Monday, May 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: 6.25 लाख छात्र-छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला: 17 मार्च को होगा प्रथम चरण का सीट आवंटन, पहली बार 11 ट्रांसजेंडर बच्चों ने भी किया आवेदन
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुर

6.25 लाख छात्र-छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला: 17 मार्च को होगा प्रथम चरण का सीट आवंटन, पहली बार 11 ट्रांसजेंडर बच्चों ने भी किया आवेदन

By The Public Hub
Last updated: March 13, 2026
2 Min Read

जयपुर: राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को शिक्षा संकुल में आरटीई (RTE) के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी के माध्यम से सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का प्राथमिकता क्रमांक तय किया गया है। प्रदेश भर के कुल 36,424 निजी स्कूलों में से 33,137 स्कूलों के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश के 3,287 निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए एक भी विद्यार्थी ने रुचि नहीं दिखाई और वहां आवेदनों की संख्या शून्य रही। विभाग के अनुसार, आगामी 17 मार्च को प्रथम चरण का विद्यालय आवंटन किया जाएगा।

इस वर्ष आरटीई प्रवेश के लिए कुल 6,25,146 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें लैंगिक आधार पर 3,29,165 बालक, 2,95,970 बालिकाएं और 11 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। एनआईसी द्वारा विकसित आरटीई पोर्टल के माध्यम से इन विद्यार्थियों द्वारा भरी गई कुल 19,92,357 ऑनलाइन चॉइस को प्रोसेस किया गया। नियम के अनुसार, एक विद्यार्थी अधिकतम 5 स्कूलों का विकल्प चुन सकता था। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहाँ के 4,636 निजी स्कूलों के लिए 1,01,605 विद्यार्थियों ने आवेदन किया और कुल 3,69,303 चॉइस भरी गईं।

श्रेणीवार आवेदनों पर नजर डालें तो सबसे अधिक आवेदन ओबीसी (OBC) वर्ग से 3,16,230 प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग से 1,25,702, एसटी (ST) से 36,146, एससी (SC) से 1,29,178 और एसबीसी (SBC) वर्ग से 17,890 आवेदन आए हैं। इस वर्ष पीपी 3 प्लस, पीपी 4 प्लस, पीपी 5 प्लस और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन लिए गए थे। अभिभावक अब राजस्थान प्राइवेट स्कूल पोर्टल (www.rajpsp.nic.in) पर जाकर अपनी आवेदन आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से विद्यालयवार वरीयता क्रम देख सकते हैं।

TAGGED:Education Department Rajasthan.Rajasthan Private School PortalRajasthan RTE Lottery ResultRTE Admission 2026RTE Application Stats
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

जल संकट से उबरेगा पश्चिमी राजस्थान: हनुमानगढ़ से जैसलमेर तक सप्लाई शुरू, बीबीएमबी की बैठक में तय होगा सिंचाई का शेड्यूल

राजस्थान शिक्षा विभाग में फ़र्ज़ी कॉल्स पर लगाम! मंत्री कार्यालय ने जारी की अधिकृत अधिकारियों की सूची

नारियल पानी बनाम गन्ने का जूस: गर्मी में प्यास बुझाने के लिए कौन सा विकल्प है आपके लिए बेस्ट?

पुरी में सजेगा आस्था का दरबार: तीन विशेष रथों पर सवार होकर मौसी के घर जाएंगे भगवान जगन्नाथ

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का ‘पिंक प्रॉमिस’: महिलाओं को समर्पित खास जर्सी पहनेंगे रियान पराग और टीम

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान: विभागीय चर्चा के नाम पर बुलाई वर्कशॉप, IAS सचिव ने निजी संस्थाओं के प्रचार और कोर्स का थमाया एजेंडा

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की एक सरकारी कार्यशाला में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब…

जयपुर
May 6, 2026

जयपुर: अब राशन की दुकानों पर नहीं लगाने होंगे बार-बार चक्कर, एक साथ मिलेगा 3 माह का गेहूं

राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य के…

जयपुरकृषि विभाग
April 3, 2026

स्टूडेंट्स के लिए IPL टिकट पर भारी डिस्काउंट: 24 अप्रैल को SMS स्टेडियम में आईडी दिखाएं और ₹500 में टिकट पाएं

राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच बेहद किफायती होने वाला…

खेलजयपुर
April 21, 2026

जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन, बाड़मेर पहुँचा 44 डिग्री के पार; राजस्थान के कई जिलों में ‘लू’ का अलर्ट जारी

राजस्थान में सूर्यदेव के तीखे तेवर अब लोगों को झुलसाने लगे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सीजन…

मौसमजयपुर
April 25, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?