Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में वांछित 10 हजारी इनामी अभयराज पर चला पुलिस का डंडा, ‘ऑपरेशन दानव’ के तहत खत्म हुई फरारी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अपराध - हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में वांछित 10 हजारी इनामी अभयराज पर चला पुलिस का डंडा, ‘ऑपरेशन दानव’ के तहत खत्म हुई फरारी

अपराधजयपुर

हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में वांछित 10 हजारी इनामी अभयराज पर चला पुलिस का डंडा, ‘ऑपरेशन दानव’ के तहत खत्म हुई फरारी

By The Public Hub
Last updated: May 20, 2026
5 Min Read

जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच (CID Crime Branch) की स्पेशल टीम ने वांछित और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अलवर शहर में हुए एक जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट के मामले में पिछले 9 महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी अभयराज उर्फ ‘दानव’ को जयपुर के राजापार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन दानव’ (Operation Danav) चलाया था।क्या था अलवर का वह खौफनाक घटनाक्रम?

Contents
यूपी, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बदली लोकेशनतकनीकी इनपुट और जयपुर के राजापार्क से गिरफ्तारीमर्डर और फायरिंग: 2019 से अपराध की दुनिया में है ‘दानव’

यह मामला 30 अगस्त 2023 की रात करीब 10:30 बजे का है। परिवादी हरनेक सिंह उर्फ पप्पी और उसका चचेरा भाई प्रदीप सिंह उर्फ मांगली मोटरसाइकिल से नंगली सर्किल से त्रिपोलिया मंदिर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभयराज और उसके साथी अप्पू राजा ने उन्हें मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की।

अपनी जान बचाने के लिए जब प्रदीप सिंह पुरुषार्थी धर्मशाला की तरफ भागा, तो वहां पहले से ही हथियारों से लैस प्रवीण गुर्जर, केतन मीणा, अनुराग मीणा, राज यादव व अन्य बदमाशों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी अभयराज ने पीछे से आकर तलवार से प्रदीप के सिर पर सीधा वार किया। पीड़ित ने जब वार को हाथ से रोकने की कोशिश की तो उसके हाथ में गंभीर फ्रैक्चर और गहरी चोटें आईं। बदमाश उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए थे। बाद में घायल को अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस जघन्य वारदात के बाद से ही अभयराज फरार था और अलवर एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।

यूपी, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बदली लोकेशन

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) श्री बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन और उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) श्रीमती राशि डोगरा डूडी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा अग्रवाल के सुपरविजन में उप निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे ‘ऑपरेशन दानव’ नाम दिया गया।

वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए यह शातिर अपराधी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र बस्सी में लगातार ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। सीआईडी सीबी की स्पेशल टीम पिछले एक महीने से आरोपी के इन सभी संभावित ठिकानों और उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही थी। टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक उसका पीछा किया।

तकनीकी इनपुट और जयपुर के राजापार्क से गिरफ्तारी

फरारी के दौरान टीम के सदस्यों को तकनीकी विश्लेषण और हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शर्मा व अरुण कुमार शर्मा के जरिए एक पुख्ता इनपुट मिला कि आरोपी अभयराज उर्फ दानव अपनी पहचान छिपाकर जयपुर के राजा पार्क इलाके में रुका हुआ है। इस सटीक सूचना पर सीआईडी (सीबी) की टीम ने बिना वक्त गंवाए तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। गहन पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

मर्डर और फायरिंग: 2019 से अपराध की दुनिया में है ‘दानव’

गिरफ्तार आरोपी अभयराज उर्फ दानव (निवासी दहमी, थाना बहरोड) का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद संगीन है।

  • साल 2019: अलवर शहर के कोतवाली और अरावली विहार थाने में इसके खिलाफ अवैध हथियार रखने (आर्म्स एक्ट) और गंभीर मारपीट के अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए थे।
  • साल 2020: झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र में एक लीज विवाद को लेकर हुए भयंकर पथराव और अंधाधुंध फायरिंग में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी। अभयराज इस सनसनीखेज हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी रहा है।

ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम: उपनिरीक्षक शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शर्मा और अरुण कुमार शर्मा की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राम अवतार मीना और करणी सिंह की अहम तकनीकी भूमिका रही। वहीं, टीम के अन्य सदस्यों—सहायक उप निरीक्षक दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, शाहिद अली, बृजेश शर्मा, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सोहनदेव, नरेश कुमार व संजय कुमार का भी इस धरपकड़ में सराहनीय योगदान रहा।

TAGGED:Abhayraj Alias Danav ArrestedAlwar Kotwali PoliceBipin Kumar Pandey ADG Crime.CID Crime Branch RajasthanJaipur Police ActionKhetri Murder Case AccusedOperation DanavRajasthan Wanted Criminal Arrest
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

डाइजेशन होगा दुरुस्त, नहीं फूलेगा पेट! सांस लेने में होती है दिक्कत तो खाने के बाद अपनाएं ये जादुई फॉर्मूला

जल संसाधन विभाग की पहल: फार्म नहर क्षेत्र में डिग्गी के लिए 15 जून तक जमा होंगे फॉर्म, जानें आवेदन की सभी शर्तें और नियम

प्रतापगढ़ में नशा माफिया पर शिकंजा: अंतरराज्यीय तस्करों की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, पुलिस का बड़ा एक्शन

97 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसा पुलिसकर्मी, बारां पुलिस ने सेवा से निकाला

RMC मुख्यालय पर FMG स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, पूर्व में हुए फर्जीवाड़े के बाद अब दोहरे मापदंड का आरोप

YOU MAY ALSO LIKE

पार्ट टाइम कोचों के सहारे ‘मैदान मारने’ की तैयारी; द्रोणाचार्य अवॉर्डी बोले- बिना स्थाई कोच के नहीं तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली सबसे बड़ी संस्था, 'राज्य क्रीड़ा परिषद' खुद सिस्टम की लापरवाही का शिकार होकर…

जयपुरखेल
March 26, 2026

हाईकोर्ट ने कहा- दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते; पुनर्मूल्यांकन के बाद फिर से बुलाना गलत

राजस्थान में दिव्यांग आरक्षण कोटे के तहत फर्जी सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ चल रही एसओजी…

जयपुरकानून
April 12, 2026

जयपुर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली चोरी पर शिकंजा, लाखों का जुर्माना वसूला

जयपुर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को…

जयपुरऊर्जा विभाग
May 7, 2026

गिरफ्तार हुआ PTI परीक्षा का मुख्य आरोपी भभूताराम; पुलिस हेडक्वार्टर के विशेष अभियान में मिली सफलता

बाड़मेर पुलिस ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता…

अपराधजयपुर
May 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?