Friday, Apr 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में RVPNL की बड़ी पहल: 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 baje तक ‘ब्लैकआउट’, सभी बिजली भवनों के लिए निर्देश जारी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुरऊर्जा विभागराजस्थान

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में RVPNL की बड़ी पहल: 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 baje तक ‘ब्लैकआउट’, सभी बिजली भवनों के लिए निर्देश जारी

By The Public Hub
Last updated: March 26, 2026
2 Min Read

वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘अर्थ ऑवर’ (Earth Hour) को लेकर राजस्थान सरकार के बिजली विभाग ने कमर कस ली है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL) ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर आगामी 28 मार्च को प्रदेश के सभी निगम भवनों में अनावश्यक लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Contents
रात 8:30 से 9:30 बजे तक रहेगा ‘अर्थ ऑवर’इन विभागों को जारी हुए निर्देशऊर्जा संरक्षण है मुख्य उद्देश्य

रात 8:30 से 9:30 बजे तक रहेगा ‘अर्थ ऑवर’

RVPNL की सचिव (प्रशासन) अलका मीणा द्वारा जारी परिपत्र (क्रमांक 728, दिनांक 23/03/2026) के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए ‘अर्थ ऑवर’ मार्च माह के अंतिम शनिवार, यानी 28 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। आदेश के तहत शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए निगम के समस्त कार्य क्षेत्रों और भवनों की उन सभी लाइटों को बंद रखा जाएगा जिनकी उस समय आवश्यकता नहीं है।

इन विभागों को जारी हुए निर्देश

निगम ने इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए राजस्थान के सभी प्रमुख बिजली अधिकारियों को सूचित किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • सचिव (प्रशासन), जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड।
  • सभी मुख्य अभियंता (सिविल/आईटी/एम.पी.टी. एण्ड एस.)।
  • जोनल मुख्य अभियंता (टी. एण्ड सी.), जयपुर/अजमेर/जोधपुर।
  • तकनीकी सहायक और निजी सचिव, विद्युत भवन जयपुर।

ऊर्जा संरक्षण है मुख्य उद्देश्य

परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऊर्जा संरक्षण के वैश्विक उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को बिजली बंद रख कर ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य न केवल बिजली की बचत करना है, बल्कि आम जनता को भी सीमित संसाधनों के समझदारी से उपयोग के लिए प्रेरित करना है। विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में इस आदेश की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें।

TAGGED:Earth Hour 2026Rajasthan Energy DepartmentRajasthan Vidyut Prasaran Nigam LimitedRRVPNL Circular
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

चेस कैंडिडेट्स 2026: वैशाली रमेशबाबू बनीं चैंपियन; भारत को मिली पहली महिला चैलेंजर

लोकसभा में गरजे राहुल गांधी: महिला आरक्षण को बताया ‘चुनावी नक्शा’ बदलने की साजिश, सरकार पर लगाया OBC विरोधी होने का आरोप

जयपुर सिरसी रोड चौड़ीकरण: 160 फीट की होगी सड़क, जेडीए ने शुरू की लाल निशान लगाने की कार्रवाई

जयपुर लैंड स्कैम: भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों पर बेचे प्लॉट, अब हाईकोर्ट के आदेश पर ढहाए गए अवैध निर्माण

पुलिस की लापरवाही और हिस्ट्रीशीटर की मनमानी का अंत: मुरैना क्राइम ब्रांच की मदद से पकड़ा गया खौफनाक ‘मनचला’

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान में रामनवमी की धूम: उदयपुर के मंदिरों में राजा-महाराजाओं के जमाने की परंपरा जीवंत, तोपों से दी जाएगी सलामी

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' पर पूरा राजस्थान उत्सव के माहौल में सराबोर है। राजधानी जयपुर से…

राजस्थानधर्म
March 25, 2026

जयपुर में गरीबों के निवाले पर डाका: 53 लाख का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा; मार्च के कोटे से फरवरी की चोरी छिपाने की कोशिश, FIR दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरकारी राशन वितरण प्रणाली (PDS) में एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी और गबन का मामला सामने…

जयपुर
April 7, 2026

राजस्थान RTI लॉटरी का परिणाम घोषित: 33 हजार स्कूलों में बच्चों के फ्री एडमिशन का रास्ता साफ

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की बहुप्रतीक्षित लॉटरी गुरुवार को जयपुर…

जयपुर
March 12, 2026

शिक्षा विभाग का नया प्रयोग: 11वीं में तीन नहीं अब होंगे चार ऐच्छिक विषय, करियर के खुलेंगे नए रास्ते

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय और निजी विद्यालयों के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए एक क्रांतिकारी…

शिक्षा विभागजयपुर
April 16, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?