Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान सियासत: क्या ठंडे बस्ते में जाएगा राइट टू हेल्थ? मंत्री ने बताया ‘गैर-जरूरी’, विपक्ष का भारी हंगामा
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - राजस्थान सियासत: क्या ठंडे बस्ते में जाएगा राइट टू हेल्थ? मंत्री ने बताया ‘गैर-जरूरी’, विपक्ष का भारी हंगामा

राजस्थान

राजस्थान सियासत: क्या ठंडे बस्ते में जाएगा राइट टू हेल्थ? मंत्री ने बताया ‘गैर-जरूरी’, विपक्ष का भारी हंगामा

By The Public Hub
Last updated: February 12, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान की सियासत में ‘राइट टू हेल्थ’ (RTH) एक्ट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा इस कानून को गैर-जरूरी बताए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर मेडिकल लॉबी के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाया है।

विधानसभा में क्यों बढ़ा विवाद? गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने राइट टू हेल्थ एक्ट को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार यह बिल केवल चुनावी फायदे के लिए लाई थी। उन्होंने तर्क दिया कि जब ‘मां वाउचर योजना’ और ‘आयुष्मान भारत’ के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है, तो इस कानून की कोई आवश्यकता ही नहीं है।

मंत्री ने यह भी कहा कि यह कानून चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले बिना सबकी राय लिए लाया गया था। इस बयान पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस विधायकों ने सदन में भारी हंगामा किया और वेल में आ गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि वे इस कानून के नियम लागू करेंगे या नहीं।

गहलोत का तीखा पलटवार: ‘जख्मों पर नमक छिड़क रही सरकार’ चिकित्सा मंत्री के बयान के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लंबी पोस्ट लिखकर सरकार को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा, “मंत्री का यह बयान कि ‘राइट टू हेल्थ की जरूरत नहीं है’, न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।”

‘नियम बनाने में विफल रही भाजपा’ पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चिरंजीवी और निरोगी राजस्थान जैसी योजनाओं के बावजूद हमने राइट टू हेल्थ की परिकल्पना की थी, ताकि आपातकालीन स्थिति में कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस एक्ट के नियम (Rules) बनाने में पूरी तरह विफल रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए बहानेबाजी कर रही है।

मेडिकल लॉबी के सामने सरेंडर? अशोक गहलोत ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, “प्रदेश की जनता देख रही है कि जहां कांग्रेस सरकार उन्हें महंगे इलाज से कानूनी सुरक्षा देना चाहती थी, वहीं भाजपा सरकार ने मेडिकल लॉबी के दबाव में सरेंडर कर दिया है और अब जनहित के इस कानून को ही गलत बता रही है।”

फिलहाल, सरकार के रुख से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि राजस्थान में राइट टू हेल्थ एक्ट का भविष्य अधर में लटक सकता है, जिसे लेकर विपक्ष अब सड़क से सदन तक संघर्ष के मूड में है।

TAGGED:Ashok GehlotBJP vs Congress RajasthanGajendra Singh KhimsarRajasthan AssemblyRajasthan PoliticsRight to Health ActTika Ram Jully
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

कर्तव्य पथ पर दिखेगा राजस्थान की उस्ता कला का जादू: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में बीकानेर की झांकी ने मोहा मन

नई दिल्ली / जयपुर, इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राजस्थान की सांस्कृतिक…

राजस्थान
January 23, 2026

राजस्थान में चढ़ने लगा पारा: 13 और 16 फरवरी को फिर करवट लेगा मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा तापमान; पढ़ें IMD का अपडेट

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी अब बीते कल की बात हो गई है। फरवरी के मध्य में ही प्रदेश के…

मौसमराजस्थान
February 12, 2026

AI से पहचान, डमी कैंडिडेट सावधान: राजस्थान सरकार के फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम ने भर्ती परीक्षाओं में बढ़ाई शुचिता

जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने सुशासन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए…

राजस्थान
February 22, 2026

“शिक्षा को बर्बाद मत कीजिए”: डोटासरा का मदन दिलावर पर सीधा प्रहार, सदन में गूँजा पेपर लीक और सीबीआई जांच का मुद्दा

जयपुर, राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान सदन का माहौल बेहद गरमा गया। सत्ता…

राजस्थान
February 3, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?