Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: IPL सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ बनी कपड़ा फैक्ट्री: जयपुर पुलिस ने जब्त किए 21 मोबाइल और करोड़ों की सट्टेबाजी के सबूत.
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अपराध - IPL सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ बनी कपड़ा फैक्ट्री: जयपुर पुलिस ने जब्त किए 21 मोबाइल और करोड़ों की सट्टेबाजी के सबूत.

अपराधखेलजयपुर

IPL सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ बनी कपड़ा फैक्ट्री: जयपुर पुलिस ने जब्त किए 21 मोबाइल और करोड़ों की सट्टेबाजी के सबूत.

By The Public Hub
Last updated: May 8, 2026
2 Min Read

जयपुर कमिश्नरेट की सिटी स्पेशल टीम (CST) ने गुरुवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच पर चल रहे एक बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मालपुरा गेट थाना इलाके के ‘माल की ढाणी’ स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में दबिश दी गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैक्ट्री के भीतर अवैध रूप से क्रिकेट सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रेड डाली, तो वहां बड़े स्तर पर सट्टे की गतिविधियां चलती पाई गईं। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक सहित कुल 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो करोड़ों रुपए के दांव लगवा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैक्ट्री मालिक मनोहर, मुख्य बुकी उत्तम सैनी, राजेन्द्र, रूपल बंसल, देवेंद्र और विकास नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाले 21 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, तीन स्कूटी-बाइक और करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब-किताब दर्ज किए हुए 6 रजिस्टर बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में CST के SI संदीप बसेरा, ASI कमल डागर और कॉन्स्टेबल कुमेर गुर्जर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सटिक सूचना पर इस गिरोह को दबोचा।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क मालवीय नगर के बड़े बुकी अशोक गुप्ता की जूम (Zoom) आईडी के जरिए संचालित किया जा रहा था। बुकी उत्तम सैनी और फैक्ट्री मालिक मनोहर इस अवैध कारोबार में बराबर के पार्टनर थे। ये लोग पिछले काफी समय से कपड़ा फैक्ट्री की आड़ में इस काले धंधे को अंजाम दे रहे थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे इस सट्टा रैकेट से जुड़े अन्य बड़े नामों और नेटवर्क के खुलासे होने की पूरी संभावना है।

TAGGED:Bookie Ashok GuptaCricket Satta NewsCrime News HindiCST RaidIllegal Betting ArrestsIPL BettingJaipur PoliceMalpura Gate JaipurSpecial Commissioner Omprakash
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

खुशखबरी: बाघिन T-124 ‘रिद्धि’ ने एक शावक को दिया जन्म, रणथम्भौर में अब हैं 23 बाघिन और 29 शावक

क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान का जलवा: देश में मिले 6 पुरस्कार, जयपुर डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने संभाला सम्मान

YOU MAY ALSO LIKE

चुनाव टालने पर हाईकोर्ट में खींचतान: चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर टली सुनवाई, अब 26 मई पर टिकी नजरें

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों (Panchayat and Urban Local Body Elections) को समय पर न कराने…

जयपुरपंचायतीराज विभाग
May 18, 2026

हनुमान बेनीवाल की चेतावनी: SI भर्ती तो रद्द हो गई, अब RPSC की सफाई की बारी; युवाओं के भविष्य से न खेले सरकार

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा SI भर्ती-2021 को निरस्त करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ…

जयपुर
April 5, 2026

पेपर लीक का मामला: नीट परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर के छात्रों को मिल गए थे 600 नंबर के सवाल

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की शुचिता पर एक बार फिर 'पेपर लीक' का काला साया गहरा…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोजयपुर
May 11, 2026

राजस्थान में बड़ा न्यायिक फेरबदल: हाई कोर्ट ने किए 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा…

जयपुरराजस्थान
March 14, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?