Wednesday, Jun 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर: ‘पानी सूंघने’ वाला वीडियो वायरल होते ही एक्शन में MLA गोपाल शर्मा, सुशीलपुरा में मरम्मत कार्य शुरू
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - जयपुर: ‘पानी सूंघने’ वाला वीडियो वायरल होते ही एक्शन में MLA गोपाल शर्मा, सुशीलपुरा में मरम्मत कार्य शुरू

जयपुर

जयपुर: ‘पानी सूंघने’ वाला वीडियो वायरल होते ही एक्शन में MLA गोपाल शर्मा, सुशीलपुरा में मरम्मत कार्य शुरू

By The Public Hub
Last updated: April 2, 2026
3 Min Read

गुलाबी नगरी के सिविल लाइन्स इलाके से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का ‘पानी सूंघकर वापस लौटाने’ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, प्रशासन और विधायक दोनों ही हरकत में आ गए। वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही विधायक ने सुशीलपुरा इलाके में लीकेज और सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। गुरुवार को विधायक ने खुद मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

Contents
भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशान: गोपाल शर्मा“ये लोग मेरे हैं…” – विधायक का भावनात्मक कार्डक्या था पूरा मामला?

भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशान: गोपाल शर्मा

सीवर जेटिंग मशीनों और मजदूरों की टीम के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे विधायक गोपाल शर्मा ने पिछली कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर मौजूद पाइप लाइनों को देखकर आरोप लगाया कि जनता की इस पीड़ा के पीछे बड़ा भ्रष्टाचार है।

“कायदे से पानी की राइजिंग लाइन 5 फीट गहरी होनी चाहिए थी, लेकिन इसे महज 1 फीट की गहराई पर डाल दिया गया। सड़क निर्माण के दौरान लाइन पंचर हुई और सीवर का पानी इसमें मिल गया। यह लापरवाही का नतीजा है जिसे जनता भुगत रही है।”

“ये लोग मेरे हैं…” – विधायक का भावनात्मक कार्ड

कल हुए भारी विरोध और गंदा पानी पीने के आग्रह के बाद पैदा हुए तनाव को कम करते हुए विधायक ने स्थानीय लोगों से कहा, “ये लोग मेरे हैं और मैं इनका हूं।” उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्या का पूर्ण समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काम को पूरी तरह दुरुस्त करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन वे इसकी निगरानी खुद करेंगे।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि बुधवार (1 अप्रैल) को सुशीलपुरा में दूषित पानी की शिकायत पर पहुंचे विधायक गोपाल शर्मा का स्थानीय लोगों ने घेराव किया था। इस दौरान एक युवक ने विधायक को गिलास में भरकर गंदा पानी पीने के लिए दिया, जिसे विधायक ने सूंघकर वापस कर दिया था। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इलाके में हालात इतने खराब थे कि दूषित पानी पीने से कुछ बच्चे बीमार हो गए थे, जिन्हें देर रात मेडिकल टीम भेजकर उपचार मुहैया कराया गया।

TAGGED:Corruption In PipelinesGopal Sharma MLAJaipur Civil LinesJaipur News UpdatePublic Protest JaipurRajasthan BJP NewsSushilpura Dirty Water ProblemViral Video Gopal Sharma
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

जयपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के निदेशक और जाने-माने रंगकर्मी चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र (Regional…

जयपुर
June 8, 2026

सावधान! राजस्थान के 16 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के बाद सताएगी उमस और गर्मी

राजस्थान में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों…

जयपुरमौसम
May 8, 2026

राजस्थान सरकार का डिजिटल धमाका: ‘समाधान साथी’ से घर बैठे दूर होंगी पेंशन और छात्रवृत्ति की मुश्किलें

राजस्थान में अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन और छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों या ई-मित्र…

जयपुर
April 24, 2026

गर्भवती से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर एसएचओ लाइनहाजिर: बजाज नगर थानाप्रभारी को भी पुलिस लाइन भेजा

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पांच थानों…

जयपुर
May 5, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?