Tuesday, Jun 9, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प, ड्रॉप आउट रेट में भारी गिरावट और बजट में नवाचारों की धूम
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प, ड्रॉप आउट रेट में भारी गिरावट और बजट में नवाचारों की धूम

राजस्थानशिक्षा विभाग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प, ड्रॉप आउट रेट में भारी गिरावट और बजट में नवाचारों की धूम

By The Public Hub
Last updated: February 16, 2026
3 Min Read

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान के शिक्षा परिदृश्य में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में जहां ड्रॉप आउट रेट (Drop-out Rate) में रिकॉर्ड कमी आई है, वहीं बजट 2026-27 में गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा के लिए खजाना खोल दिया गया है।

शिक्षा के आंकड़ों में सुधर: ड्रॉप आउट रेट घटी आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार:

  • प्राथमिक स्तर: ड्रॉप आउट रेट 7.6 से घटकर 3.6 रह गई है।
  • माध्यमिक स्तर: यह दर 11.1 से घटकर 7.7 पर आ गई है।
  • ट्रांजीशन रेट: 10वीं से 12वीं कक्षा में जाने वाले छात्रों की दर (Transition Rate) 82.6 से बढ़कर 88.2 हो गई है।

छात्रों को सीधा लाभ: टैबलेट, साइकिल और यूनिफॉर्म के लिए कैश बजट 2026-27 में छात्रों के लिए डीबीटी (Direct Benefit Transfer) और ई-वाउचर (E-Voucher) की बड़ी घोषणाएं की गई हैं:

  1. टैबलेट/लैपटॉप: कक्षा 8, 10 और 12 के मेधावी छात्रों को डिवाइस खरीदने के लिए ई-वाउचर के जरिए 20,000 रुपये तक की सहायता मिलेगी।
  2. साइकिल वितरण: 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को अब साइकिल के लिए ई-वाउचर मिलेंगे। इसका लक्ष्य 3.90 लाख बालिकाओं को लाभान्वित करना है।
  3. निःशुल्क यूनिफॉर्म: कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी के माध्यम से राशि दी जाएगी। इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

बजट में शिक्षा के लिए 41 हजार करोड़ से ज्यादा सरकार ने बजट 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21,646 करोड़ रुपये और माध्यमिक शिक्षा के लिए 19,473 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया है।

  • CM Rise Schools: 400 विद्यालयों को ‘सीएम राइज’ स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा, जिस पर 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • RTE पुनर्भरण: निजी स्कूलों की फीस भरपाई के लिए 1,250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

नवाचार: स्कूल टू वर्क और AI लैब्स रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘स्कूल टू वर्क’ (School to Work) कार्यक्रम शुरू होगा।

  • घुमंतू परिवारों के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ (School on Wheels) चलेंगे।
  • 1000 स्कूलों में AI आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स स्थापित होंगी।
  • जयपुर और जोधपुर में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए स्पेस गैलरी बनाई जाएंगी।
TAGGED:ajasthan Education Budget 2026CM Bhajanlal SharmaCM Rise SchoolsDBT for UniformFree Laptop Scheme RajasthanSchool on Wheels
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव पर लियाम लिविंगस्टन का बड़ा बयान

राजस्थान नकली बीज घोटाला: ACB के चंगुल में फंसे डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, ₹2.44 करोड़ कैश के साथ भांजा भी गिरफ्तार

सीआईडी ने थपथपाई दौसा पुलिस की पीठ सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रत्येक कर्मी को मिलेगा पुरस्कार

क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

सुस्त मेटाबॉलिज्म और तनाव से मुक्ति का शॉर्टकट: जानें सुबह खाली पेट किए जाने वाले योगासनों का वैज्ञानिक महत्व

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान में गर्मी का ‘अर्ली’ अटैक: मार्च की शुरुआत में ही पारा 35 के पार, होली पर ‘लू’ का अलर्ट

राजस्थान में इस साल गर्मी ने अपनी दस्तक उम्मीद से काफी पहले ही दे दी है और मार्च महीना शुरू…

मौसमराजस्थान
March 1, 2026

राजस्थान पुलिस साइबर एडवाइजरी: WhatsApp हैक होने पर क्या करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

जयपुर: राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया और सबसे खतरनाक तरीका खोज लिया है—आपका WhatsApp अकाउंट। हाल ही…

राजस्थान
February 8, 2026

कलाओं का महाकुंभ: जयपुर में ‘पिंकफेस्ट 2026’ का आगाज़, RIC में सजेगी संस्कृति की महफिल

जयपुर, राजस्थान की जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को आधुनिक पटल पर लाने के उद्देश्य से जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल…

कलाराजस्थान
February 6, 2026

राजस्थान में दवा संकट: ड्रग कंट्रोल विभाग ने 10 दवाओं और कॉस्मेटिक्स को बताया घटिया, लगा बैन

जयपुर, राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों पर सख्त रुख अपनाया…

राजस्थान
February 5, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?