Monday, May 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द: 31 मार्च तक अवकाश पर पूरी तरह रोक, मुख्य सचिव ने जारी की ‘आज्ञा’
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुर

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द: 31 मार्च तक अवकाश पर पूरी तरह रोक, मुख्य सचिव ने जारी की ‘आज्ञा’

By The Public Hub
Last updated: March 13, 2026
2 Min Read

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के समस्त सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक सख्त आदेश जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत कार्यालय कार्यों के समयबद्ध और सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के समस्त राजकीय विभागों और कार्यालयों में कार्यरत किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 31 मार्च 2026 तक अवकाश या प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वीकृत नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब सचिवालय से लेकर जिला स्तर के कार्यालयों में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल अत्यावश्यक या आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, जिन अधिकारियों या कर्मचारियों को पहले से अवकाश स्वीकृत किए जा चुके हैं, वे भी केवल आपातकालीन या बेहद जरूरी स्थिति में ही उस अवकाश का उपभोग कर सकेंगे। मार्च का महीना सरकारी कामकाज, बजट उपयोग और वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है ताकि क्लोजिंग के समय कोई भी कार्य लंबित न रहे।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आज्ञा की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, विभागाध्यक्षों और पुलिस महानिदेशक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गैस संकट की निगरानी के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त की थीं, लेकिन अब यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विभागों पर लागू कर दिया गया है।

TAGGED:Financial Year 2026Govt Employees Holidays CancelledLeave Ban RajasthanRajasthan Administration.Rajasthan NewsV. Srinivas Chief Secretary
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

आईपीएल आज: विजयी रथ पर सवार गुजरात के सामने वापसी की तलाश में राजस्थान रॉयल्स

इंजीनियरों ने दी नियमों की ‘परीक्षा’, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर सेवा का लाभ

राजस्थान का बदलता मिजाज: कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं लू की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई: जयपुर रोपवे प्रोजेक्ट के काम पर लगा ब्रेक, RTPP एक्ट के उल्लंघन पर सरकार को नोटिस

लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला की एंट्री से सोमानी हुए बाहर, बीसीसीआई पर साधा निशाना

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान की राजनीति में हलचल: सीएम भजनलाल ने दिल्ली में नबीन और संतोष से की मुलाकात, राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को…

राजनीतिजयपुर
May 11, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात: साइबर अपराधियों के खिलाफ बनेगा कंट्रोल सेंटर, AI से होगी अपराधों की जांच

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार 'डिजिटल अरेस्ट' और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों को रोकने के लिए राजस्थान साइबर…

जयपुर
May 10, 2026

राजस्थान में गैस संकट की खबरों पर विराम: सीएम भजनलाल बोले- प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, सप्लाई रहेगी सुचारु

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही चिंताओं को दूर…

जयपुर
March 12, 2026

राजस्थान में बड़ा न्यायिक फेरबदल: हाई कोर्ट ने किए 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा…

जयपुरराजस्थान
March 14, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?