलेटिक संघ द्वारा एथलीटों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जयपुर…

खेलजयपुर
May 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?