Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: टोंक में ACB की बड़ी कार्रवाई: डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी की बीएड एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर ₹20,000 की घूस लेते गिरफ्तार
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - टोंक - टोंक में ACB की बड़ी कार्रवाई: डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी की बीएड एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर ₹20,000 की घूस लेते गिरफ्तार

टोंकभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोशिक्षा विभाग

टोंक में ACB की बड़ी कार्रवाई: डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी की बीएड एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर ₹20,000 की घूस लेते गिरफ्तार

By The Public Hub
Last updated: May 22, 2026
2 Min Read

टोंक (निवाई)। राजस्थान के टोंक जिले के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के बीएड डिपार्टमेंट की हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) मीनू मंगल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रमेश मीणा को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों (ट्रैप) दबोचा गया है।

Contents
एब्सेंट सेटल करने के नाम पर मांगी थी घूसउच्च अधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई

एब्सेंट सेटल करने के नाम पर मांगी थी घूस

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को ACB की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक छात्र की एब्सेंट (अनुपस्थिति) को सेटल करने यानी हाजिरी पूरी करने की एवज में इस मोटी रकम की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

उच्च अधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई

एसीबी की यह पूरी कार्रवाई DIG नारायण टोगस के सुपरविजन में आयोजित की गई। वहीं, मौके पर मौजूद ASP ऋषिकेश मीणा ने अपनी टीम के साथ इस पूरी ट्रैप की कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद से डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी परिसर और शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। ब्यूरो की टीम फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके ठिकानों की भी तलाशी ली जा सकती है।

TAGGED:BEd Department Bribe CaseDr KN Modi University NiwaiMeenu Mangal ArrestedProfessor Ramesh Meena TrapRajasthan Corruption CaseTonk ACB ActionTonk News Hindi
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव पर लियाम लिविंगस्टन का बड़ा बयान

गिल-सुदर्शन की तूफानी जुगलबंदी के आगे बौना साबित हुआ 215 का लक्ष्य, अब फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी जीटी

जयपुर के उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात: खुलेंगे 4 नए सहायक अभियन्ता कार्यालय, बिजली समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

सावधान! डिजिटल अरेस्ट से घबराने की जरूरत नहीं, राजस्थान पुलिस की ‘अभय’ चैटबॉट करेगी हर फर्जी नोटिस की जांच

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान स्कूल अपडेट: 17 मई से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां, सत्र 2026-27 के लिए पूरा शेड्यूल जारी

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और पंचांग जारी कर दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के राजकीय और…

शिक्षा विभागबारां
May 9, 2026

NEET Paper Leak के बाद सरकार का मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान समेत देशभर में वायु सेना की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर

जयपुर। देश के लाखों मेडिकल परीक्षार्थियों, विशेषकर राजस्थान के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर…

जयपुरशिक्षा विभाग
May 29, 2026

चित्तौड़गढ़: एसीबी का बड़ा एक्शन, कपासन आबकारी थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी कार्यालय के एक कंप्यूटर…

चित्तौड़गढ़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 3, 2026

दत्तवास थाने का एएसआई चढ़ा एसीबी के हत्थे, केस में मदद और जब्त मोबाइल के बदले ले रहा था 25,000 रुपये

टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर नगर तृतीय इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंक जिले के…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोटोंक
May 8, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?