Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: पार्ट टाइम कोचों के सहारे ‘मैदान मारने’ की तैयारी; द्रोणाचार्य अवॉर्डी बोले- बिना स्थाई कोच के नहीं तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - पार्ट टाइम कोचों के सहारे ‘मैदान मारने’ की तैयारी; द्रोणाचार्य अवॉर्डी बोले- बिना स्थाई कोच के नहीं तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

जयपुरखेल

पार्ट टाइम कोचों के सहारे ‘मैदान मारने’ की तैयारी; द्रोणाचार्य अवॉर्डी बोले- बिना स्थाई कोच के नहीं तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

By The Public Hub
Last updated: March 26, 2026
3 Min Read

राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली सबसे बड़ी संस्था, ‘राज्य क्रीड़ा परिषद’ खुद सिस्टम की लापरवाही का शिकार होकर संकट में है। एक तरफ सरकार खिलाड़ियों को पदक जीतने पर करोड़ों के इनाम और सरकारी नौकरी देने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं तैयार करने के लिए आवश्यक कोचों और अधिकारियों की भारी कमी ने पूरे तंत्र की पोल खोल दी है।

Contents
पूरे प्रदेश में मात्र 2 खेल अधिकारी, जयपुर मुख्यालय खालीआंकड़ों में राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल का संकटपार्ट-टाइम कोचों के भरोसे भविष्य, गुणवत्ता पर सवालएक्सपर्ट व्यू: “स्थाई कोच ही ग्रास रूट से तैयार करते हैं खिलाड़ी”

पूरे प्रदेश में मात्र 2 खेल अधिकारी, जयपुर मुख्यालय खाली

हैरानी की बात यह है कि पूरे राजस्थान में मात्र 2 खेल अधिकारी तैनात हैं। इनमें से अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज लिम्बाराम लंबे समय से बीमार होने के कारण कार्यालय नहीं आ पा रहे हैं, जबकि दूसरे अधिकारी धनेश्वर मईडा बांसवाड़ा में कार्यरत हैं। राजस्थान के हृदय और खेल गतिविधियों के केंद्र जयपुर मुख्यालय में एक भी खेल अधिकारी नहीं है। कई जिलों में परिषद का कार्यालय एक ही व्यक्ति के भरोसे चल रहा है, तो कहीं शिक्षा विभाग के पीटीआई को चार्ज दिया गया है।

आंकड़ों में राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल का संकट

क्रीड़ा परिषद के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद चिंताजनक है:

  • कुल खेल अकादमियां: 22
  • खेल अधिकारी: मात्र 02 (एक लंबे समय से बीमार)
  • स्थाई कोच: मात्र 61 (41 जिलों के लिए)
  • अल्पकालीन (Part-time) कोच: 500
  • खेलो इंडिया केंद्र: 50
  • खेलो इंडिया केंद्रों पर अल्पकालीन कोच: 50

पार्ट-टाइम कोचों के भरोसे भविष्य, गुणवत्ता पर सवाल

राज्य के 41 जिलों में परिषद के कार्यालय तो हैं, लेकिन स्थाई कोचों की संख्या केवल 61 है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने करीब 500 पार्ट-टाइम कोच नियुक्त किए हैं। हालांकि इनमें नेशनल मेडलिस्ट और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन बेहद कम वेतन और सीमित समय के कारण उनकी कोचिंग की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

एक्सपर्ट व्यू: “स्थाई कोच ही ग्रास रूट से तैयार करते हैं खिलाड़ी”

द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच महावीर सैनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करने के लिए उसे ग्रास रूट (जमीनी स्तर) से ट्रेनिंग देनी पड़ती है। स्थाई कोच ही खिलाड़ी की क्षमता, उसकी मेहनत और उसे इंजरी (चोट) से बचाने के वैज्ञानिक तरीकों को बेहतर समझता है। खिलाड़ी की ज़रा सी गलती उसका करियर खराब कर सकती है, इसलिए स्थाई कोच की निरंतर निगरानी अनिवार्य है।

TAGGED:Part Time CoachesRajasthan NewsRajasthan Sports CouncilSports Infrastructure Rajasthan
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

चेस कैंडिडेट्स 2026: वैशाली रमेशबाबू बनीं चैंपियन; भारत को मिली पहली महिला चैलेंजर

भारतीय शतरंज के लिए 15 अप्रैल 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। साइप्रस के कैप सेंट…

खेल
April 16, 2026

विधानसभा में सिलेंडर पर संग्राम: टीकाराम जूली ने पूछा- “क्या जनता को मिलेगी राहत?”, मंत्री ने बताया 1051 करोड़ की सब्सिडी का हिसाब

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को रसोई गैस (LPG) की कीमतों और सब्सिडी के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के…

राजस्थान
March 10, 2026

क्या यही है मजदूर दिवस? 40 डिग्री तापमान में 70 साल के बुजुर्ग का संघर्ष देख ठहर गया हर राहगीर

आज 1 मई है, जिसे पूरी दुनिया 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' के रूप में मना रही है। यह दिन उन हाथों…

भारत
May 1, 2026

गौ संरक्षण के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, नई ‘गौ सेवा नीति’ से सशक्त होंगे प्रदेश के किसान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने…

राजस्थान
March 11, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?