Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: IIFA पर 60 करोड़ का ‘Filmy Tamasha’? Expose Now के खुलासे के बाद Assembly में गरमाया माहौल
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - IIFA पर 60 करोड़ का ‘Filmy Tamasha’? Expose Now के खुलासे के बाद Assembly में गरमाया माहौल

राजस्थान

IIFA पर 60 करोड़ का ‘Filmy Tamasha’? Expose Now के खुलासे के बाद Assembly में गरमाया माहौल

By The Public Hub
Last updated: February 19, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज उस समय जबरदस्त टकराव देखने को मिला जब Expose Now की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट सदन की चर्चा का केंद्र बन गई। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सीधे आंकड़ों की बात करते हुए पूछा कि आखिर किस आधार पर जनता की गाढ़ी कमाई को मनोरंजन और इवेंट्स के नाम पर पानी की तरह बहाया गया। सरकारी खजाने पर ‘राइजिंग’ हवन!
उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा:

“प्रदेश के अस्पताल दवाओं के लिए तरस रहे हैं, स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं, लेकिन सरकार ने चंद घंटों के मनोरंजन के लिए जनता की कमाई को ‘माचिस’ दिखा दी है। यह ब्रांडिंग नहीं, बल्कि सरकारी खजाने की खुल्लम-खुल्ला लूट है।”
‘राइजिंग राजस्थान’ या इवेंट कंपनियों की चांदी?
IIFA के साथ-साथ ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट पर हुए खर्च ने भी सदन का पारा गरमा दिया। दस्तावेजों के अनुसार, इस समिट पर 102 करोड़ रुपये से अधिक (₹1,02,93,06,609) खर्च किए गए हैं। विधायक ने सवाल उठाया कि निवेश लाने के नाम पर किया गया यह खर्च धरातल पर कम और ‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों’ की तिजोरियां भरने में ज्यादा इस्तेमाल हुआ है।

कर्ज में डूबा प्रदेश और शाही खर्च
विपक्ष ने तर्क दिया कि राजस्थान पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में 162 करोड़ रुपये का यह ‘शाही खर्च’ आम आदमी के साथ भद्दा मजाक है। रफीक खान ने मांग की कि सरकार जवाब दे कि इन आयोजनों से प्रदेश को वास्तव में कितना निवेश मिला और क्या यह खर्च प्रदेश की बुनियादी जरूरतों (शिक्षा और स्वास्थ्य) से ज्यादा जरूरी था?

सदन में विवाद और गरमाया माहौल

इन आंकड़ों के सामने आते ही सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई। विपक्ष ने इसे “सरकारी खजाने की खुल्लम-खुल्ला लूट” करार दिया। रफीक खान ने मांग की कि यह पैसा जो जर्जर स्कूलों और अस्पतालों की सूरत बदल सकता था, उसे मनोरंजन पर खर्च करने की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दौरान सदन में काफी शोर-शराबा हुआ और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा।

TAGGED:Expose Now RevealGovernment Fund MisuseIIFA 2025 JaipurInvestment Summit 2024Rafiq Khan CongressRajasthan Assembly NewsRajasthan Budget WastageRising Rajasthan SummitTourism Department Spending
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

कर्तव्य पथ पर दिखेगा राजस्थान की उस्ता कला का जादू: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में बीकानेर की झांकी ने मोहा मन

नई दिल्ली / जयपुर, इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राजस्थान की सांस्कृतिक…

राजस्थान
January 23, 2026

“पावर है तो वाहन बरामद करके दिखाओ”, विधानसभा में जूली ने मंत्री बेढम को ललकारा; टोंक हिंसा पर भी तीखी बहस

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामेदार रही। प्रश्नकाल के दौरान पुरानी टोंक की हिंसा और प्रदेश में बढ़ती…

राजस्थान
March 10, 2026

राजस्थान में समय से पहले ‘लू’ का प्रहार: बाड़मेर समेत इन इलाकों में 9-10 मार्च को हीटवेव का ‘येलो अलर्ट’

राजस्थान में समय से पहले ही गर्मी ने अपने बेहद तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश…

राजस्थानमौसम
March 7, 2026

Rajasthan Business Reforms: अब व्यापार करना होगा आसान, भजनलाल सरकार ने केंद्र को भेजा बड़ा प्रस्ताव

राजस्थान में अब व्यापार और उद्योग लगाना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। राज्य की भजनलाल सरकार ने…

जयपुरराजस्थान
March 27, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?