Monday, May 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: बादल छाने से हीटवेव थमी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
मौसमराजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: बादल छाने से हीटवेव थमी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट

By The Public Hub
Last updated: March 13, 2026
2 Min Read

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से अगले 10 से 12 दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहाना बना रहेगा और हीटवेव से राहत मिलेगी।

14 मार्च को आंधी-बारिश की चेतावनी:

मौसम केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को प्रदेश के 8 जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को कोटा 38.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बाड़मेर का तापमान जो 41 डिग्री तक पहुंच गया था, वह गिरकर 39.4 डिग्री पर आ गया है। जयपुर में भी दोपहर से धूलभरी हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम रहा।

होली तक रहेगा असर:

मौसम विभाग के अनुसार, एक और नया वेदर सिस्टम 19 मार्च से सक्रिय होगा, जिसका असर 21 मार्च तक रहेगा। इन दोनों सिस्टम्स की वजह से 23-24 मार्च तक राजस्थान में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। यानी मार्च के आखिरी हफ्ते तक प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

TAGGED:Bikaner Weather.Heatwave ReliefJaipur Rain AlertRajasthan Temperature UpdateRajasthan WeatherSikar WeatherWestern Disturbance Rajasthan
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर निकली भर्ती: JEN और कनिष्ठ सहायक सहित कई पदों पर मिलेगा मौका

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली सालगिरह आज: जयपुर में जुटेगा सैन्य नेतृत्व, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख भरेंगे हुंकार

“जनता के दिलों में आज भी ‘गहलोत राज’: युवक की टी-शर्ट देख भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री”

120 दिन, शून्य नतीजा: गवारिया समाज की बेटी की गुमशुदगी पर भड़के रविंद्र भाटी, बोले- बर्दाश्त नहीं होगी प्रशासनिक विफलता

भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क: जांच एजेंसी के जाल में फंसे अधिकारी, फरार अधीक्षण अभियंता की तलाश में छापेमारी तेज

YOU MAY ALSO LIKE

जयपुर मौसम अपडेट: अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार, जानें कब होगा सूर्यास्त और हवा का हाल

जयपुर (Jaipur News): राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (13 फरवरी 2026) मौसम सुहावना बना हुआ है। गुलाबी नगरी की…

मौसम
February 13, 2026

राजस्थान में ‘गिव अप’ अभियान की बड़ी सफलता: 54 लाख संपन्न लोगों ने छोड़ी सब्सिडी, 73 लाख नए पात्रों को मिला राशन

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे…

राजस्थान
January 21, 2026

ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि: राजस्थान डिस्कॉम्स को मिला ‘गोल्ड अवॉर्ड’

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।…

ऊर्जा विभागराजस्थान
March 24, 2026

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

जयपुर, नगरीय विकास एवं आवासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में हो रहे शहरी…

राजस्थानशहरी विकास विभाग
March 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?