Tuesday, May 12, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: प्रेरणा अभियान 2.0: राजस्थान में 2.47 लाख नए लाभार्थियों का पंजीकरण, आईसीडीएस सेवाओं का बढ़ा दायरा
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
राजस्थान

प्रेरणा अभियान 2.0: राजस्थान में 2.47 लाख नए लाभार्थियों का पंजीकरण, आईसीडीएस सेवाओं का बढ़ा दायरा

By The Public Hub
Last updated: February 23, 2026
3 Min Read

जयपुर, उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) द्वारा चलाये गए ‘प्रेरणा अभियान 2.0’ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 19 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक चले इस एक महीने के विशेष अभियान के दौरान पोषण ट्रैकर पर कुल 2 लाख 47 हजार 114 नए लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है।

Contents
आभा (ABHA) और अपार (APAAR) आईडी में प्रगतिसमर्पित टीम वर्क का परिणाम

श्रेणीवार लाभार्थियों में हुई वृद्धि

निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि मातृ एवं शिशु पोषण सेवाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में हुई वृद्धि के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • गर्भवती महिलाएं: इस श्रेणी में 29,838 नए पंजीयन हुए, जिससे संख्या 3,21,448 पहुँच गई।
  • धात्री माताएं: 13,550 नए पंजीयन के साथ कुल संख्या 3,05,246 हो गई है।
  • 3 से 6 वर्ष के बच्चे: इस श्रेणी में सर्वाधिक 1,15,211 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे: इस समूह में 71,272 नए बच्चों को जोड़ा गया।
  • 0 से 6 माह के बच्चे: पंजीयन में 16,431 की वृद्धि हुई।
  • किशोरी बालिकाएं: इनकी संख्या में 812 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आभा (ABHA) और अपार (APAAR) आईडी में प्रगति

अभियान के दौरान डिजिटल स्वास्थ्य पहचान की दिशा में भी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है:

  • आभा आईडी: सत्यापन संख्या में 12 लाख 17 हजार 393 की भारी वृद्धि हुई है। सत्यापन का प्रतिशत 28 से बढ़कर 57 प्रतिशत हो गया है।
  • अपार आईडी: सक्रिय बच्चों की संख्या में 1,15,211 की वृद्धि हुई। अब पोषण ट्रैकर पर 26 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी दर्ज है।

समर्पित टीम वर्क का परिणाम

निदेशक वासुदेव मालावत ने इस सफलता का श्रेय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षकों, सीडीपीओ और जिला उपनिदेशकों के समर्पित योगदान की सराहना की, जिनके कारण अभियान के समापन तक कुल लाभार्थियों की संख्या 39 लाख 45 हजार 733 पहुँच गई है।

TAGGED:ABHA ID VerificationChild NutritionDiya KumariICDS RajasthanPoshan Tracker RegistrationPrerna Abhiyan 2.0Rajasthan NewsWomen and Child Development Rajasthan
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

पेपर लीक का मामला: नीट परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर के छात्रों को मिल गए थे 600 नंबर के सवाल

बंगाल की जीत और राजस्थान का उत्साह: प्रवासी समुदाय के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल, सुशासन और सुरक्षा का जताया भरोसा

रिजल्ट से पहले सरकार का बड़ा तोहफा! राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती में बढ़े 2000 पद

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल पर लगा ताला, ₹1 लाख के ब्याज मुक्त ऋण के लिए भटक रहे पशुपालक

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली सालगिरह आज: जयपुर में जुटेगा सैन्य नेतृत्व, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख भरेंगे हुंकार

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान ग्राम उत्थान शिविर: CM भजनलाल ने अलवर को दी ₹152 करोड़ की सौगात

अलवर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के रामगढ़ स्थित ग्राम बहाला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर को…

राजस्थान
February 9, 2026

राजस्थान डिस्कॉम की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे से मिलेंगे करोड़ों रुपये

उच्चतम न्यायालय ने भारतीय रेलवे और बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के बीच लंबे समय से चल रहे क्रॉस सब्सिडी और…

ऊर्जा विभागजयपुर
May 9, 2026

जयपुर बनेगा स्किल हब: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, अब ग्लोबल मानकों पर ट्रेन होंगे प्रदेश के युवा

जयपुर: राजस्थान के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

जयपुरराजस्थान
March 16, 2026

जयपुर पुलिस का ‘जाम मुक्त’ एक्शन: ट्रांसपोर्ट नगर और घाट की गूणी में बदली व्यवस्था

जयपुर, राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त प्रवेश द्वारों में से एक, ट्रांसपोर्ट नगर और घाट की गूणी क्षेत्र को जाम…

राजस्थान
February 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?